दिल्ली मैट्रो रेल निगम- डीएमआरसी कल सभी लाईनों पर सुबह तीन बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेगा। डीएमआरसी के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनें सुबह छह बजे तक तीस मिनट के अंतराल पर चलेंगी जिसके बाद नियमित समय सारिणाी का पालन किया जाएगा। डीएमआरसी ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए यात्रियों को कर्तव्य पथ पहुंचने में मदद करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। निगम ने यात्रियों को तदनुसार अपनी योजना बनाने और असुविधा से बचने के लिए शुरूआती मैट्रो सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी है।
Site Admin | जनवरी 25, 2025 7:57 अपराह्न
डीएमआरसी कल सभी लाईनों पर सुबह तीन बजे से अपनी सेवाएं करेगा शुरू
