मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 11, 2024 12:55 अपराह्न

printer

ठंड से सभी लोगों की सुरक्षा उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी व्यक्ति ठंड की चपेट में न आए। उन्होंने प्रमुख स्थानों पर बढ़ती शीतलहर के चलते अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कल देर शाम राजधानी में आई.एस.बी.टी में बेसहारा और बेघर लोगों और मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित कए। इस दौरान श्री धामी ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरों में पर्याप्त बिस्तरों का प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में आवासहीन लोगों और परिवारों को भी रैन बसेरे में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने खासकर बच्चों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और बीमार लोगों को तत्काल रैन बसेरों की सुविधा देने और वहां आवश्यकतानुसार भोजन की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए।

 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला