मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 1, 2024 2:39 अपराह्न

printer

झारखंड विधान सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का दौरा शुरु हो रहा है

झारखंड विधान सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का दौरा शुरु हो रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार नवंबर को चाईबासा और गढ़वा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

 

झारखंड भाजपा चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गढ़वा में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। श्री सरमा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि  प्रधानमंत्री 4 नवंबर को 11 बजे गढ़वा आएंगे और यहां जनसभा के साथ  झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। 

 

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों को कानून के रास्ते से बाहर किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला