झारखंड में पोलियो मुक्त स्थिति को बनाये रखने के लिए उच्च जोखिम वाले सात जिलों में 8 दिसंबर से पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया जाएगा। इन जिलों में बोकारो, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, रामगढ़ और साहेबगंज शामिल हैं। गिरिडीह जिले के सिविल सर्जन डॉ एस पी मिश्रा ने बताया कि 8 से 10 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में शून्य से 5 वर्ष के 4 लाख 91 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी।
Site Admin | दिसम्बर 6, 2024 11:17 पूर्वाह्न
झारखंड के सात जिलों में पोलियो अभियान चलाया जाएगा
