मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 25, 2025 6:54 अपराह्न

printer

जेल में बंद इस्तांबुल के मेयर को लेकर तुर्किये में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी है

तुर्कीए के मुख्य विपक्षी दल के प्रमुख ने जेल में बंद इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू से आज मुलाकात की, जिनकी रिहाई की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। मेयर इमामोग्लू को  19 मार्च को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान के 22 वर्ष के शासन का मुख्य चुनौतीकर्ता माना जाता है। मेयर एक्रेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी को व्यापक रूप से राजनीति से प्रेरित माना गया है और इसके कारण देश भर में प्रदर्शन हुए।

सरकार का कहना है कि तुर्कीए की न्यायपालिका स्वतंत्र है और उस पर कोई राजनीतिक प्रभाव नहीं है। तुर्कीए के मुख्य विपक्षी दल, रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी ने कहा कि आज इस्तांबुल के सिटी हॉल के बाहर पार्टी की अंतिम रैली के साथ प्रदर्शन समाप्त हो जाएंगे। तुर्कीए सरकार ने बताया कि विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से एक हजार एक सौ 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला