जापान में फ्लू का प्रकोप जारी है। देश भर में चार हज़ार से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं। सरकार ने आधिकारिक तौर पर देशव्यापी फ्लू महामारी घोषित कर दी है। देश भर के लगभग तीन हजार अस्पतालों में चार हजार तीस फ्लू के मरीजों की सूचना मिली है। ओकिनावा स्थित अस्पताल में सबसे ज़्यादा मरीज़ हैं, उसके बाद टोक्यो और कागोशिमा का स्थान है। बच्चों में फ्लू के प्रकोप के कारण सौ से ज़्यादा स्कूल, किंडरगार्टन और चाइल्डकेअर सेंटर बंद कर दिए गए हैं।
Site Admin | अक्टूबर 11, 2025 8:45 अपराह्न
जापान में फ्लू का प्रकोप जारी देश भर में चार हज़ार से अधिक लोग इससे प्रभावित
