मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 3, 2025 11:21 पूर्वाह्न

printer

जापान के ओसाका में आयोजित विश्व एक्सपो 2025 में भारत की सांस्कृतिक विरासत, अंतरिक्ष उपलब्धियों और हस्तशिल्प का प्रदर्शन

 
 
जापान के ओसाका में आयोजित विश्व एक्सपो 2025 में भारतीय मंडप में कल 20 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे। इन लोगों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत, अंतरिक्ष उपलब्धियों और हस्तशिल्प को देखा। जापान स्थित भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि इन लोगों ने समग्र स्वास्थ्य की दिशा में भारत की सदियों पुरानी यात्रा को दर्शाते हुए एक योग सत्र का अनुभव लिया।
 
 
एक्सपो के अन्य आकर्षणों में ‘चंद्रयान ज़ोन’ भी शामिल है। अंतरिक्ष अन्वेषण और चंद्र अभियानों में भारत की अग्रणी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। जम्मू-कश्मीर की अखरोट की लकड़ी की नक्काशी और ओडिशा की ताराकाशी कला का प्रदर्शन किया गया है। 
 
 
यह प्रदर्शनी इस वर्ष 13 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें 160 से अधिक देश और 9 अंतर्राष्ट्रीय संगठन भाग ले रहे हैं।