मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 5, 2025 8:37 अपराह्न

printer

जापान और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा व साइबर क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया

जापान और ऑस्ट्रेलिया ने टोक्यो में आयोजित टू प्‍लस टू वार्ता के दौरान, रक्षा उपकरणों और साइबर क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में अपने सुरक्षा संबंधों का विस्तार करने का निर्णय लिया है। चर्चा के बाद एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, जापानी विदेश मंत्री ताकेशी इवाया ने आज घोषणा की कि दोनों देश लगातार गंभीर होते क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए अपनी संयुक्त निवारक क्षमताओं को मज़बूत करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने कहा कि दोनों देश विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं, जिससे सैन्य अभ्यासों में वृद्धि होगी और रसद, साइबर और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला