गुजरात के सहकारिता राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा को आज गांधीनगर में राज्य पार्टी मुख्यालय, श्री कमलम में आयोजित एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। श्री विश्वकर्मा ने आधिकारिक तौर पर केंद्रीय मंत्री और निवर्तमान भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल का स्थान लिया। अपने संबोधन में श्री विश्वकर्मा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और एकता तथा सामूहिक उत्तरदायित्व पर बल दिया। उन्होंने यह संकल्प लिया कि वे बूथ स्तर के अध्यक्षों से लेकर जिला नेताओं तथा हर कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गुजरात की जनता की सेवा करेंगे।
गुजरात के सहकारिता राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा को आज गांधीनगर में राज्य पार्टी मुख्यालय, श्री कमलम में आयोजित एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया