छत्तीसगढ़ : कोंडागांव जिले के पुलिस लाइन मैदान में सोलह नवंबर से चल रही पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो गई है। 714 रिक्त पदों के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव जिले के चालीस हजार आठ सौ इकतालीस अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिले के पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद अब लिखित परीक्षा और दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
Site Admin | जनवरी 23, 2025 7:30 अपराह्न
छत्तीसगढ़ : कोंडागांव जिले के पुलिस लाइन मैदान में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया संपन्न
