मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 24, 2024 9:14 अपराह्न

printer

गोवा में 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में, बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने राज कपूर को उनके शताब्दी समारोह के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित की

गोवा में 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में, बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर को उनके शताब्दी समारोह के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित की। एक विशेष मास्टरक्लास सत्र के दौरान, रणबीर कपूर ने बताया कि राज कपूर की फिल्में केवल मनोरंजन ही नहीं थीं बल्कि वे ऐसी सशक्‍त कहानियाँ थीं जो दर्शकों से जुडकर उनके दिलो-दिमाग पर गहरा प्रभाव छोडती थीं।

    आज समारोह के दौरान राज कपूर की प्रसिद्ध फिल्म आवारा दिखाई गई। रणबीर कपूर ने दिसंबर में एक विशेष राष्ट्रव्यापी फिल्म महोत्सव की भी घोषणा की, जिसमें राज कपूर की जन्म शताब्दी के सम्मान में उनकी क्लासिक फिल्मों के पुनर्स्थापित संस्करण प्रदर्शित किए जाएंगे।

    फिल्‍म समारोह में आज दिनभर फिल्मों की स्क्रीनिंग और कार्यक्रमों सहित कई तरह की गतिविधियाँ देखी गईं, जिसमें देश विदेश से आए सिनेप्रेमियों का जमावड़ा रहा।