मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 2, 2024 7:11 अपराह्न

printer

गोवर्धन पूजा देशभर में श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाई गई

गोवर्धन पूजा देशभर में श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उत्‍तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में विशेष पूजा का आयोजन किया गया है जहां भगवान कृष्ण के अनुयायी बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर आज देहरादून स्थित राजभवन स्थित ‘‘राजलक्ष्मी गौशाला’’ में गौ माता की सेवा कर प्रकृति और पशुधन संरक्षण के संकल्प का स्मरण किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट की शुभकामनाएं दी। श्री धामी ने कहा कि ये पावन पर्व हमें प्रकृति, पशुधन और कृषकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला