गगनयान मिशन के अंतर्गत भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष यान अभियान के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों को आज नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, प्रशांत बालकृष्णन नायर, अजीत कृष्णन और अंगद प्रताप को सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने भारत के गगनयान मिशन के लिए कठोर प्रशिक्षण लिया है।
वायु सेना प्रमुख और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने मिशन प्रशिक्षण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें भी इस कार्यक्रम के दौरान विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।