मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 12, 2025 9:49 पूर्वाह्न

printer

खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 18वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड की आज मुंबई में होगी शुरूआत

 
 
मुंबई में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 18वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड की आज औपचारिक शुरूआत होगी। इस अवसर पर प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद, परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव अजय कुमार मोहंती और अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अजीत केम्भवी उपस्थित रहेंगे। इसका आयोजन होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र कर रहा है। केन्‍द्र के निदेशक अर्नब भट्टाचार्य ने कल कहा कि प्रतियोगिता का यह संस्करण अब तक का सबसे भव्य होगा। इसमें 64 देशों के  288 विद्यार्थी भाग लेंगे। खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड के अध्यक्ष अनिकेत सुले ने इस प्रतियोगिता के उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी।
 
 
भारत के पाँच विद्यार्थियों की टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेगी। इसका नेतृत्व मोहाली के भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) की हरविंदर कौर जस्सल और जसजीत सिंह बागला करेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला