मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 19, 2025 8:20 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक सिविल सूची- 2025 की ई-बुक लॉन्च की

केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक सिविल सूची, 2025 की ई-बुक लॉन्च की, जो देशभर में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का डिजिटल संग्रह है। आज इस ई-बुक का अनावरण करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा देश के उत्‍कृष्‍ट बुद्धिजीवियों को आकर्षित करती रही है और भारत के संघीय शासन को मजबूत बनाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान है।

 

 

श्री सिंह ने ई-सिविल सूची में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंटस (एआई) आधारित खोज विकल्पों का प्रस्ताव रखा। उन्होंने इसकी प्रासंगिकता और उपयोगिता बनाए रखने के लिए डिजिटल सूची को नियमित रूप से अपडेट करने की जरूरत पर बल दिया। यह सिविल सूची का 70वां संस्करण है और पूरी तरह से डिजिटल प्रारूप में प्रस्तुत किए जाने वाले पांचवें संस्करण का प्रतीक है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला