मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 10, 2025 7:55 अपराह्न

printer

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इंडो जर्मन यंग लीडर्स फॉरम में भाग लिया

 

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली में आयोजित इंडो जर्मन यंग लीडर्स फॉरम में भाग लिया। उन्‍होंने हाल के कार्य जो भारत को आकार देंगे और एक स्थिर लोकतंत्र का निर्माण करेंगे विषय पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

 

एक सोशल मीडिया पोस्ट में, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर लोकतंत्र, विधि-शासन और सुशासन के एक आदर्श मॉडल के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और जर्मनी के युवा नेता, नीति-निर्माता और शिक्षाविद इस संवाद के माध्यम से सहयोग, नवाचार और युवा नेतृत्व को नई दिशा दे रहे हैं। उन्‍होंने इस मंच को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का एक सेतु बताया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला