कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मंत्रियों के साथ पराली प्रबंधन पर बैठक की। नई दिल्ली में आयोजित इस बैठक में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने, पराली के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देने और किसानों के बीच जागरूकता, वित्तीय सहायता, निगरानी, फसल प्रबंधन और विविधीकरण को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां, हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्रियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री को अपने राज्यों में पराली प्रबंधन की जानकारी दी और बताया कि पराली प्रबंधन योजनाओं को पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जा रहा है।
श्री चौहान ने कहा कि इस संबंध में राज्यों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर और सतत प्रयास आवश्यक हैं।
बैठक में कृषि सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी, आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट और दोनों मंत्रालयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।