देहरादून में दो दिवसीय ठौउड़ा नृत्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव-2024 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव कल से शुरू होगा। यह महोत्सव उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
महोत्सव में लोक कलाकार पारंपरिक वाद्ययंत्रों और परिधानों के साथ अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस महोत्सव की शुरुआत एक भव्य सांस्कृतिक यात्रा से होगी, जिसमें 200 से अधिक कलाकार भाग लेंगे। इसमें ठौउड़ा, जुड्डा, बिरूड़ी, हाथी नृत्य सहित कई पारंपरिक नृत्य प्रदर्शित होंगे।
यह महोत्सव दोनों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने में मदद करेगा।