मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 28, 2025 3:22 अपराह्न

printer

कंबोडिया और थाईलैंड के नेताओं के बीच शांति वार्ता मलेशिया में जारी है

कंबोडिया और थाईलैंड के नेताओं के बीच शांति वार्ता मलेशिया में जारी है। इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच चल रहे तीव्र सीमा संघर्ष में युद्धविराम कराना है। यह बातचीत मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के आधिकारिक आवास पर हो रही है और अनवर इब्राहिम आसियान के अध्यक्ष के रूप में इस बैठक की मेजबानी कर रहे हैं।

    पिछले सप्ताह थाईलैंड और कंबोडिया के बीच आठ सौ 17 किलोमीटर लंबी साझा सीमा पर विवादित क्षेत्र में भारी गोलाबारी हुई थी। इन दोनों दशों ने एक-दूसरे पर हिंसा को बढ़ाने और शत्रुता शुरू करने का आरोप लगाया है।

    इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने कल रात स्कॉटलैंड में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लड़ाई जारी रही, तो अमरीका के साथ उनके भविष्य के व्यापार समझौते निलंबित कर दिए जाएंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला