ऑस्ट्रेलिया में मूसलाधार वर्षा और भीषण बाढ़ में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। आज सुबह बाढ़ का पानी कम होना शुरू हो गया, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि करीब 50 हजार लोग बाढ़ की चपेट में हैं।
हजारों कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में बचाव के साथ-साथ सफाई कार्य में सहायता कर रहे हैं। भीषण वर्षा के मद्देनजर इसे प्राकृतिक आपदा घोषित किया गया है। अधिकारियों ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में लौटने वाले निवासियों को सतर्क रहने और अन्य खतरों से सावधान रहने के लिए कहा है।