ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु नटाल प्रांत में जी-20 ऊर्जा परिवर्तन मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार यह बैठक दक्षिण अफ्रीका की जी-20 अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के ऊर्जा मंत्री वैश्विक ऊर्जा भविष्य को आकार देने संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। श्री मनोहर लाल ऊर्जा सुरक्षा, सस्ती और विश्वसनीय पहुंच और सतत औद्योगिक विकास से जुडें सत्रों में भाग लेंगे। इस चर्चा का उद्देश्य सस्ती, विश्वसनीय और टिकाऊ ऊर्जा तक सभी की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मज़बूत करना होगा। यह आर्थिक विकास और सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Site Admin | अक्टूबर 7, 2025 4:00 अपराह्न
ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल दक्षिण अफ्रीका में जी-20 ऊर्जा मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे
