उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अत्यन्त सादगी का जीवन जिया। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि उन्होंने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी जो संस्कृति में निहित हो, करुणा से प्रेरित हो और एकात्म मानववाद से निर्देशित हो। प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि वे भारत माता के महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि उनके राष्ट्रवादी आदर्श और अंत्योदय के सिद्धांत का समृद्ध भारत के विकास में अमूल्य योगदान रहेगा।
गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पौधारोपण भी किया।