उत्तर प्रदेश में बाढ़ राहत और बचाव कार्य तेज़ हो गए हैं। बाढ़ ने 21 जिलों की 48 तहसीलों को प्रभावित किया है, जिससे राज्य के 1 दशमलव 72 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी के अनुसार, अब तक 38 हज़ार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा चुका है। एक हजार एक सौ 96 नावों और मोटरबोटों की मदद से प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए कुल नौ सौ 59 बाढ़ आश्रय स्थल बनाए गए हैं। इसके साथ ही, एक हजार दौ सौ 77 बाढ़ चौकियाँ प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नज़र रख रही हैं।
मूसलाधार बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आज जौनपुर, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, बरेली और प्रयागराज में स्कूल बंद कर दिए गए।