फ़रवरी 15, 2025 6:49 अपराह्न

printer

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 3 लाख 78 हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान जताया

प्रदेश सरकार ने कहा है कि राज्य में अर्थव्यवस्था का आकार (प्रचलित भावों पर राज्य सकल घरेलू उत्पाद) वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3 लाख 78 हजार करोड़ रुपए होने का अनुमान है। ये जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव डॉ. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था का आकार 3 लाख 32 हजार करोड़ रुपए होने का अनुमान है। जो कि 13 दशमलव पांच नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वर्ष 2023-24 में यह वृद्धि दर 13 दशमलव सात आठ प्रतिशत रहने का अनुमान है।

डॉ. सुंदरम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्तराखण्ड की प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 74 हजार 64 रुपए होने का अनुमान है, जो कि वित्तीय वर्ष 2023- 24 की तुलना में 11 दशमलव तीन तीन प्रतिशत अधिक है, वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 46 हजार 178 रुपये अनुमानित की गई है।