मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 12, 2024 6:50 अपराह्न

printer

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या आई.एस.आई मार्क को जनता के विश्वास का प्रतीक बताया

खेल मंत्री रेखा आर्य ने आई.एस.आई मार्क को जनता के विश्वास का प्रतीक बताया है। देहरादून में भारतीय मानक ब्यूरो की कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्रीमती आर्य ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी को जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक मानकों के महत्व के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो के पास विभिन्न वस्तुओं के प्रमाणन की जिम्मेदारी है। श्रीमती आर्य ने कहा कि बीआईएस को उन क्षेत्रों पर ध्यान देने की जरूरत है जो मानकों से बाहर रह गए हैं। उन्होंने मानकों और विभिन्न चिन्हों के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने की जरूरत पर भी जोर दिया। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला