मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 3, 2025 6:57 अपराह्न

printer

उत्तरकाशी में जाड व किन्नौरी समुदाय का लोसर पर्व आटे की होली खेलने के साथ संपन्न

उत्तरकाशी जिले के डुंडा विकासखंड में जाड व किन्नौरी समुदाय का लोसर पर्व आटे की होली खेलने के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे के साथ आटे की होली खेली। वहीं, घरों और मोहल्लों में पुराने मंत्र लिखित झंडे बदलकर नए झंडे फहराए गए।

 

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने भी डुंडा पहुंचकर लोगों को लोसर पर्व की शुभकामनाएं दी। जाड़ व किन्नौरी समुदाय बाहुल्य डुंडा गांव में बौद्ध पंचांग के अनुसार नए साल पर लोसर पर्व मनाया जाता है, जिसमें समुदाय के लोग दीपावली, होली और दशहरा एक साथ मनाते हैं।

 

गत 28 फरवरी से चीड़ के छिलकों से बनी मशाल जलाकर जहां दीपावली मनाई गई थी। वहीं, इसके बाद घर-घर जाकर नए साल की बधाई व पकवान खिलाए गए। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला