भारत ने ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है। अभियान के पहले चरण में तेहरान में भारतीय दूतावास ने कल उत्तरी ईरान से एक सौ दस भारतीय छात्रों को निकाला और उन्हें सुरक्षित आर्मेनिया भेजने में मदद की। ये छात्र सड़क मार्ग से अर्मेनिया की राजधानी येरेवन पहुंचे।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि ये छात्र कल तड़के एक विशेष उड़ान से नई दिल्ली पहुंचेंगे। मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए ईरान और आर्मेनिया की सरकारों की आभारी है।
भारत विदेश में अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। आपरेशन सिंधु के तहत ईरान में भारतीय दूतावास बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को हिंसा वाले क्षेत्रों से सुरक्षित क्षेत्रों में भेजने में मदद कर रहा है। ईरान में भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे तेहरान में भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बरों और नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष से संपर्क में रहें। ये नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे सातों दिन का कर रहे हैं।
तेहरान में भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर हैं: +98 9128109115 और +98 9128109109 । व्हाट्सएप के लिए हेल्पलाइन नंबर हैं: +98 901044557, +98 9015993320 और +91 8086871709 हैं। बंदर अब्बास का नंबर है: +98 9177699036 और ज़ाहेदान का नंबर +98 9396356649 है। ईमेल पता cons.tehran@mea.gov.in है।
विदेश मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में स्थापित नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर हैं: 800118797 (टोल फ्री), +91-11-23012113, +91-11-23014104, और +91-11-23017905. व्हाट्सएप नंबर है +91-9968291988 और ईमेल पता है situationroom@mea.gov.in.