मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 20, 2025 7:45 पूर्वाह्न

printer

ईपीएफओ ने सदस्य प्रोफाइल अपडेट करने की ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल बनाया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सदस्यों का प्रोफाइल अद्यतन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया आसान कर दी है। आधार से अभिप्रमाणित खाता संख्या वाले सदस्य अपनी संबंधित जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

इसके लिए अब दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बताया कि इस संशोधन से तात्कालिक रूप से तीन लाख 90 हजार सदस्यों को फायदा होगा, जिनके अनुरोध विभिन्न चरणों में लंबित हैं।

मंत्रालय ने बताया कि संगठन के डेटाबेस में सदस्यों की प्रामाणिक व्यक्तिगत जानकारी महत्वपूर्ण है ताकि उन्हें निर्बाध सेवा उपलब्ध करायी जा सके।

पहली अक्‍टूबर 2017 से पहले के खातों में डेटा अद्यतन के लिए नियोक्ता से प्रमाणन ज़रूरी होगा।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला