मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 5, 2025 8:32 अपराह्न

printer

ईद मिलाद-उन-नबी आज देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया गया

पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्मदिन ईद मिलाद-उन-नबी आज देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। “मिलाद महफिलें” और “सीरत सम्मेलन” आयोजित किए गए। यहां उलेमाओं या धार्मिक विद्वानों ने हजरत मुहम्मद के जीवन और शिक्षाओं के बारे में बताया।

इस अवसर पर मिलाद जुलूस भी निकाले गए। राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य जुलूस मध्य दिल्ली में निकाला गया। यह जामा मस्जिद पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

इस वर्ष, यह दिन ऐतिहासिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। यह इस्लामी हिजरी कैलेंडर के अनुसार पैगंबर मुहम्मद की 1500वीं जयंती है। उनका जन्म पवित्र शहर मक्का में हुआ था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला