आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज शहर में कई रैलियों को संबोधित किया। त्रिलोकपुरी इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए श्री केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो वह दिल्ली में आम लोगों को दी जाने वाली पानी और बिजली पर सब्सिडी को बंद कर देगी। उन्होंने बीजेपी पर जेजे कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप लगाया।
Site Admin | जनवरी 22, 2025 7:49 अपराह्न
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शहर में कई रैलियों को किया संबोधित
