मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 28, 2025 7:19 पूर्वाह्न

printer

आज नई दिल्ली में आचार्य विद्यानंद जी महाराज शताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में आचार्य विद्यानंद जी महाराज शताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे। वे इस अवसर पर लोगों को संबोधित भी करेंगे। यह कार्यक्रम भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

   

 

आचार्य विद्यानंद जैन समुदाय के एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक नेता और समाज सुधारक थे। उनकी 100वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह एक वर्ष तक चलेगा। इस दौरान देश भर में सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे।

   

 

आचार्य विद्यानंद जी महाराज ने जैन दर्शन और नैतिकता पर 50 से अधिक रचनाएँ लिखी हैं। उन्होंने प्राकृत, जैन दर्शन और शास्त्रीय भाषाओं के लिए भी काम किया। देश के जैन मंदिरों के जीर्णोद्धार में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला