आकाशवाणी रांची के प्रादेशिक समाचार एकांश की ओर से कल मतगणना को लेकर जीवंत परिचर्चा का आयोजन किया गया है। परिचर्चा की शुरुआत सवेरे पौने नौ बजे से होगी जो रांची और दिल्ली से प्रसारित समाचार अवधि को छोड़ कर शाम चार बजे तक जारी रहेगी। कल रांची से प्रसारित होने वाले 10 मिनट के प्रादेशिक समाचारों की अवधि 15 मिनट और 5 मिनट के समाचार की अवधि बढाकर 10 मिनट कर दी गयी है। इसके अलावा विशेष चुनाव बुलेटिन की अवधि भी दो मिनट से बढ़ाकर पांच मिनट कर दी गयी है। रात आठ से साढ़े आठ बजे तक मतगणना पर विशेष जीवंत परिचर्चा भी प्रसारित की जायेगी।
Site Admin | नवम्बर 22, 2024 9:46 अपराह्न
आकाशवाणी रांची के प्रादेशिक समाचार एकांश की ओर से कल मतगणना को लेकर जीवंत परिचर्चा का आयोजन
