अप्रैल 12, 2025 8:26 पूर्वाह्न

printer

आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप 2025 के पहले चरण में दूसरे स्थान पर रहा भारत

अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप 2025 के पहले चरण में भारत दूसरे स्थान पर रहा। भारत ने 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते। प्रतियोगिता के अंतिम दिन, सौरभ चौधरी और सुरुचि सिंह की जोड़ी ने अपने ही देश के मनु भाकर और रविंदर सिंह को 16-8 से हराकर कांस्य पदक जीता।

 

भारत के लिए अन्य पदक विजेताओं में सिफ्त कौर सामरा, रुद्रांक्ष पाटिल, सुरुचि सिंह, विजयवीर सिद्धू, ईशा सिंह, चैन सिंह और आर्य बोरसे तथा रुद्रांक्ष पाटिल की जोड़ी शामिल हैं। विश्व कप 2025 का दूसरा चरण कल पेरू के लीमा में शुरू होगा।