अरुणाचल प्रदेश की पर्वतारोही कबाक यानो ने सोमवार को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई सफलतापूर्वक सम्पन्न की है। यानो सभी सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों
अर्थात सात शिखरों वाले पर्वतारोहण अभियान पर हैं। समुद्र से पांच हजार आठ सौ 95 मीटर की ऊंचाई वाले तंजानियां का किलिमंजारो पर्वत अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। यह विश्व में सबसे ऊंचा खड़ा पर्वत भी है। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के टी परनायक ने पिछले महीने 28 जुलाई को सुश्री यानो के अभियान को हरी झंडी दिखाई थी। उन्होंने उनकी उपलब्धि पर काफी प्रसन्नता व्यक्त की है।