अमरीकी वैज्ञानिक मैरी ई. ब्रुनको और फ्रेड राम्सडेल को जापान के शिमोन साकागुची के साथ 2025 के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित करने की घोषणा की गई है। उन्हें यह पुरस्कार फिजियोलॉजी में परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्णुता पर उनकी अभूतपूर्व खोज के लिए दिया गया है। वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार इस खोज के लिए दिया गया है कि प्रतिरक्षा प्रणाली हमारे शरीर पर आक्रमण करने की कोशिश कर रहे हजारों विभिन्न सूक्ष्मजीवों से हमारी रक्षा कैसे करती है।
नोबेल समिति ने यह घोषणा आज स्टॉकहोम, स्वीडन में एक समारोह में की। यह खोज नियामक टी कोशिकाओं की पहचान से जुडी है। यह पुरस्कार तीनों विजेताओं के बीच समान रूप से साझा किया जाएगा। अमरीका में रहने वाले ब्रुनको और राम्सडेल, और जापान के साकागुची ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे प्रतिरक्षा विज्ञान में एक नया अध्याय शुरू हुआ।
फिजियोलॉजी में वर्ष 2024 का नोबेल पुरस्कार अमरीकी वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को माइक्रो-आर.एन.ए की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए संयुक्त रूप से प्रदान किया गया था।