मई 16, 2026 10:11 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं होगी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य खोला जाएगा और अमरीका, ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देगा।

एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में, श्री ट्रंप ने पश्चिम एशिया संकट के बीच अमरीका की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि वह सही काम करने जा रहे हैं।

उन्‍होंने अमरीका के साथ चल रही बातचीत को लेकर ईरान की आलोचना भी की और आरोप लगाया कि तेहरान के साथ हुए समझौतों का लगातार उल्‍लंघन किया जा रहा है।

श्री ट्रंप ने कहा कि ईरान जब भी कोई समझौता करता है, तो बाद में ऐसा व्यवहार करता है जैसे बातचीत कभी हुई ही न हो। उन्होंने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।