त्रिपुरा में अगरतला के भव्य शाही महल उज्जयंत पैलेस में राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉक्टर माणिक साहा ने तिरंगा रैली का नेतृत्व किया जिसमें ओलंपिक पदक विजेता दीपा करमाकर और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. साहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। आज यह कार्यक्रम देश के कोने-कोने में सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करना है।
मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक तीन चरणों में मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी से हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।