मार्च 21, 2025 10:05 अपराह्न

printer

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने वनों की सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। 

आज अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में उन्होंने कहा कि वन, पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के साथ-साथ वन्य जीवों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि ग्रीष्म काल में जंगलों में लगने वाली आग को रोकने में वन विभाग का पूर्ण सहयोग करें।
 
यदि कहीं वनाग्नि की घटना हो, तो इसकी जानकारी तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते आग पर नियंत्रण पाया जा सके। मुख्यमंत्री ने सभी को मिलकर वनों की सुरक्षा का संकल्प लेने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करने का आह्वान किया।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला