मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 20, 2025 11:48 पूर्वाह्न

printer

अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड: भारत ने तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में 66वें अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है। दिल्ली के कनव तलवार और आरव गुप्ता तथा महाराष्ट्र के आदित्य मंगुड़ी ने स्वर्ण पदक जीते। कर्नाटक के एबेल जॉर्ज मैथ्यू और दिल्ली के आदिश जैन ने रजत पदक जीते। दिल्ली के अर्चित मानस को कांस्य पदक मिला।

 

 

प्रतियोगिता में 69 महिला प्रतिभागियों सहित कुल 630 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 1998 के बाद यह दूसरी बार भारत ने इस ओलंपियाड में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। वर्ष 2024 में, भारत ने चार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। 1989 में इस प्रतियोगिता के शुरू होने के बाद से अब तक भारत 23 स्वर्ण पदक जीत चुका है। इस वर्ष भारत प्रतियोगिता में सातवें स्थान पर रहा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला