भारतीय महिला मुक्केबाज निशा और मुस्कान ने कल बैंकॉक में अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया, जबकि पांच अन्य मुक्केबाजों ने रजत पदक जीते।
प्रतियोगिता में शामिल 10 में से नौ महिला मुक्केबाजों ने दो स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक जीते। यह चीन, कज़ाकिस्तान और उज़्बेकिस्तान जैसे देशों की बेहतरीन मुक्केबाजों के खिलाफ भारत का दमदार प्रदर्शन है।
54 किलोग्राम वर्ग में, निशा ने चीन की सिरुई यांग पर 4:1 से जीत हासिल की, जबकि 57 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान ने कज़ाकिस्तान की अयाज़ान एर्मेक को 3:2 से हराया।
75 किलोग्राम वर्ग में आरती कुमारी, 80 किलोग्राम वर्ग में कृतिका वासन और 80 से अधिक किलोग्राम वर्ग में पार्ची टोकस ने रजत पदक जीता।
पुरुषों में, राहुल कुंडू ने 75 किलोग्राम वर्ग में उज़्बेक के मुहम्मदजोन याकूपबोवेक को हराकर जीत हासिल की और पदक अपने नाम किया।
भारतीय मुक्केबाजों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए अब तक तीन स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए हैं। अब कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 14 हो गई है।