April 3, 2026 5:56 PM

printer

Parikrama

Headlines first:

 

 

  • सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एल.पी.जी. और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
  • Commerce and Industry Minister Piyush Goyal emphasises, Jan Vishwash bill 2026 is designed to foster trust based governance.
  • पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया।
  • Ministry of Education declares NCERT as an institution deemed to be University under distinct category.
  • पश्चिम एशिया संघर्ष में नागरिक और औद्योगिक प्रतिष्‍ठानों पर भी हमले शुरू। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा पर संकट गहराया।
  • In Football, defending champion India to face Bangladesh in the final of the SAFF U20 Championship 2026 in the Maldives tonight.

 

<><><>

 

 

Now, time for our segment Dateline India, in which we take a look at the developments taking place at the national or global level. Today, we will talk about: Good Friday and Digital Transformation of India’s weather Forecasting System.

 

 

dateline – 1 : GOOD FRIDAY

 

Today is Good Friday. Christians across the world are observing the day with solemn prayers, marking the crucifixion of Jesus Christ. According to the New Testament, Good Friday is the day on which Jesus Christ was crucified by order of the Roman governor, Pontius Pilate. At that time, religious leaders brought him before the Roman authorities, accusing him of blasphemy for claiming to be the Son of God.

 

 

एक सार्वजनिक मुकदमे के बाद, यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाने की सज़ा दी गई, जो उस समय सबसे गंभीर अपराधों के लिए दी जाती थी। उन्हें सड़कों से होते हुए एक लकड़ी का क्रॉस उठाने के लिए मजबूर किया गया और बाद में उसी पर कीलों से ठोक दिया गया, जहाँ उनकी मृत्यु हो गई। ईसाई मान्यता के अनुसार, यह मानवता के पापों के लिए दिया गया सबसे बड़ा बलिदान था। ईसाइयों के लिए गुड फ्राइडे शोक, आत्मचिंतन और पश्चाताप का दिन होता है।

 

 

This day reflects the profound depth of Jesus Christ’s sacrifice and the hope of salvation. Many observe this day by fasting, praying, and attending church services that commemorate Christ’s final hours and death. Although this is a day of mourning, it marks the prelude to the celebrations of Easter Sunday, a day that commemorates Christ’s resurrection and the promise of new life, serving as a fundamental cornerstone of the Christian faith. Our Thiruvananthapuram  correspondent has filed a report on how Christians across Keralam are observing Good Friday :

 

 

 “From early morning, churches across Keralam witnessed special prayers, hymns, and solemn services as devotees gathered in large numbers. The faithful took part in the Way of the Cross, reflecting  the suffering and sacrifice of Christ through traditional observances passed down over generations. In Thiruvananthapuram, major churches such as St. Joseph’s Metropolitan Cathedral, Palayam and St. Mary’s Cathedral, Pattom saw large congregations. Services were led by senior clergy,  with special prayers and reflections marking the significance of the day. The famous pilgrimage centre of Malayattur hills in n Keralam is witnessing huge crowd of devotees for the last three days. Ezhukum vayal hills Idukki district is also witnessing large crowd. Observed in a spirit of silence and penance, many believers fasted and spent the day in prayer. The solemn rituals of Good Friday form a key part of the Holy Week, leading up to Easter, symbolising the journey from sacrifice to hope. Smithy M Palluruthy Akashvani News Thiruvananthapuram.”

 

 

<><><> 

 

 

dateline – 2 : Digital Transformation of India’s weather Forecasting System

 

 

India is highly vulnerable to extreme weather events such as cyclones, floods, heatwaves, droughts, and landslides due to its diverse geography, long coastline, and monsoon-dependent climate. According to the India Meteorological Department (IMD) and the Ministry of Earth Sciences, India experiences hundreds of extreme weather events every year, with floods affecting nearly 40 million hectares of land and heatwaves becoming more frequent in recent decades. Over 75% of India’s districts are exposed to multiple climate hazards, while cyclones and floods alone account for the majority of disaster-related losses. In this context, the in-house development of a Multi-Hazard Early Warning Decision Support System (MHEW-DSS) by IMD is a timely and strategic step, as accurate forecasting and integrated risk analysis significantly reduce disaster losses and public safety.

 

 

मल्टी-हैज़र्ड अर्ली वार्निंग डिसीजन सपोर्ट सिस्टम एक आधुनिक डिजिटल पूर्वानुमान प्लेटफॉर्म है, जिसे मौसम विभाग ने ओपन-सोर्स तकनीक और अपनी विशेषज्ञता से विकसित किया है। ‘मिशन मौसम’ के अंतर्गत शुरू किया गया यह प्रणाली देश में रियल-टाइम मौसम की निगरानी और चेतावनी देता है। इस प्रणाली का उद्घाटन जनवरी 2024 में किया गया था। यह जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम यानी GIS मैप जैसे टूल्स का इस्तेमाल करता है, जिससे मौसम वैज्ञानिक तेजी से जानकारी इकट्ठा कर पाते हैं, उसका विश्लेषण कर पाते हैं और लोगों तक आसान तरीके से पहुँचा पाते हैं।

 

 

The primary objective of the MHEW-DSS is to build an integrated and indigenous forecasting system capable of delivering accurate, real-time, and impact-based multi-hazard forecast across India. The system is designed to empower forecasters, decision-makers, and communities by improving information flow and enabling timely early warnings. Through these capabilities, the system supports impact-based forecasting and risk-based warnings, allowing IMD forecasters to translate complex meteorological data into actionable information for users.

 

 

मल्टी-हैज़र्ड अर्ली वार्निंग डिसीजन सपोर्ट सिस्टम मौसम का पूर्वानुमान लगाने, बड़े पैमाने पर डेटा संभालने और समय पर अलर्ट जारी करने के लिए तैयार किया गया है। इसके तहत कई खास एप्लिकेशन भी बनाए गए हैं। इनमें ‘मौसमग्राम’ एक महत्वपूर्ण एैप है, जो ग्रामीण स्तर तक सटीक और स्थानीय मौसम की जानकारी पहुँचाने में मदद करता है।

 

 

Approved by the Union Cabinet in September 2024, Mission Mausam is a flagship initiative aimed at strengthening weather forecasting and early warning capabilities across the country. The mission aims to enhance the accuracy, resolution and lead time of forecasts for extreme weather events such as cyclones, heavy rainfall and heat waves. Within the MHEW-DSS, the mission strengthens the scientific and technological backbone of forecasting by improving observation networks, data assimilation and modelling capabilities, enabling timely weather alerts for effective disaster preparedness.

 

 

इस प्रणाली की एक खास बात यह है कि यह केवल मौसम का अनुमान ही नहीं लगाता, बल्कि यह भी बताता है कि खराब मौसम का असर कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा और परिवहन जैसे क्षेत्रों पर कितना पड़ेगा। यह ‘प्रभाव आधारित पूर्वानुमान’ और ‘जोखिम आधारित चेतावनी’ पर भी ध्यान देता है।

 

 

The Multi-Hazard Early Warning Decision Support System represents a decisive transformation in India’s approach to weather forecasting and disaster risk reduction. By integrating real-time observations, advanced modelling, GIS-based analysis, and structured dissemination within a single digital framework, the system converts weather and climate information into timely, preventive action. MHEW-DSS has strengthened preparedness across environment, energy, health, agriculture, livelihoods, and governance. It has reduced loss of life, limited economic damage, improved service delivery, and enhanced public trust through consistent and impact-focused warnings. The system demonstrates how technology-driven early warning delivers measurable public value at the national-scale and positions India as a global leader in multi-hazard early warning systems.

 

 

<><><>

 

 

MUST ANNOUNCEMENT – PEOPLE’S PADMA ON AKASHVANI

 

 

As part of our series ‘People’s Padma on Akashvani’, in our upcoming episode we speak to Swami Brahmdev Ji Maharaj from Rajasthan. Swami Brahmdev Ji Maharaj will be honoured with the prestigious Padma Shri in the field of social work.

 

 

To listen to the conversation, tune in to 100.1 Akashvani Gold today evening at 5:10 PM. You can also listen to it on NEWSONAIR App and NEWSONAIROFFICIAL Youtube channel. It will also be broadcast tomorrow morning at 9:10 AM.

 

 

<><><>

 

क्षेत्रीय विशेष –

 

 

RAIPUR INTRO;

 

 

छत्तीसगढ़ में चल रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स आज संपन्न हो रहे हैं। इन गेम्स का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाली खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उपयुक्त प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। इस प्रतियोगिता ने देश के विभिन्न क्षेत्रों के आदिवासी युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच दिया। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत हुई विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं ने यह साबित किया कि देश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें एक अवसर देने की है।

 

 

  “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अनेक विजेता खिलाड़ियों का सफर देश के दूसरे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन सकता है कि आर्थिक तंगी और विपरीत हालातों के बावजूद मेहनत करने से कामयाबी कदम चूम सकती है। झारखंड के वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम के पास जरूरी उपकरण और किट खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे। वे बांस और लोहे की रॉड से अभ्यास करते थे। इस प्रतियोगिता में पुरूषों के साठ किलोग्राम वर्ग में उन्होंने रजत पदक जीता है। अरूणाचल प्रदेश की इक्कीस वर्षीय वेटलिफ्टर अनाई वांगसु यह प्रतियोगिता शुरू होने से कुछ दिन पहले अस्पताल के बिस्तर पर थीं। उनके इस खेल में भाग लेने पर ही संशय था। लेकिन, इस शारीरिक चुनौती के आगे हार मानने के बजाय अनाई ने वापसी की। अस्पताल से छुट्टी मिलने के अगले ही दिन वह फिर से प्रशिक्षण में जुट गईं और उन्होंने इस प्रतियोगिता में महिलाओं के अंठावन किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। मिजोरम के युवा वेटलिफ्टर इसाक का सफर भी मुश्किलों भरा रहा है। सोलह वर्ष की आयु पूरी करने से पहले ही उन्होंने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया था। इस त्रासदी ने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया और वे खेल छोड़ने की कगार पर पहुंच गए थे। लेकिन, फिर उनके कोच ने उन्हें सहारा दिया और इसाक ने कड़ा संघर्ष करते हुए छत्तीसगढ़ में हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में साठ किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी तरह, झारखंड की पहलवान उन्नीस वर्षीय पुनम ऑरन ने कंधे की चोट से पार पाते हुए असाधारण जज्बे के साथ दर्द को मात देकर इस प्रतियोगिता के पचास किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में भी पुनम बाए कंधे पर पट्टी बांधकर उतरीं और हिम्मत न हारते हुए मुकाबला अपने पक्ष में किया। नासिक के एथलीट सूरज माशी की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन उनके पास लगन और मेहनत की पूंजी थी। न तो उनके पास कोच की फीस देने के पैसे थे और न ही जरूरी जूते खरीदने के। यहां तक की इस प्रतियोगिता में भी सूरज ने एक साथी धावक से स्पाइक्स उधार लिए और फिर पुरूषों की पांच हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीत लिया। पालघर जिले के मोखाड़ा-तालुका के छोटे से गांव से आने वाले सूरज की जिंदगी संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी है। जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन ने अपने परिवार का गुजारा चलाने के लिए घर-घर जाकर दूध पहुंचाने का काम किया। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके और उनके बड़े भाई के कंधों पर आ गई। इन मुश्किलों के बीच भी उन्होंने अपना अभ्यास जारी रखा। उनका संघर्ष रंग लाया और इस प्रतियोगिता में पुरूषों के उनयासी किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया।  यह टूर्नामेंट इस तरह की अनेक कहानियों और कामयाबियों का गवाह रहा है। इस प्रतियोगिता ने इसके विजेताओं के अंदर तो और बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा भरा ही है, लेकिन देश के जनजातीय इलाकों में रहने वाली असंख्य खेल प्रतिभाओं को भी अपना हुनर दिखाने की प्रेरणा दी है। परिक्रमा के लिए आकाशवाणी रायपुर से मैं विकल्प शुक्ला।”

 

 

<><><>

 

 

Puducherry INTRO;

 

 

Amid growing concerns over the menace of cash-for-votes and other inducements that undermine the sanctity of elections, efforts are being intensified to promote ethical voting practices. For the upcoming Legislative assembly elections, the Office of Chief Electoral Officer, Puducherry has launched an “Honest Voter Campaign” aimed at promoting ethical voting and strengthening democratic values in the Union Territory.

 

 

“As part of the initiative, voters are encouraged to affix an “Honest Voter” sticker at the entrance of their homes and take a selfie to demonstrate their commitment to free and fair elections. Citizens are also being urged to involve their family members, friends, and neighbours in the campaign, turning it into a community-driven movement. The campaign assumes significance in the backdrop of concerns over inducements such as cash for votes, which undermine the very spirit of democracy. Such practices not only distort the electoral process but also weaken public trust in democratic institutions. By rejecting inducements, voters play a crucial role in ensuring that elections remain transparent and truly representative of the people’s will. Speaking to Akashvani, Election department Officials said the initiative seeks to create awareness that every vote is valuable and must be exercised with integrity and responsibility. The campaign encourages citizens to take a public pledge against unethical practices and stand for clean elections. Participants can share their selfies on social media and tag the official handle @ceopuducherry, helping to amplify the message and inspire others to join the effort. Through this initiative, the Election machinery aims to foster a culture of informed and responsible voting, ensuring that democratic principles are upheld and strengthened across Puducherry. For Parikrama, this is Bibin S Nath, Akashvani News, Puducherry.”

 

 

<><><>

 

 

Sambalpur INTRO;

 

 

रामलीला, भगवान राम के जीवन का उत्सव मनाने वाला एक जीवंत हिंदू त्योहार है। वैसे तो इसे पूरे भारत में मनाया जाता है, लेकिन ओडिशा के बौध ज़िले में होने वाली रामलीला बेहद खास और अनोखी है। 18 दिनों तक लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं। यह त्योहार स्थानीय लोगों की गहरी दोस्ती और एकता को दर्शाता है, और उनके लंबे इतिहास का सम्मान करता है।

 

 

“The Ramleela of the Boudh District in western Odisha is a unique celebration that stands apart from others. Spanning 18 days, the festival symbolizes the eternal struggle between good and evil, with Lord Rama’s victory over Ravana embodying the ultimate triumph of virtue. This tradition highlights the community’s strong bonds and communal harmony while showcasing the region’s rich cultural heritage. The festival is a cultural spectacle that demonstrates the community’s devotion and unity. Centered around Ram Navami, this 18-day celebration brings together locals and pilgrims to witness specialized theatrical performances of the Ramayana. Each night, thousands of devotees gather at the Maruti Mandap of the Raghunath Temple in Boudh to enjoy these sacred acts performed by local artists. The festival’s climax is the epic battle between Lord Rama and Ravana. The grandeur of the event is amplified by the Nagar Bhraman (city procession) of Ravana, a massive spectacle that draws crowds in the thousands. The final day features the highly anticipated Ram-Ravan war, performed with intricately designed chariots, culminating in Lord Rama’s victory and the restoration of dharma. For Parikrama, Alok Chandra Barik, Akashvani, Sambalpur.” 

 

 

<><><>

 

 

AIZAWL INTRO;

 

 

The Mizos, in general, have been quite aware of sanitation and cleanliness. In fact, it has been maintained that there has not been any incidence of manual scavenging in Mizoram. For many years, Mizo society has been known for its hygienic and healthful lifestyle.

 

 

“In a major push toward making Aizawl the cleanest city in the country, a mass cleanliness drive was conducted across the capital, Aizawl. Individual localities also do partake in this cleanliness and sanitation activities by cleaning their localities. With the combined efforts of the Government, NGOs and general public, community garbage are collected and disposed of in designated locations. The initiative organised by the Coordination Committee for Aizawl City Cleanliness, was a joint venture of state Urban Development and Poverty Alleviation (UD&PA) department, Aizawl Smart City, Aizawl Municipal Corporation (AMC), and Central Young Mizo Association (CYMA), aiming at achieving a “Garbage Free Aizawl,”. UD&PA Secretary Lalmalsawma Pachuau flagged off the drive during a brief ceremony held in front of Vanapa Hall here and simultaneously launched the Aizawl City YMA Branch Cleanliness competition. Speaking on the occasion, Pachuau emphasised that prioritising cleanliness is an essential aspect of patriotism. He urged the Mizo people to take collective responsibility of caring and upkeeping their land. He also said that cleanliness is an economic asset that enhances the state’s value and serves as a primary attraction for tourists. The initiative saw widespread participation from various departments and YMA branches despite challenging weather conditions that hampered efforts in several localities, officials said. The Organisers identified 15 high-priority “black spots” characterised by heavy waste accumulation and local YMA branches neighbouring these sites conducted community services to clean such spots, they said. According to officials, the mass initiative is a key pillar of the Comprehensive Plan for Municipal Solid Waste Management in Aizawl, which aimed at making Aizawl the cleanest city in the country and a “garbage free-capital.” ISAAC, AKASHVANI AIZAWL. “

 

 

<><><>

 

 

खेल हलचल –

 

 

सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में आज मौजूदा चैंपियन भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। मैच मालदीव के माले में भारतीय समय अनुसार रात साढे आठ बजे खेला जाएगा।

 

 

<><><>

 

 

IPL

 

 

In Indian Premiere League (IPL) cricket, Chennai Super Kings will take on Punjab Kings at M. A. Chidambaram Stadium in Chennai at 7.30 this evening.

 

 

 <><><>

 

 

पुण्यतिथि, जयंती या जन्मदिन।

 

 

 

किशोरी अमोनकर

 

 

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की दुनिया में जब सुरों की साधना और भावनाओं की गहराई की बात होती है, तो एक नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है – किशोरी अमोनकर। आज उनकी पुण्यतिथि है। जयपुर-अत्रौली घराने की अग्रणी गायिका किशोरी अमोनकर ने अपनी अनूठी गायकी और गहरे भावों से शास्त्रीय संगीत को एक नई ऊँचाई दी। वे मानती थीं कि संगीत केवल तकनीक नहीं, बल्कि आत्मा की अभिव्यक्ति है, और यही बात उनकी हर प्रस्तुति में साफ दिखाई देती थी। संगीत के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण और देश के सर्वोच्च सांस्कृतिक सम्मान- संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप से सम्मानित किया गया।

 

<><><>

 

 

We are remembering Sarah Vaughan who became one of the most accomplished vocalists of the twentieth century, expanding the technical and expressive possibilities of jazz singing. Her voice was celebrated for its wide range, precise control, and ability to reshape melodies as a horn player might. During the 1940s and 1950s, she recorded extensively, producing interpretations of jazz standards and popular songs, including “Tenderly” and “Misty.” Critics and fellow musicians, such as Dizzy Gillespie, Charlie Parker, and Count Basie, recognized her as a peer in musical innovation.

 

Vaughan also toured internationally, performing in Europe, South America, and Asia, helping establish jazz as a global art form at a time when segregation limited opportunities at home. She received multiple Grammy Awards, including Best Jazz Vocal Performance, and posthumously earned the Grammy Lifetime Achievement Award.

 

 

<><><>

 

 

राधेश्याम खेमका

 

 

आज हम याद कर रहे हैं – पत्रकारिता और धार्मिक साहित्य के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले – राधेश्याम खेमका को। आज उनकी पुण्यतिथि है। राधेश्याम खेमका लंबे समय तक प्रसिद्ध धार्मिक पत्रिका कल्याण के संपादक रहे और उन्होंने अपने लेखन और संपादन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धर्म और नैतिक मूल्यों को समाज तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। वे सरल जीवन, उच्च विचार और समाज सेवा के सिद्धांतों को मानने वाले व्यक्तित्व थे। उनके मार्गदर्शन में कल्याण पत्रिका ने लाखों पाठकों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई और धार्मिक साहित्य को घर-घर तक पहुँचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

 

 

<><><>

 

 

सैम मानेकशॉ

 

 

भारतीय सेना के इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं, जो सिर्फ पद या उपलब्धियों से नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व और हाज़िर-जवाबी से भी हमेशा याद किए जाते हैं, और ऐसा ही एक नाम है – सैम मानेकशॉ। 1914 में आज ही के दिन जन्मे सैम मानेकशॉ, जिन्हें लोग प्यार से “सैम बहादुर” कहते थे, भारत के पहले फील्ड मार्शल बने। वे अपने बेबाक अंदाज़, तेज़ फैसलों और सैनिकों के प्रति गहरे लगाव के लिए जाने जाते थे। 1971 (इकहत्तर) के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऐतिहासिक विजय हासिल की, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ। कहा जाता है कि वे कठिन परिस्थितियों में भी अपने आत्मविश्वास और हास्य भावना से माहौल को हल्का कर देते थे।

 

 

<><><>

 

 

निर्मल वर्मा

 

 

हिंदी साहित्य में संवेदनाओं और मानवीय रिश्तों को नई गहराई देने वाले लेखक के रूप में – निर्मल वर्मा का नाम बड़े आदर के साथ लिया जाता है। आज निर्मल वर्मा की जयंती है। निर्मल वर्मा की रचनाएँ मनुष्य के भीतर के अकेलेपन, स्मृतियों और रिश्तों की जटिलताओं को बेहद संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत करती हैं। उनकी प्रसिद्ध कहानी ‘परिंदे’ हिंदी साहित्य की महत्वपूर्ण कृतियों में मानी जाती है, जिसमें वे लिखते हैं – “मनुष्य अपने भीतर एक ऐसा संसार लिए चलता है, जहाँ उसकी यादें और भावनाएँ हमेशा जीवित रहती हैं।” हिंदी साहित्य में उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार और वर्ष 1999 (निन्यानबे) में देश के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

 

<><><>

 

 

Today it’s Jaya Prada’s birthday, a legendary actress who left an indelible mark on the Telugu film industry and went on to act in 8 languages. Beyond cinema, she carved a distinct path in television serials, creating a powerful presence on the small screen as well.

 

 

उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्हें कई प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों और लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मानों से सम्मानित किया गया।

 

 

<><><>

 

 

मन्नू भंडारी

 

 

समाज और परिवार के रिश्तों को सरल लेकिन प्रभावशाली शब्दों में प्रस्तुत करने वाली जानी-मानी लेखिका – मन्नू भंडारी का जन्म 1931 में आज ही के दिन हुआ था। मन्नू भंडारी हिंदी साहित्य की उन लेखिकाओं में शामिल थीं, जिन्होंने आम जीवन की सच्चाइयों को अपनी कहानियों और उपन्यासों के माध्यम से बेहद सहज भाषा में प्रस्तुत किया। उनका चर्चित उपन्यास ‘आपका बंटी’ आज भी टूटते परिवारों और बच्चों की भावनाओं को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण कृति माना जाता है। इस उपन्यास में वे लिखती हैं – “बच्चे का मन बहुत कोमल होता है, उसे समझना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।” साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2008 में प्रतिष्ठित – व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया ।

 

 

<><><>

 

 

IT’S Hariharan Anantha Subramani’s Birthday today He has also sung over 15,000 notable songs in Marathi, Sinhala, Maithili, Bhojpuri, Odia, Bengali, Sanskrit, Gujarati and English.

 

 

 

<><><>