THE HEADLINES :-
- दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के विशेष मुद्दों पर भारत के विचार रखेंगे।
- President Droupadi Murmu calls for harnessing skills and strengths of people for nation’s development.
- उद्योग जगत के विभिन्न प्रतिनिधियों ने श्रम संहिताओं को सराहा। कहा-ये संहिताएं अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक।
- Delhi police busts international arms trafficker’s racket operated by Pakistani intelligence agency ISI; Arrests four suspects.
- केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च को झंडी दिखाकर रवाना किया।
<><><>
And now, time for our segment Dateline India, in which we take a look at the developments taking place at the national or global level. Today, we will talk about the rollout of the country’s four new Labour Codes.
Today we are talking about the policies shaping India’s progress. We explore a major shift in India’s employment landscape – **the rollout of the country’s four new Labour Codes**. This move has been widely welcomed by industry bodies and consulting firms across the nation, with many calling it *historic* and *transformative*. But what exactly does it mean for businesses, workers, and the economy?
Let’s unpack it.
एक समय भारत के श्रम कानून एक भूलभुलैया की तरह थे-40 से ज़्यादा केंद्रीय कानून और 100 से ज़्यादा राज्य-स्तरीय विविधताएँ। समय के साथ, नियोक्ताओं के लिए इन्हें समझना मुश्किल और कर्मचारियों के लिए उलझन भरा होता गया।
इस समस्या को हल करने के लिए, सरकार ने इन्हें चार संहिताओं में समेकित किया है।
- मजदूरी संहिता
- औद्योगिक संबंध संहिता
- सामाजिक सुरक्षा संहिता
- व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता
Together, these codes aim to simplify, modernize and streamline the world of work.
Industry leaders have responded with optimism.Major business associations have labelled the move *“a long-awaited step toward creating a future-ready workforce”*.
The President of the National Front of Indian Trade Unions (NFITU) Dr Deepak Jaiswal said, around fifty crore people are working in the unorganised sector, and their minimum wage will now be fully ensured with the implementation of the new Labour Codes.
भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने चार नए श्रम संहिताओं के लागू होने का स्वागत किया है। बीएमएस के राष्ट्रीय सचिव गिरीश आर्य ने कहा कि यह फैसला आजादी के बाद से श्रमिकों के हित में किया गया सबसे बड़ा सुधार है।
चंडीगढ़ में श्रमिकों ने नए श्रम संहिताओं का स्वागत करते हुए कहा है कि ये कानून श्रमिकों के हित में हैं।
So, the government announced the implementation of four new labour codes that seek to simplify and streamline the existing, decades-old laws in the country. The Ministry of Labour said that the new labour codes will ensure better wages, safety, social security and welfare for the country’s workforce.
ये श्रम संहिताएँ अनुपालन को बहुत आसान बनाती हैं। पहले, व्यवसायों को दर्जनों रजिस्टर रखने और कई रिपोर्ट दाखिल करने पड़ते थे। अब, सब कुछ सरल और डिजिटल हो गया है। नियोक्ताओं के लिए, इसका अर्थ है कम प्रशासनिक लागत और मुख्य कार्यों पर अधिक ध्यान। श्रमिकों के लिए, यह पारदर्शिता और सुसंगत प्रवर्तन सुनिश्चित करता है।
Industry bodies also believe that the new codes will **help boost formal job creation**, especially in manufacturing, services, and the fast-growing gig economy. Perhaps the biggest winners are workers – especially those in unorganized sectors.
The Social Security Code for example, expands benefits like:
Provident fund
Pension
Health insurance
Maternity benefits
Disability coverage as well
लगभग पचास करोड़ लोग असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं और नई श्रम संहिताओं के लागू होने से अब उनका न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुनिश्चित हो जाएगा। महिलाओं के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन का भी प्रावधान है। व्यक्तिगत स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुडे पुराने कानूनों को कई आधुनिक प्रावधानों के साथ अपडेट किया गया है।
इससे गिग वर्कर्स, प्लेटफ़ॉर्म वर्कर्स और निश्चित अवधि के कर्मचारियों सहित व्यापक समूहों को लाभ मिलता है। पहली बार, उन्हें आधिकारिक तौर पर मान्यता दी जा रही है। सामाजिक सुरक्षा लाभ सुलभ होने से कामगारों को स्थिरता मिलती है। चूँकि उनका वेतन निश्चित नहीं होता, इसलिए बीमा और पेंशन बहुत बड़ा अंतर पैदा करते हैं। यह उन लाखों गिग वर्कर्स की भावनाओं को दर्शाता है जो अब एक मज़बूत सुरक्षा जाल के अंतर्गत आएँगे।
Another important reform is the focus on workplace safety.
The **Occupational Safety, Health and Working Conditions Code** this merges 13 laws into one unified framework.
This means better:
* Working hours regulation
* Safety standards
* Sanitation and other facilities
* Health checks
* Protection for women and migrant workers
These changes are seen as crucial, especially as India positions itself as a global manufacturing hub.
हालाँकि इसका स्वागत काफ़ी हद तक सकारात्मक रहा है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्यों, नियोक्ताओं और श्रम विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता होगी।
कुछ चिंताएँ इस प्रकार हैं:
* छोटे व्यवसायों पर लागत का प्रभाव
* डिजिटल तैयारी की आवश्यकता
* पुराने नियमों से नए नियमों में सुगम परिवर्तन
* श्रमिकों में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता
Despite these challenges, consulting firms predict long-term gains.
According to labour analysts, these codes they can significantly improve **ease of doing business**, making India more attractive to investors. In the bigger picture, the labour codes aim to create a stronger, fairer, and more productive economy.
Experts believe:
*Formalisation of the workforce** will rise
*Social protection will deepen**
* **Business operations will become smoother**
* **Worker rights will be clearer**
* **Labour disputes may reduce**
* **New job creation will accelerate**
भारत एक ऐसे भविष्य के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है जहाँ आर्थिक विकास और श्रमिक कल्याण एक साथ आगे बढ़ सकें। इससे श्रमिक सशक्त होंगे और अनुपालन आसान होगा।
जैसे-जैसे भारत इन ऐतिहासिक सुधारों के साथ आगे बढ़ रहा है, उम्मीद है कि नियोक्ता और कर्मचारी, दोनों ही काम की एक अधिक संतुलित, पारदर्शी और प्रगतिशील दुनिया का अनुभव करेंगे।
<><><>
56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) गोवा के पणजी में उल्लास और उमंग के बीच उत्साह से भरपूर युवा भीड़ के साथ जारी है। देश का सबसे बड़ा फिल्म समारोह इन दिनों सितारों की जगमगाहट से सराबोर है।
एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव का आज तीसरा दिन है। सुबह से ही फिल्मों की लगातार स्क्रीनिंग, मास्टरक्लास और एक के बाद एक इंटरव्यू का सिलसिला जारी है। इफ्फी 2025 इस बार वरिष्ठ फिल्मी हस्तियों और उभरते कलाकारों के साथ विशेष संवादों तथा मीडिया इंटरैक्शन के ज़रिये सिनेप्रेमियों को आकर्षित कर रहा है।एक महत्वपूर्ण मास्टरक्लास में जाने-माने फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा ने जीवन, सिनेमा और कहानी कहने की कला पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपनी फिल्मोग्राफी से जुड़े दिलचस्प अनुभव साझा किए—1942: अ लव स्टोरी के 8K रेस्टोरेशन से लेकर एक युवा और संघर्षरत फिल्मकार के रूप में अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने तक की यात्रा को उन्होंने बड़े आत्मीय अंदाज़ में बयान किया।”इसी क्रम में आज “पेस्कादोर” फिल्म की टीम—निर्देशक हैरी डोमेनिको रॉसी, निर्माता आइज़ैक जोसेफ बैंक्स और बारबरा ऐनी रसेल—ने भी अपने अनुभव साझा किए। आकाशवाणी समाचार के एक सवाल पर, फिल्म निर्माण के दौरान आई चुनौतियों पर बात करते हुए, निर्देशक रॉसी ने बताया कि “पेस्काडोर” उनके निजी जीवन की गहरी अनुभूतियों से प्रेरित है, और इसे बनाना कई स्तरों पर चुनौतीपूर्ण रहा। कोस्टा रिका में फिल्माई गई यह फिल्म उस क्षेत्र की संस्कृति और भावनाओं को अत्यंत प्रामाणिकता के साथ दर्शाती है। अपनी प्रभावशाली कहानी और दमदार अभिनय के कारण यह फिल्म वैश्विक स्तर पर सराहना बटोर रही है। इसके बाद वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी फिल्म “तन्वी द ग्रेट” पर अनुभव साझा किए। आकाशवाणी समाचार के एक प्रश्न के उत्तर में श्री खेर ने बताया कि यह फिल्म “कभी हार न मानने” के आदर्श वाक्य से प्रेरित है, जिसने हमेशा उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को दिशा दी है। उन्होंने यह भी कहा कि कहानी उनके जीवन के अनुभवों और आस-पास के लोगों से जुड़ी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें ऑटिज़्म से जूझ रही एक लड़की के सपनों की उड़ान को बेहद संवेदनशीलता से प्रस्तुत किया गया है। इसके बाद “Mosquitos” (मस्कीटोज़) फिल्म की निर्देशक वालेन्तीना बरतानी और निकोल बरतानी ने फिल्म के विषय और निर्माण प्रक्रिया पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक संवेदनशील, भावनात्मक और गहन विषय को बहुत ही सूक्ष्मता से प्रस्तुत करती है, और इसी वजह से इसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विशेष सराहना मिली है। मानव संबंधों, संघर्षों और जीवन की पेचीदगियों के बीच उम्मीद की तलाश—यह फिल्म इन्हीं भावनात्मक पहलुओं को शांत लेकिन गहरे प्रभाव के साथ दर्शाती है। अंत में, आपको बता दें कि फिल्मोत्सव में आज लगभग 50 प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों की स्क्रीनिंग की जा रही है, जिससे यह दिन दर्शकों के लिए बेहद खास बन गया है। परिक्रमा के लिए—आदर्श और सायरा के साथ निखिल कुमार, आकाशवाणी समाचार, पणजी, गोवा।
<><><>
And now, from Johannesburg, South Africa, we bring you the inspiring story of Shree Radhe Shyam Mandir – a temple that reflects 32 years of faith, unity, and community effort. The Sandton Hindu Samaj built the Shree Radhe Shyam Mandir in Marlboro Gardens, Johannesburg , in 1994. Since then, it has been a beacon of faith, culture, and community service.
Shree Radhe Shyam Mandir stands today as a testament to devotion, unity, and the quiet strength of community spirit. What began more than three decades ago as a shared dream among 15 families has evolved into a vibrant spiritual and cultural hub- one that continues to enrich the lives of generations. At the heart of the complex lies the Sanathang Temple, a serene sanctum where idols of all major deities are placed with great reverence. Kirat Acharya shares on the significance and uniqueness of the Mandir-
Festivals, daily aarti, bhajans, and satsang sessions infuse the temple with an atmosphere of spiritual warmth, carrying forward the founding families’ vision of a living, breathing centre of devotion. Over the years, Shree Radhe Shyam Mandir has expanded its role far beyond worship. The campus today includes a community hall, which hosts cultural programmes, yoga sessions, religious discourses, social gatherings, and charity initiatives.
Shree Radhe Shyam Mandir is more than a structure, it is a legacy of love, sacrifice, and shared purpose. As it steps into a new era after completing its long-awaited development, the temple continues to embody the spirit of unity that shaped it from the beginning. With its doors always open, the mandir remains a place where people come not only to seek blessings, but to find belonging. For Parikrama, Asonuo Johannesburg.
<><><>
KURSEONG
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कौशल व विकसित भारत की दूरदृष्टि से प्रेरित होकर उत्तर बंगाल के युवा युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेला 2.0 का आयोजन सिलीगुड़ी में विगत 15 व 16 नवम्बर को हुआ।
जिसमें देश के 60 से अधिक प्रमुख निजी क्षेत्र के कम्पनियों 2500 (दो हजार पांच सौ) से अधिक युवा युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उत्तर बंगाल में किसी भी गैर सरकारी संस्थाद्वारा आयोजित अब तक का यह सबसे बड़ा व सफल रोजगार मेला रहा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कौशल विकास व विकसित भारत की दूरदृष्टि से प्रेरित होकर भाजपा के राज्यसभा सांसद तथा पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के नेतृत्व में उनके गैरसरकारी संस्था दार्जिलिंग वेल्फेयर सोसाईटी के आयोजन तथा केन्द्र के कौशल विकास मंत्रालय के सहयोग से विगत 15 व 16 नवम्बर को सिलीगुड़ी में मेगा रोजगार मेला 2.0 का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल तथा पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने किया एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि राज्य के राज्यपाल डा.सी.बी.आनन्द बोस उपस्थित थे।
देश के निजी क्षेत्र के साठ से अधिक प्रमुख कम्पनियों ने इस दो दिवसीय मेले में 2500 (दो हजार पाच सौ) से अधिक युवा युवतियों को नियुक्त पत्र प्रदान किया। इस मेले में रोजगार पाने के लिए करीब छ हजार से अधिक युवा युवतियों नें पंजीकरण कराया था जिसमें ढाई हजार से अधिक को नौकरी मिलना उत्तर बंगाल के लोगों के लिए बहूत बड़ी बात है। उत्तर बंगाल में रोजगार के उद्देश्य से आयोजित यह सबसे बड़ा मेला था। मेले के उद्देश्य के बारे में सोसाईटी अध्यक्ष हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि
इस मेले में रोजगार पानेवाले युवक ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा
राज्यपाल श्री बोसने उत्तर बंगाल के युवाओं के लिए इसे एक सार्थक कदम बताया।
परिक्रमा के लिए अशोक चौरसिया आकाशवाणी समाचार कर्सियांग।
<><><>
खेल के मैदान की हलचल –
EVE MEN’S CRICKET STUMPS
In Men’s Cricket, South Africa were 247 for the loss of six wickets in their first innings against India on day One in the second and final Test at the Barsapara Cricket Stadium in Guwahati, when stumps were drawn this evening. Earlier, South Africa won the toss and opted to bat first.
<><><>
ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चाँदपुरी (जयंती)
आज भारतीय सेना के वीर सैन्य अधिकारी ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चाँदपुरी की जयंती है। उन्हें लोंगावाला के प्रसिद्ध युद्ध के लिये जाना जाता है। उन्होंने लोंगावाला के युद्ध में भारतीय सेना का वीरता के साथ नेतृत्व किया, जिसके लिए उन्हें ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित किया गया था। सन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में राजस्थान के लोंगावाला मोर्चे पर हुई लड़ाई का उन्हें हीरो माना जाता है। इस लड़ाई में कुलदीप सिंह चाँदपुरी लोंगावाला पोस्ट पर तैनात थे। सीमा पर पाकिस्तान की पूरी टैंक रेजिमेंट थी और चांदपुरी की कमांड में सिर्फ़ 120 जवान थे। भारतीय फ़ौज में शानदार सेवाओं के लिए उन्हें ‘महावीर चक्र’ और ‘विशिष्ट सेवा मेडल’ से नवाज़ा गया था। कुलदीप सिंह चाँदपुरी और उनके साथियों की लोंगावाला मोर्चे पर दिखाई बहादुरी पर बॉलीवुड फ़िल्म ‘बॉर्डर’ बनाई गई थी। इस फ़िल्म में तत्कालीन मेजर कुलदीप चांदपुरी की भूमिका अभिनेता सनी देओल ने निभाई थी।
<><><>
DEATHS
TODAY WE ARE REMEMBERING, Classical music stalwart Ustad Imrat Khan, who dedicated his life to propagating the sitar and the surbahar worldwide,
Mention the name Ustad Imrat Khan to any young Indian classical music lover, and chances are the reply will be, “Imrat Khan sahib? Oh yes, Ustad Vilayat Khan’s younger brother, the surbahar player.” But Ustad Imrat Khan was much more than just the younger brother of an iconic musician. He was also one of the finest instrumentalists of his time, an innovator, composer, great teacher, and the inheritor of the surbahar playing tradition of the five-generation-old Imdadkhani gharana.
<><><>
सरोज ख़ान (जयंती)
आज प्रसिद्ध कोरियोग्राफ़र सरोज ख़ान की जयंती है। उन्होंने अपने कॅरियर में 200 से भी अधिक फ़िल्मों में काम किया। चार दशक के लंबे कॅरियर में सरोज ख़ान को 2,000 से ज़्यादा गानों की कोरियोग्राफ़ी करने का श्रेय हासिल है। संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘देवदास’ में ‘डोला-रे-डोला’ गाने की कोरियोग्राफ़ी के लिए उन्हें ‘नेशनल अवॉर्ड’ मिला।
माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘तेज़ाब’ के यादगार गीत ‘एक-दो-तीन’ और साल 2007 में आई फिल्म ‘जब वी मेट’ के गीत ‘ये इश्क…’ के लिए भी उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था।
1986 में आई फिल्म ‘नगीना’ सरोज ख़ान के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में सरोज ख़ान ने श्रीदेवी को ‘मैं तेरी दुश्मन गाने’ पर डांस कराया, जो हिट हुआ और इसी गाने की वजह से सरोज को प्रसिद्धि मिली।
Saroj Khan, the legendary Choreographer and Bollywood’s ‘masterji’
Every era of Hindi films has a distinct song and dance style and for those who grew up in the 1990s, this era was defined by the choreographed songs of Saroj Khan. With popular songs like “Ek Do Teen”, “Choli Ke Peeche”, “Nimbooda Nimbooda” among many others, Saroj Khan’s dance steps were a part of the pop culture, but it was Devdas’ song “Dola re Dola” that won her her first National Film Award. She was an inspiration for all actors and choreographers.Saroj Khan worked as a child actor in the movie Tarana.
सरोज ख़ान ने आख़िरी बार करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के तले बनी फिल्म ‘कलंक’ में ‘तबाह हो गए’ गाने को कोरियोग्राफ़ किया था। सरोज ख़ान ने फिल्म ‘तेज़ाब’, ‘ख़लनायक’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चालबाज’, ‘नगीना’, ‘चांदनी’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’ जैसी कई मशहूर फ़िल्मों के गानों को कोरियोग्राफ़ किया।
<><><>
रुक्माबाई राउत (जयंती)
आज भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई राउत की जयंती है। वह एक ऐतिहासिक क़ानूनी मामले के केंद्र में भी थीं, जिसके परिणामस्वरूप ‘एज ऑफ कॉन्सेंट एक्ट, 1891’ नामक क़ानून बना था। रुक्माबाई को डॉक्टर बनने की इच्छा थी और वे लोगों की सेवा करना चाहती थीं। उन्होंने ‘लंदन स्कूल ऑफ़ मेडिसन’ में पढाई की। वहाँ से रुक्माबाई ने स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1895 में वापस भारत लौटीं। रुक्माबाई ने सूरत के महिला अस्तपाल को चुना। उन्होंने जीवन भर डॉक्टरी की। डॉ. रुक्माबाई एक सामाजिक सुधारक भी थीं, उन्होंने महिला और बाल अधिकारों के लिए खुलकर आवाज उठाई।
<><><>
BIRTHS
Today we are remembering Lorenz Milton Hart
lyricist and half of the Broadway songwriting team Rodgers and Hart. Some of his more famous lyrics include “Blue Moon”; “Bewitched, Bothered and Bewildered”; and “My Funny Valentine”.and the song that we picked up is blue moon
George Eliot, novelist, poet, journalist, translator, and one of the leading writers of the Victorian era.
Mary Ann Evans (22 November 1819 – 22 December 1880)
She wrote seven novels: Adam Bede (1859), The Mill on the Floss (1860), Silas Marner (1861), Romola (1862–1863), Felix Holt, the Radical (1866), Middlemarch (1871–1872) and Daniel Deronda (1876). Like Charles Dickens and Thomas Hardy, she emerged from provincial England; most of her works are set there. Her works are known for their realism, psychological insight, sense of place.
**********