THE HEADLINES::
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज गुजरात के एकता नगर में एक हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
- Union Home Minister Amit Shah announces grand Unity Parade symbolising ‘Ek Bharat’ to be organised in Ekta Nagar every year on 31st of October.
- बिहार में, विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार तेज। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता रैलियाँ और रोड शो कर रहे हैं।
- Defence Minister Rajnath Singh to embark on a two-day visit to Malaysia to attend the ASEAN Defence Ministers’ meeting.
- अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग की बुसान में हुई बैठक में अमरीका ने चीन पर शुल्क 57 प्रतिशत से घटाकर 47 प्रतिशत किया।
<><><>
NATIONAL UNITY DAY
Today, we are going to talk about the preparations on National Unity Day. It is a a day that reminds us of our nation’s greatest strength – **Unity in Diversity**. Yes, it’s National Unity Day, or Rashtriya Ekta Diwas Celebrated every year on the 31st of October, this day marks the birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel, the Iron Man of India, whose vision and determination united over 560 princely states into one great nation. This year is extra special – it’s the 150th birth anniversary of this great statesman!
“Vande Mataram”
To commemorate this grand occasion, preparations are in full swing across the country – from the national capital to the smallest villages, the spirit of unity is shining bright!
आइए हम आपको स्मृतियों के गलियारे में ले चलते हैं। प्रसार भारती का केंद्रीय अभिलेखागार और आकाशवाणी का अभिलेखागार मिलकर भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का भाषण प्रस्तुत कर रहे हैं। इसमें वे 12 सितंबर 1947 को देशवासियों से आंतरिक शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के केवड़िया में, दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शानदार एकता परेड का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि यह परेड हर साल 31 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
The grand event will be modelled on the **Republic Day Parade** in New Delhi, and preparations for it are already in full swing! Rehearsals have been taking place for weeks. Personnel from the **Central Armed Police Forces**, **State Police**, and **National Disaster Response Force** are putting in tireless effort to ensure a flawless performance. Colorful tableaus representing various states are being prepared, showcasing India’s cultural diversity – from the folk dances of Gujarat to the music of the Northeast!
छात्र और स्थानीय कलाकार देशभक्ति गीतों और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। सड़कों को राष्ट्रीय ध्वज, फूलों और रंग बिरंगी रौशनी से खूबसूरती से सजाया जा रहा है।
And that’s not all! Across India, the **Run for Unity** is being organised on a massive scale this year. In every **state, district, school, and university**, people are gearing up to take part. Students, athletes, police officers, and citizens are all joining hands to run together – symbolising the idea that though we may be from different paths, we move forward together as one nation. Registration counters, banners, and slogans like *“Ek Bharat, Shreshtha Bharat”* can already be seen everywhere!
हम भारत के महानतम नेताओं में से एक, राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले, सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्हें भारत के लौह पुरुष के रूप में याद किया जाता है। सरदार पटेल का जीवन साहस, दृढ़ संकल्प और नेतृत्व का एक ज्वलंत उदाहरण था। साधारण पृष्ठभूमि से, वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सबसे सम्मानित व्यक्तियों में से एक बन गए।
Patel was not just a freedom fighter – he was a *unifier*. After India gained independence in 1947, the nation was divided into over **560 princely states**. Many doubted if India could ever become one united country. But Sardar Patel took on the challenge with his unmatched diplomacy and firm resolve. Using persuasion, tact, and sometimes a bit of iron will, Patel convinced most of the princely states to join the Indian Union peacefully. Because of his tireless efforts, he earned the title **”Iron Man of India”** and became India’s **first Deputy Prime Minister and Home Minister.
सरदार पटेल का मानना था की सच्ची आज़ादी का मतलब एकता, शांति और अखंडता है। उनके इस अपार योगदान के सम्मान में, दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा – स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी – गुजरात में बनाई गई। 182 (ब्यासी) मीटर ऊँची यह प्रतिमा, भारत की एकता का नींव है। सरदार पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि नेतृत्व का मतलब सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन और व्यापक हित के लिए सही काम करने का साहस है।
As the nation prepares to come together in celebration, the message of Sardar Vallabhbhai Patel echoes loud and clear – that **India’s true strength lies in its unity. Whether it’s the Unity Parade in Gujarat, the Run for Unity in every corner of India, or the cultural festivities of Bharat Parv, the preparations show how deeply every citizen is connected to this great ideal.
31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (एसओयू), एकता नगर में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ एक भव्य रूप ले रहा है। इस वर्ष, यह आयोजन गणतंत्र दिवस की तर्ज़ पर आयोजित होने वाली ‘राष्ट्रीय एकता परेड’ के साथ और भी ख़ास हो गया है, जिसमें देश की एकता, अखंडता और सैन्य शक्ति का प्रेरक प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
आसमान छूती लौह पुरुष की प्रतिमा के सामने, कल देश की शक्ति और एकता का भव्य प्रदर्शन होने जा रहा है।परेड की शुरुआत में, देश की आंतरिक सुरक्षा का दारोमदार संभालने वाले केंद्रीय सशस्त्र बलों की पाँच मार्चिंग टुकड़ियाँ—जिनमें बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी—शामिल होंगी। इनके साथ ही, विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों की कुल 16 मार्चिंग टुकड़ियाँ भी कदमताल करेंगी। यह विशाल परेड न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा का संदेश देगी, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत‘ की भावना को भी सशक्त करेगी। इस भव्य आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित ‘सूर्य किरण‘ टीम का शानदार एयर शो, जो आसमान में तिरंगे के रंग बिखेरकर शौर्य और साहस का प्रदर्शन करेगा। इसके साथ ही, देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाती हुई खूबसूरत झाँकियाँ भी परेड का हिस्सा होंगी।
इस वीरतापूर्ण उत्सव को देखने के लिए एकता नगर में लगभग 12,000 दर्शकों के बैठने की व्यापक व्यवस्था की गई है। देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
एकता नगर में मनाया जा रहा यह राष्ट्रीय एकता दिवस केवल एक वार्षिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह देश की अद्वितीय एकता, वीरता और समृद्ध संस्कृति का एक जीवंत प्रतीक है। सरदार साहब की 150वीं जयंती पर, यह महोत्सव हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति का नया संकल्प जगाएगा और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत‘ की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। परिक्रमा के लिए, अपर्णा खुंट, आकाशवाणी समाचार, अहमदाबाद।
<><><>
क्षेत्रीय विशेष –
मनुष्य एवं वन्य प्राणीयों के बीच के संघर्ष में तेंदुआ सर्वोपरि है. पूरे देशभर में तेंदुओं ने अपनेआप को मनुष्य के आसपास रहने की काबिलियत हासील की है. इससे मनुष्य और तेंदुओं के बीच होनेवाले संघर्ष की घटनांओं में बढोतरी हो रही है. इसपर उपाय हेतु पुणे जिले के वन विभाग ने आर्टिफिशियल इंटीलिजन्स की मदद से एक यंत्रणा विकसित की है, जो कारगर साबीत हो रही है.
पुणे जिले के जुन्नर, शिरुर, चाकण, खेड इन तहसीलों में तेंदुओं की संख्या काफी है. इन तेंदुओं का प्राकृतिक अधिवास कम होनी के वजह से खासकर भक्ष्य पाने के लिए वह मानवी बस्तियों मं अक्सर आते रहते हैं. ज्यादा तर रात में छुपकर शिकार करने की उसकी काबिलियत के कारण वन विभाग के लिए यह एक बडी समस्या है. तेंदुए दिन में भी खेतों में काम करनेवाले किसानों पर हमला करने की संख्या भी गम्भीर है. इसपर उपाय स्वरुप तेंदुओं को पिंजडे में पकडकर दुबारा जंगल में छोडने का प्रावधान है, लेकिन वह काफी नही. आए दिन तेंदुओं के हमले की शिकायते वन विभाग को मिलती रहती है. अब आर्टिफिशियल इंटीलिजन्स की मदद से वन विभाग ने लेपर्ड डिटेक्शन सिस्टीम के साथ एक मोबाईल ऍप्लिकेशन विकसित किया है. इस सिस्टीम में तेंदुओं की लाखों प्रतिमाएं पहले से समायी गई है. सिस्टीम में लगे कॅमेरे में तेंदुआ दिखते ही सिस्टीम पता लगाती है की यह वाकई एक तेंदुआ है और उसका सायरन बजने लगता है. साथ ही दिखे गए तेंदुए की प्रतिमा वन क्षेत्र कर्मचारियों को मोबाईल पर ऍप्लिकेशन में प्राप्त होती है. यह इशारा मिलते ही उस जगह पर रेस्क्यू तथा लोगों को आगाह करने के लिए पंद्रह सदस्यों की एक टिम भेजी जाती है. ऐसी टिम्स सात बेसकॅम्प्स पर तैनात की गई है. सिस्टीम में लगे सायरन के आवाज की क्षमता 120 डेसीबल्स होती है, जिससे आसपास के इलाकों में रहनेवाले लोगों को आगाह किया जाता है. फिलहाल मोबाईल ऍप्लिकेशन के द्वारा तेंदुए का ऍलर्ट केवल वन अधिकारियों को मिल रहा है. आगे चलकर हर ग्रामस्थ के मोबाईल पर ऐसे ऍलर्ट्स भेजने पर काम किया जा रहा है. इस सिस्टीम के द्वारा तेंदुए का पता लगाने की सफलता का प्रतिशत नब्बे है, सिस्टीम अपडेट होन के साथ इसमें और अचूकता आने की उम्मीद है. इससे पूर्व अनायडर नाम की सिस्टीम इस्तेमाल हो रही थी. लेकिन उसमें कॅमेरे के सामने कोई भी जानवर आने पर सायरन बजता था. और तेंदुए का ऍलर्ट मिलने की गुंजाईश कम रहती थी. आशा है, देशभर में जहां तेंदुएं मनुष्यों का साथ संघर्ष में है, वहां भी इस तरह की सिस्टीम उपयुक्त साबित होगी. परिक्रमा के लिए, पुणे से मनोज क्षीरसागर.
<><><>
Visakhapatnam is all set to host Enterprising Bharat 3.0, a two-day national entrepreneurship summit starting today at the Kakatiya Convention Centre. The event aims to inspire youth and promote rural entrepreneurship, turning India’s villages into hubs of global innovation.
“With strong government backing through initiatives like Startup India and support for MSMEs, India has become the world’s third-largest startup ecosystem. The number of women entrepreneurs has also grown from 10% to 14% in the last two years, showing the expanding reach of entrepreneurship across the nation. The Grameen Incubation Centre, in collaboration with Young Indians, CII Vizag Chapter, and the Bhagvatula Charitable Trust, is leading the initiative of Enterprising Bharat 3.0, under the theme “Inspire Youth and Rural Entrepreneurship.” The summit will bring together national leaders, innovators, and change makers to explore how rural India can become the next growth frontier. Visakhapatnam MP Sri Bharat is taking part in the event as Chief Guest. For young entrepreneurs, the event offers a platform to learn, connect, and discover opportunities in rural innovation. It aims to inspire them to build scalable, impactful ventures and view rural India as a land of creativity, innovation and enterprise. Allu Murali, for Parikrama, Akashvani News, Visakhapatnam.”
<><><>
The GST Bachat Utsav bagan on the 22nd of September as the Narendra Modi government slashed GST rates in many sectors, benefitting citizens across the country. Our correspondent brings a report on how the next generation GST reforms are boosting the economy of Chhattisgarh.
The next-generation GST reforms have brought major relief to handlooms and cement industry in Chhattisgarh. The taxes on Handloom sector, that is a vital means of livelihood for about 1.5 lakh weavers across the State has been reduced to 5 per cent. The tax cut has made handwoven sarees and Tussar silk fabrics more affordable and globally competitive, giving a significant boost to Indian handloom products in export markets. While the reduction of GST on cement from 28 per cent to 18 per cent has made cement affordable, lowering construction costs, stimulating housing demand, and generating additional employment opportunities in the infrastructure sector.
Talking to Akashvani News, Chairman of Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industry, Jitendra Prasad Gupta said that the reduction of GST on cement will benefit the construction industry.
By strengthening livelihoods, preserving traditional skills, and fostering new business opportunities, GST reforms are driving inclusive growth and positioning Chhattisgarh for sustainable socio-economic development. With Rishu and Shivang, Vishnu PS, Akashvani News, Delhi.
<><><>
खेल हलचल –
WOMEN CRICKET
In the ICC Women’s ODI Cricket World Cup, Australia were 142 for 1 in 20.3 overs, against India in the second semifinal at Dr DY Patil Sports Academy in Navi Mumbai, when reports last came in. Earlier, Australia won the toss and elected to bat first.
<><><>
Business News –
Benchmark domestic equity indices, the Sensex and the Nifty, extended initial losses and closed 0.7 per cent down today. Markets had started day on a weak note, and stayed in negative zone throughout the session. The Sensex fell 593 points to close at 84 thousand 404, while the Nifty dropped 176 points to settle at 25 thousand and 878. In the Forex market, the rupee today depreciated by 50 paise to trade at 88 rupees and 70 paise, a short while ago. In the global crude oil market, Brent Crude was trading over 0.6 per cent down at 64 US dollars and 49 cents per barrel, and WTI Crude was trading over 0.6 per cent down at 60 US dollars and eight cents per barrel in intra-day trade. In the Indian bullion market, 24-karat gold was trading up at 1,21,350 rupees per 10 grams, and silver 999 fine was trading up at 1,47,010 rupees per kilogram, when reports last came in.
<><><>
अब हम याद करेंगे महान स्वतंत्रता सेनानियों को और बात करेंगे उन महान व्यक्तियों की जिनकी आज है-पुण्यतिथि, जयंती या जन्मदिन।
होमी जहाँगीर भाभा
आज होमी जहाँगीर भाभा की जयंती है। भारतीय परमाणु ऊर्जा के जनक, होमी जे. भाभा ने कॉस्मिक रेज़ पर क्रांतिकारी शोध से वैज्ञानिक दुनिया को चमत्कार दिखाया, जो क्वांटम इलेक्ट्रोडायनामिक्स (Quantum electrodynamics) के विकास में सहायक सिद्ध हुआ। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से थ्योरेटिकल फिज़िक्स में पढ़ाई पूरी कर, 1945 (पैंतालीस) में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च की स्थापना की, जो आज भारत का प्रमुख रिसर्च सेंटर है। 1954 (चौवन) में एटॉमिक एनर्जी कमीशन के चेयरमैन बने, और 1956 (छप्पन) में एशिया का पहला रिसर्च रिएक्टर ‘अप्सरा’ विकसित किया। 1942 (बयालीस) में एडम्स प्राइज़, 1954 (चौवन) में पद्म भूषण और कई बार नोबेल प्राइज़ के लिए भी नामांकित हुए। 1955 (पचपन) में संयुक्त राष्ट्र के शांतिपूर्ण एटॉमिक एनर्जी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। उनकी विरासत में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर नामित है। भाभा की दूरदृष्टि ने भारत को परमाणु विज्ञान की वैश्विक शक्ति बनाया।
<><><>
Homi Jehangir Bhabha, was born on this day in 1909.He was an Indian nuclear physicist who is widely credited as the “father of the Indian nuclear programme”. He was the founding director and professor of physics at the Tata Institute of Fundamental Research (TIFR), as well as the founding director of the Atomic Energy Establishment, Trombay (AEET) which was renamed the Bhabha Atomic Research Centre in his honour. TIFR and AEET served as the cornerstone to the Indian nuclear energy and weapons programme. He was the first chairman of the Indian Atomic Energy Commission (AEC) and secretary of the Department of Atomic Energy (DAE). By supporting space science projects which initially derived their funding from the AEC, he played an important role in the birth of the Indian space programme. Bhabha was awarded the Adams Prize (1942) and Padma Bhushan (1954), and nominated for the Nobel Prize for Physics in 1951 and 1953–1956. He died in the crash of Air India Flight 101 in 1966, at the age of 56.
<><><>
Joseph John Campbell passed away on this day in 1987. He was an American writer. He was a professor of literature at Sarah Lawrence College who worked in comparative mythology and comparative religion. His work covers many aspects of the human condition. Campbell’s best-known work is his book The Hero with a Thousand Faces (1949), in which he discusses his theory of the journey of the archetypal hero shared by world mythologies, termed the monomyth.
Since the publication of The Hero with a Thousand Faces, Campbell’s theories have been applied by a wide variety of modern writers and artists. His philosophy has been summarized by his own often repeated phrase: “Follow your bliss’.
<><><>
अभिजीत भट्टाचार्य –
आज जन्मदिन है अभिजीत भट्टाचार्य का। बॉलीवुड की धुनों में एक अनोखी ऊर्जा का नाम है अभिजीत भट्टाचार्य, जिनकी आवाज़ ने 1000 से ज़्यादा फिल्मों में 6000 गाने गाकर संगीत की दुनिया को नई रंगत दी। आर.डी. बर्मन के मार्गदर्शन में अभिजीत भट्टाचार्य ने अपना पहला ब्रेक, फिल्म ‘अनंद और अनंद’ से लिया, और फिर ‘आशिकी’ जैसी हिट फिल्मों के गीतों से स्टारडम हासिल किया। हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी, तमिल और भोजपुरी जैसी भाषाओं में उनकी आवाज़ ने लाखों लोगों के दिल जीते।
2000 के दशक में अभिजीत ने ‘सैल्यूट टू लेजेंड्स’ एल्बम रिलीज़ किया, जिसमें किशोर कुमार और मुकेश जैसे दिग्गजों के आइकॉनिक गाने गाए। उनकी मखमली आवाज़ आज भी हर दिल में गूंजती है और संगीत की दुनिया को रोशन रखती है।
<><><>
Abhijeet Bhattacharya was born on this day in 1958. professionally known as Abhijeet, He is an Indian playback singer who primarily sings in the Hindi film industry. As well as Hindi, he has sung in his native language Bengali and in other languages including Marathi, Nepali, Tamil, Bhojpuri, Punjabi, and Odia, in both West Bengal and Bangladesh. He has sung 6050 songs in more than 1000 films. Some of his iconic tracks feature in BBC’s “Top 40 Bollywood Soundtracks of all time”.
<><><>
Vinod Mehra passed away on this day in 1990. He was an Indian actor in Hindi films. He started out as a child actor in the mid 1950s, before starting his film career as an adult in 1971. He appeared in over 100 films from the 1970s, until his death in 1990. He was also the producer and director of the film Gurudev which was released in 1993, 3 years after his death.
<><><>
विनोद मेहरा (प्रसिद्ध अभिनेता)
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता के रूप में याद किए जाने वाले विनोद मेहरा की आज पुण्यतिथि है। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में अपनी संजीदा अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने 1951 (इक्यावन) में बाल कलाकार के तौर पर ‘रागिनी’ से डेब्यू किया और 1971 (इकहत्तर) में ‘एक थी रानी’ से मुख्य भूमिका में कदम रखा, जो सुपरहिट रही। ‘आपकी परछाइयां’, ‘गंगा की सौगंध’ और ‘नागिन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में उन्होंने हर तरह के किरदार निभाए, जो 70-80 के दशक में उनकी लोकप्रियता का राज बने। मिथुन चक्रवर्ती के साथ उनकी जोड़ी ने ‘आहिस्ता आहिस्ता’ और ‘स्वर्ग से सुंदर’ जैसी हिट फिल्में दीं। उनकी आखिरी फिल्म ‘कयामत तक’ में भी विनोद मेहरा ने अमर प्रभाव छोड़ा। उनकी विरासत आज भी पुरानी फिल्मों के माध्यम से जीवित है।
<><><>
Trilok Gurtu was born on this day in 1951. He is an Indian percussionist and composer[1] whose work has blended the music of India with jazz fusion and world music. He has worked with several well known international musicians Terje Rypdal, Gary Moore, John McLaughlin, Jan Garbarek, among many others.
<><><>
बेगम अख़्तर
आज हम याद कर रहे हैं, घज़ल की दुनिया में मल्लिका कहलाने वाली बेगम अख़्तर को, जिन्होंने अपनी गहरी और भावुक आवाज़ से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयां दीं। उन्होंने ठुमरी, दादरा और घज़ल के क्षेत्र में महारत हासिल की थी। 1930 के दशक में ‘सीने चुरा के दिल की दर्द’ और ‘दिल-ए-नादान तुझे हुआ क्या है’ जैसे ग्रामोफोन रिकॉर्ड्स से प्रसिद्धि पाई। उन्होंने कई मशहूर फिल्म जैसे ‘मुमताज़ बेगम’ में भी गाया और अभिनय किया। 1940 के बाद शुद्ध शास्त्रीय संगीत पर फोकस किया, और काफ़ी अज़मी, मिर्ज़ा ग़ालिब जैसे कवियों की रचनाओं को अमर बनाया। 1972 (बहत्तर) में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हुईं, और 30 अक्टूबर 1974 (चौहत्तर) को अहमदाबाद में अपनी अंतिम प्रस्तुति ‘आह को चाहिए एक उम्र भर’ के दौरान गाते हुए मंच पर गिर पड़ीं और इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
<><><>
Shantaram Rajaram Vankudre passed away on this day in 1990. also known as V. Shantaram or Shantaram Bapu, was an Indian film director, producer, screenwriter, and actor known for his work in Hindi and Marathi films.[2] He is best known for films such as Dr. Kotnis Ki Amar Kahani (1946), Amar Bhoopali (1951), Jhanak Jhanak Payal Baaje (1955), Do Aankhen Barah Haath (1957), Navrang (1959), Duniya Na Mane (1937), Pinjara (1972), Chani, Iye Marathiche Nagari and Zunj.
<><><>