October 1, 2023 8:39 AM

printer

Aaj Savere

नमस्‍कार। सुप्रभात। Good morning. आकाशवाणी के FM Gold चैनल, अन्‍य मीटर्स और आकाशवाणी के डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर आपका स्‍वागत है न्‍यूज मैगजीन प्रोग्राम आज सवेरे में। आज का यह अंक आप सुनेंगे देवेन्द्र त्रिपाठी और सुभद्रा रामचन्‍द्रन के साथ।

Hello Devendra and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. let's begin with the headlines.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करने के लिए आज तेलंगाना का दौरा पर रहेंगे। श्री मोदी प्रमुख सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे जो नागपुर से विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे का हिस्सा हैं। परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग 163जी के वारंगल से खम्मम खंड तक 108 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड राजमार्ग और खम्मम से विजयवाड़ा खंड तक 90 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड राजमार्ग शामिल है। ये सड़क परियोजनाएं कुल छह हजार 400 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाएंगी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 365 बीबी के सूर्यापेट से खम्मम खंड के बीच 59 किलोमीटर लंबी सड़क भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। करीब दो हजार 460 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह परियोजना हैदराबाद से विशाखापत्तनम कॉरिडोर का हिस्सा है। यह खम्मम जिले और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा। श्री मोदी जैकलेर-कृष्णा नई रेलवे लाइन का भी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृष्णा स्टेशन से उद्घाटन हैदराबाद काचीगुडा – रायचूर – हैदराबाद काचीगुडा ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन सेवा तेलंगाना के हैदराबाद, रंगारेड्डी, महबूबनगर, नारायणपेट जिलों को कर्नाटक के रायचूर जिले से जोड़ेगी। श्री मोदी हसन-चेरलापल्ली एलपीजी पाइपलाइन परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह कृष्णापट्टनम से हैदराबाद तक भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बहु-उत्पाद पेट्रोलियम पाइपलाइन की आधारशिला भी रखेंगे। 425 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन एक हजार 940 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। प्रधानमंत्री हैदराबाद विश्वविद्यालय की पांच नई इमारतों का भी उद्घाटन करेंगे।

<><><>

People across the country will take part in the mega cleanliness drive today on the clarion call of Prime Minister Narendra Modi. The Prime Minister has appealed to the citizen for one hour of shramdaan for cleanliness drive at 10 AM today to pay tribute to Mahatma Gandhi on the eve of his birth anniversary. In the last Mann ki Baat programme, the Prime Minister highlighted the importance of Swachhata Hi Seva Abhiyan, urging people to join hands and take out time for mega cleanliness drive on 1st of October.

<><><>

भारत ने स्‍काटलैंड में ग्लासगो में बाहरी चरमपंथी तत्वों द्वारा एक गुरुद्वारे में ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी के साथ किए गए दुर्व्‍यवहार और उनके एक कार्यक्रम को जानबूझ कर बाधित करने की घटना की कडी निंदा की है। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग ने वक्‍तव्‍य जारी कर इस घटना को 'अपमानजनक' करार दिया है।

<><><>

Various Shramdan activities will be held across all the districts in Gujarat as part of the Ek Tareekh Ek Ghanta Ek sath initiative for cleanliness. Union Home Minister Amit Shah will participate in the shramdan  at Ranip in Ahmedabad while Chief Minister Bhupendra Patel will join cleanliness drive in his assembly constituency Ghatlodia in Ahmedabad.

Various Public representatives including Ministers, members of the State legislative assembly will participate in Shramdan activities for one hour at various places across the state.

<><><>

India’s Solar Mission Aditya L1 successfully escaped the sphere of Earth’s influence by travelling beyond a distance of 9.2 kilometres from Earth and is now navigating its path towards the Lagrange point L1 that is 1.5 million kms from Earth. In its post on microblogging site X, ISRO has informed that the spacecraft is now on a trajectory that will take the spacecraft to the Sun-Earth L1 point.

<><><>

केन्‍द्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कल नई दिल्‍ली में भारतीय भाषा उत्‍सव और प्रौ‍द्योगिकी तथा भारतीय भाषा सम्‍मेलन का शुभारंभ किया। दो दिन के इस सम्‍मेलन का उद्देश्‍य शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय भाषाओं के लिए तकनीकी रूप से समृ‍द्ध भविष्य की दिशा तय करना है। सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि भाषा, संस्कृति और सभ्यता के बीच गहरा संबंध है।

<><><>

The Army Training Command is celebrating its 33rd Raising Day today. General Officer Commanding-in-Chief, ARTRAC Lt Gen SS Mahal has extended his heartfelt felicitations to All Ranks, Civilians & Families of the command on the occasion. Raised on 1st October 1991 in Mhow (Madhya Pradesh), the Command was shifted to its present location at Shimla in March 1993. The Army Training Command provides training support to the Indian Army in all its facets, enabling the Army to execute its role and tasks both in peace and war and is also responsible for developing concepts and doctrine for current and future warfare.

<><><>

भारतीय रिजर्व बैंक आर.बी.आई. ने 2000 रूपये के नोट बदलने की समय सीमा 7 अक्‍तूबर तक बढा दी है। रिजर्व बैंक ने एक वक्‍तव्‍य में बताया कि नोट बदलने की समय सीमा कल समाप्‍त हो रही थी और एक समीक्षा के आधार पर 2000 रूपये के नोट जमा करने या बदलने की वर्तमान व्‍यवस्‍था को 7 अक्‍तूबर तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

<><><>

देवेन्द्र – आज सवेरे में अब प्रमुख महानगरों से जुड़ी प्रमुख खबरें। तो सुभद्रा आपके पास चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद की क्या खबरे हैं।

सुभद्रा – चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद

Chennai Metro Rail Limited will soon open a new pedestrian subway in front of Chennai Central railway station. The statement issued by CMRL stated that the delay in opening was due to the meticulous nature of the task undertaken. The subway will link Chennai Central Station with Rajiv Gandhi Government General Hospital. The subway strategically located opposite to the Central railway station has been constructed with escalators and lifts to facilitate seamless movement of metro rail passengers and the public.

<><><>

The second desalination plant in Nemmeli is nearing completion and trial runs will begin in the 4th week of this month. According to the Managing Director of Chennai Metro water, R. Kirlosh Kumar, the plant is ready to begin its operation in October. The plant will have 1035 metre pipe to take sea water for desalination. It will serve nine lakh people living in Old Mahabalipuram Road, Velachery and some areas of Tambaram. Tamilnadu Municipal administration and water supply minister K.N.Nehru inspected the Rs. 1516 crore plant.

<><><>

To sensitize visitors and passengers about the menace of plastic a Plastic Snakes and Ladders activity was started at Krantiveera Sangolli Rayanna Railway Station in Bengaluru. The railway Bengaluru Division of South Western Railway, in association with World Wide Fund for Nature (WWF)India's Karnataka State Office have introduced the activity in the railway station. “Plastic Snakes and Ladders” activity will create awareness about plastic pollution. Instead of Snakes there are plastic bottles and instead of Ladders there are creepers and trees.  The game gives the players useful facts about plastic pollution as well as tips on how to reduce plastic consumption. A dedicated WWF volunteer will guide visitors and explain the rules of the game. The venture aims to shed light on the critical issue of plastic pollution and Sensitize railway station visitors on the importance of reducing plastic consumption. This game of awareness in KSR Bengaluru Railway Station will continue till 02.10.2023. In the last 3 days, People of different ages including children and old people from various regions of the country have participated in this initiative of creating awareness.

<><><>

देवेन्‍द्र – अब दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता के समाचार। सबसे पहले दिल्ली की खबरें।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत दिल्ली नगर निगम आज सुबह 10 बजे से राजधानी दिल्ली में 500 स्थानों पर विशेष सफाई अभियान का आयोजन करेगा। यह अभियान 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर समाप्त होगा। स्थानीय पार्षद, विधायक, सांसद, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन, स्कूल और कॉलेज के छात्र, सहित आम जनता स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे। दिल्‍ली नगर निगम ने बताया कि प्रत्येक वार्ड के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। सफाई अभियान के दौरान ठोस कूड़ा प्रबंधन, मलबा हटाने, पार्कों, भवनों और प्रतिष्ठानों की सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में सुबह 10 से 11 बजे तक पार्किंग स्थलों की सफाई भी की जाएगी। साथ ही बड़े पैमाने पर लोगों को स्वच्छता बनाये रखने की शपथ भी दिलाई जाएगी।

<><><>

दिल्‍ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने कल निर्मल छाया काम्प्लेक्स में 'पोषण माह' के समापन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से पोषण पर चर्चा कर उनका उत्‍साह बढ़ाया। उन्‍होंने कहा कि पिछले एक महीने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के लाखों परिवारों को ख़ान-पान संबंधित अच्छी आदतों के प्रति जागरूक किया, जो कि आगे भी जारी रहेगा। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर पोषण के लिए मोटे अनाजों जैसे ज्‍वार, बाजरा को खाने में अधिक से अधिक शामिल करना चाहिए। उन्‍होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, जितना ज़रूरी पोषण है उतनी ही ज़रूरी शिक्षा भी है। उन्‍होंने कहा कि यह ज़रूरी है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों को ज़रूरी पोषण और सही देखरेख मिले।

<><><>

दिल्ली में इस वर्ष जनवरी से सितंबर महीने के दौरान दैनिक औसत वायु गुणवत्ता पिछले छह वर्षों की तुलना में सबसे बेहतर दर्ज की गई है। बीते नौ महीनों के दौरान राजधानी दिल्‍ली में दैनिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 167 रही। जनवरी से सितंबर महीने के दौरान 2022 में दैनिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 184, 2021 में 180, 2019 में 188 और 2018 में 193 दर्ज किया की गई।

<><><>

महाराष्‍ट्र में स्‍वछता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्‍वच्‍छ भारत मिशन की 9वीं वर्षगांठ मनाने के लिए राज्‍य सरकार और विभिन्‍न संगठनों ने कई गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किए। रत्‍नागिरि जिले में सभी सरकारी कार्यालयों में इस अभियान के अंतर्गत सफाई की गई। धुले शहर और जिले में भी कई स्‍कूलों में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया। मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस और अजित पवार तथा कई अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्तियों ने भी इस अभियान में भाग लिया।

<><><>

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की जेलों में भीड़ कम करने के प्रयास में, विचाराधीन कैदियों की पहचान करने और रिहाई के लिए उनकी पात्रता की समीक्षा करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण – डीएलएसए द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान के लिए एक अंडर-ट्रायल समीक्षा समिति – यूटीआरसी का गठन किया गया है, जो 18 सितंबर को शुरू हुआ और 20 नवंबर को समाप्त होगा। समिति, प्रिंसिपल के मार्गदर्शन में बनाई गई है जिला न्यायाधीश और डीएलएसए अध्यक्ष अभय जे मंत्री में ठाणे और पालघर जिलों के कलेक्टर, ठाणे जिले के पुलिस आयुक्त और ठाणे के पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

<><><>

महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम के नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर और पालघर में रिसॉर्ट्स एक महीने में पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाए जाएंगे। जैसा कि एमटीडीसी निदेशक श्रद्धा जोशी शर्मा ने बताया, इस पहल के लिए भर्ती चल रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में तीन रिसॉर्ट इसी तरह से संचालित किये जायेंगे. सुरक्षा से लेकर रसोई तक का सारा कामकाज महिलाएं संभालेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि इन रिसॉर्ट्स के लिए एक लिंग नीति तैयार की गई है।

<><><>

कोलकाता समाचार – कोलकाता थिएटर फेस्टिवल शनिवार से शुरू हो गया। मिनर्वा नाट्य संस्कृति चर्चा केंद्र और पश्चिम बंगाल सूचना एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने किया। सप्ताह भर चलने वाले उत्सव के दौरान गिरीश मंच और मधुसूदन मंच पर शो का मंचन किया जाएगा।

<><><>

देवेन्‍द्र – ए आई आर एफएम गोल्ड पर आप सुन रहे हैं कार्यक्रम आज सवेरे देवेन्‍द्र त्रिपाठी और सुभद्रा के साथ। कार्यक्रम में अब वक्त हुआ है प्रमुख महानगरों के मौसम का हाल जानने का।

दिल्ली – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

मुंबई में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 डिग्री के आसपास रहेगा।

कोलकाता में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। महानगर क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री के आसपास रहेगा।

सुभद्रा – हैदराबाद, चेन्‍नई और बंगलुरू का मौसम

Chennai is expected to have a partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 25 degrees Celsius and the maximum will be around 36 degrees.

Bengaluru is expected to have a generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 20 degrees Celsius and the maximum will be around 28 degrees.

Hyderabad is also expected to have a generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The minimum temperature was 23 degrees and a maximum will be around 32 degrees Celsius.

<><><>

देवेन्‍द्र – आज सवेरे कार्यक्रम में आइए अब बात करते हैं इतिहास में 1 अक्‍टूबर के दिन की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं का। 01 अक्‍टूबर का इतिहास-  

⦁ हर साल 1 अक्टूबर को वृद्ध व्यक्तियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस (International Day of Older Persons) के रूप में मनाया जाता है। बुजुर्गों की भलाई और जरूरतों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनकी ओर लोगों का ध्यान केंद्रित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन की शुरुआत की थी। बुजुर्गों में अकेलेपन और मानसिक स्वास्थ्य के जुडे मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

⦁ Respect the elders learn from the people who have walked the path

⦁ before you because they have been through it all ,,,ups and downs of life and so much more . On 14 December 1990, the United Nations General Assembly designated 1 October the International Day of Older Persons. So be kind to all the senior citizens you come across be it your in laws your parents teachers friends and so on .. help them out care for them because all of us need their blessings.

⦁ Today my friends is world vegetarian day I think one is aware of the benefits of eating a plant based diet which is wholesome devoid of saturated fats and cholesterol… the day was first observed in 1977 by the north American vegetarian society , a nonprofit organization, founded in 1974, established with the objectives of promoting vegetarianism and raising awareness about the benefits of a veg diet.

⦁ 1854 – भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।

⦁ 1949 – चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई। और जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना की घोषणा गई।

⦁ In 1869, the Austrian Postal Administration authorized the world’s first

⦁ postal card, known as a Correspondz Karte.

⦁ 1931: The George Washington Bridge in the United States is opened,

⦁ linking New Jersey and New York.

⦁ 1936: Francisco Franco became head of the new Nationalist regime of

⦁ Spain at the beginning of the Spanish Civil War.

⦁ 1953 : Andhra State is formed, consisting of a Telugu-speaking area carved out of India's Madras State.

⦁ 1967-  भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।

⦁ 1978 – लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढाकर 18 और लड़कों की 18 से बढाकर 21 वर्ष की गई।

⦁ OCT1 1960 : NIGERIA gained its independence from Britain but remained a member of the Commonwealth.

⦁ The Walt Disney World Resort—a complex near Orlando, Florida, that

⦁ features attractions based on the stories and characters created by the

⦁ Disney Company—opened this day in 1971.

⦁ 1971 : The first brain-scan using x-ray computed tomography (CT or CAT scan) is performed at Atkinson Morley Hospital in Wimbledon, London.

⦁ 1982 : In Tokyo, Sony introduces the first digital compact-disc player, which sells for about $650.

⦁ 2000 : सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का समापन हुआ। इन खेलों में अमेरिका ने 112, चीन ने 89 और जापान ने 57 पदक जीते थे। भारत कुल 7 पदकों के साथ 48 वें स्‍थान पर रहा था।

<><><>

चीन में चल रहे हांगचोओ एशियाई खेलों में भारत का स्‍वर्णिम सफर जारी है। भारत पदक तालिका में 10 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 38 पदक जीतकर चौथे स्थान पर चल रहा है। इन खेलों के 7वें दिन भारत ने कल दो स्‍वर्ण, दो रजत और 1 कांस्‍य पदक हासिल किया।

आज के मुकाबलों की हम बात करें तो तेजिंदरपाल सिंह तूर और साहिब सिंह पुरुष गोला फेंक के फाइनल में होंगे। जेसविन एल्ड्रिन और श्रीशंकर मुरली पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल में भाग लेंगे। अविनाश साबले पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में हिस्‍सा ले रहे हैं। सीमा पूनिया महिला चक्का फेंक के फाइनल में होंगी।

तीरंदाजी प्रतियोगिता में आज कई भारतीय एथलीट शामिल हो रहे हैं। आपको बता दें कि तुषार शेल्के, अतनु दास, मृणाल चौहान और धीरज बोम्मदेवरा रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन राऊंड में निशाने लगाएंगे।

इससे पहले पुरूष बैडमिंटन टीम ने सेमीफाइनल में कल कोरिया को 3-2 से हराकर पहली बार एशियाई खेलों के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल में अब भारत का मुकाबला चीन से होगा।  

भारतीय पुरूष स्‍क्‍वॉश टीम ने कल पाकिस्‍तान को हराकर स्‍वर्ण पदक जीता है।

टेनिस में रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले की जोड़ी ने मिक्‍स्‍ड डबल्‍स का स्‍वर्ण पदक हासिल किया।

<><><>

और अब हम बात करते हैं जानी-मानी हस्तियों की। तो श्रोताओं आपको बता दें कि

हिन्दी फिल्मों के सुप्रसिद्ध गीतकार मजरुह सुल्तानपुरी की भी आज जयंती है। उन्होंने अपनी रचनाओं के जरिए देश, समाज और साहित्य को नयी दिशा देने का काम किया। उनकी मशहूर पंक्तियों में 'मै अकेला ही चला था, जानिबे मंजिल मगर लोग पास आते गये और कारवां बनता गया' का जिक्र भी अक्सर किया जाता है।

जन्म 1 अक्टूबर 1919 को उत्तरप्रदेश में स्थित जिला सुल्तानपुर में हुआ था। इनका असली नाम था "असरार उल हसन खान" मगर दुनिया इन्हें मजरूह सुल्तानपुरी के नाम से जानती हैं।

मजरूह सुल्तानपुरी ने पचास सालों से अधिक समय तक हिंदी फिल्मों के लिए गीत लिखे। आजादी मिलने से दो साल पहले वे एक मुशायरे में हिस्सा लेने बम्बई गए थे और तब उस समय के मशहूर फिल्म-निर्माता कारदार ने उन्हें अपनी नई फिल्म शाहजहां के लिए गीत लिखने का अवसर दिया था। उनका चुनाव एक प्रतियोगिता के द्वारा किया गया था। इस फिल्म के गीत प्रसिद्ध गायक कुंदन लाल सहगल ने गाए थे। ये गीत थे-ग़म दिए मुस्तकिल और जब दिल ही टूट गया जो आज भी बहुत लोकप्रिय हैं।

सी.आई.डी., चलती का नाम गाड़ी, नौ-दो ग्यारह, तीसरी मंज़िल, पेइंग गेस्ट, काला पानी, तुम सा नहीं देखा, दिल देके देखो, दिल्ली का ठग जैसी फिल्‍मों के गाने आज भी लोकप्रिय हैं। 1994 में उन्हें फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व 1980 में उन्हें ग़ालिब एवार्ड और 1992 में इकबाल एवार्ड प्राप्त हुए थे।

SONG

<><><>

Tributes to this English lady who had immense love for india social reformer writer who took active part in educational and humanitarian work in india became involved in the Indian independence movement, establishing the Indian Home Rule League in 1916. Annie Besant, who calls India her home, studied religions around the world deeply, was the international president of the Theosophical Society from 1907 until her death, residing principally at its headquarters in Madras. Besant was born this day in 1847.

<><><>

Anniversary tributes to Lynsey de paul english songwriter who started writing songs for other performers but then eventually went and recorded her own material it turned out to be a huge hit in the united kingdom then She represented the UK in the 1977 Eurovision Song Contest, scoring another chart-topping hit in Switzerland and had a successful career as a two-time Ivor Novello Award-winning composer, record producer, actress and television celebrity. Sadly lynsey passed away this day in 2014 at the age of 66 here is that smash she churned out sugar me.

SONG

<><><>

Remembering Donny Hathaway one of the brightest new voices in soul music at the dawn of the 1970s, was born this day in 1945…Hathaway first worked behind the scenes as a producer, arranger, songwriter, and

session pianist/keyboardist. He supported the likes of Aretha Franklin,

Jerry Butler, and the Staple Singers, among many others, and joined the

Mayfield Singers, a studio backing group that supported Curtis May field and Impressions..and he was recording with the legendary Roberta flack until the time of his demise…

SONG

<><><>

शारदा सिन्हा (1 अक्टूबर, 1952) भारत की लोकप्रिय भोजपुरी गायिका हैं। उन्होंने भोजपुरी के अलावा मैथिली और हिन्दी में भी कई गीतों को अपनी आवाज दी। कई हिन्दी फ़िल्मों के लिए भी शारदा सिन्हा ने गीत गाए हैं। लोकगीतों के लिए उन्हें 'बिहार कोकिला', का सम्‍मान दिया गया। 1991 में 'पद्म श्री' तथा 2018 में 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया था।

SONG

<><><>

He was called the marlon brando of the south cinema Birth anniversary of southern star shivaji ganesan one of the first method actors in India whose birth anniversary it is today His acting and dialogue delivery skills is still viewed as one of the greatest in Indian Cinema history.

SONG

<><><>

सचिन देव बर्मन (1 अक्टूबर, 1906- 31 अक्टूबर, 1975) सुप्रसिद्ध संगीतकार और गायक सचिन देव बर्मन की भी आज जयंती है। सचिन देव बर्मन यानि एस. डी. बर्मन एक ऐसा नाम जिसने भारतीय संगीतकार के रूप में हिंदी फ़िल्म उद्योग पर अमिट प्रभाव छोड़ा।

SONG

<><><>

Actress singer Dame julie andrews celebrtes her 88 th birthday today..She is well known for a number of roles but possibly the most famous being Mary Poppins and The Sound of Music. Andrews had always preferred singing music that was and bright and sunny and, choosing to avoid songs that were sad, depressing, upsetting, or written in a minor key.

SONG

<><><>

और अब समय हो गया है आपसे अनुमति लेने का। इसके साथ ही देवेन्‍द्र और सुभद्रा को दीजिये कार्यक्रम आज सवेरे यही समाप्त करने की इजाज़त लेकिन सुनते रहिए आकाशवाणी समाचार।

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a great day. Namaskar.

<><><>