April 6, 2026 8:46 AM

printer

Aaj Savere

 

आज सवेरे में आप सभी का हार्दिक स्‍वागत, अभिनंदन। आपकी प्रिय समाचार पत्रिका में हम आपको देंगे देश और दुनिया के समाचार, महानगरों का जानेंगे हाल, मौसम की करेंगे बात, इतिहास में दर्ज कुछ घटनाओं का जिक्र भी होगा और याद करेंगे कुछ ऐसी जानी-मानी हस्तियों को जिनका है रिश्‍ता, आज की तारीख से। आज के इस अंक के साथ मैं हूं मुनीष शर्मा और मेरे साथ हैं .शगुन चोपडा। नमस्‍कार ………….।

 

Hello  munish and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 6th of april 2026.

 

<><><> 

 

सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की बिक्री बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र दिखाने पर एलपीजी वितरक-काउंटर पर ये सिलेंडर उपलब्‍ध होंगे। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि बढ़ती मांग पूरी करने के लिए आपूर्ति बढ़ाने के बाद 23 मार्च से पांच किलो के लगभग छह लाख साठ हजार सिलेंण्‍डरों की बिक्री हुई है। इन सिलेंडरों की कीमत बाजार दर पर रखी गई है और इनकी खरीद के लिए पता-प्रमाण की जरूरत नहीं है। मंत्रालय ने बताया कि एलपीजी वितरण केन्‍द्र पर इन सिलेंडरों की कमी की खबर नहीं है। चार अप्रैल को 51 लाख से अधिक घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति की गई और कुल मांग के 95 प्रतिशत की ऑनलाइन बुकिंग हुई।

 

जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्‍त निर्देश दिए गए हैं। मार्च से अब तक पचास हजार एलपीजी सिलेंडर जब्‍त किए गए हैं।

 

<><><> 

 

Amid the ongoing war in West Asia, Air India has suspended its flights to Israel. An Air India official said that the airline has suspended flights on the New Delhi-Tel Aviv route till May 31. Most of the leading airlines have suspended their operations on the Tel Aviv route with only Israeli carriers operating under severe restrictions. The suspension of flights has caused major worries among more than 40 thousand Indians living in Israel who wish to travel to India for personal or professional reasons, or even to escape the escalating tensions in the region. Indians looking to leave Israel have to go through Jordan or Egypt by entering the two countries through the land crossings. The Indian mission in Tel Aviv has been assisting those looking to travel through various means.

 

<><><> 

 

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि राहत सामग्री में किचन सेट, स्‍वास्‍थ्‍य किट, प्‍लास्टिक शीट, स्‍ल‍ीपिंग बैग और अन्‍य जरूरी चीजें हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत संकट की घड़ी में अफगानिस्‍तान के लोगों के साथ है तथा हर प्रकार की मानवीय सहायता और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

<><><> 

 

With just 74 days remaining for the International Day of Yoga, the Ministry of AYUSH has organized a grand Yoga Festival tomorrow at Lonar in the Vidarbha region to promote the practice of yoga. Union Minister of AYUSH, Prataprao Jadhav, appealed to citizens to participate in large numbers during a press conference held in Buldhana. As part of the ‘Yoga Mahotsav 2026’ initiative, the Ministry is conducting a 100-day campaign leading up to International Yoga Day. Under this initiative, the event at Chhatrapati Shivaji Maharaj Udyan near Lonar Lake is expected to witness participation from around 7,000 yoga practitioners. The minister also informed that an attempt will be made to enter the Asian Book of Records by performing Trikonasana simultaneously with the highest number of participants.

 

<><><> 

 

नई दिल्ली में एक भव्य समारोह के साथ भारत जनजातीय महोत्सव 2026 संपन्न हो गया। 19 दिन के इस महोत्‍सव के दौरान जनजातीय संस्कृति, शिल्प कौशल और उद्यमशीलता का प्रदर्शन किया गया। समापन समारोह में दस श्रेणियों में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जनजातीय शिल्‍पकारों और विक्रेताओं को सम्मानित किया गया। इन श्रेणियों में मिट्टी के बर्तन, बेंत और बांस, आभूषण, व्यंजन, उपहार और अन्य सामान, धातु, प्राकृतिक वस्तुएं, चित्रकला, वस्त्र और वन धन विकास केंद्र शामिल थे।

 

<><><> 

 

The Indian Navy’s frontline warship, INS Trikand, arrived at Dar-es-Salaam in Tanzania, as part of its deployment in the South West Indian Ocean Region. The visit is aimed at strengthening cooperation and friendly relations between India and Tanzania.

 

In a statement, Ministry of Defence said that engagements during the port call include professional interactions – joint training activities with the Tanzania Navy. The training will enhance interoperability and maritime cooperation.

 

<><><> 

 

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग आज रात साढे नौ बजे पब्लिक स्‍पीक कार्यक्रम में, नया आयकर अधिनियम, 2025 पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के संयुक्त सचिव पीतांबर दास और आर्थिक विश्लेषक शरद कोहली परिचर्चा में शामिल होंगे और श्रोताओं के प्रश्‍नों के उत्तर  देंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान, श्रोता विषय से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं। प्रश्न पूछने के लिये नम्‍बर हैं- 0 1 1 – 2 3 3 1 0 4 8 1,

 

व्हाट्सएप नम्‍बर 9 2 8 9 0 9 4 0 4 4 पर भी सवाल पूछे जा सकते हैं या हैशटैग आस्क.आई.आरके साथ एक्स पर पोस्ट किये जा सकते हैं।

 

<><><> 

 

As part of our series ‘People’s Padma on Akashvani’, in our upcoming episode we speak to Mr. Nilesh Vinodchandra Mandlewala. He has contributed towards creating awareness and promoting organ donation. Mr. Nilesh Vinodchandra Mandlewala will be honoured with the prestigious Padma Shri for his contribution in the field of social work.

 

 

To listen to the conversation, tune in to 100.1 Akashvani Gold today morning at 9:10 AM. You can also listen to it on NEWSONAIR App and NEWSONAIROFFICIAL Youtube channel.

 

<><><> 

 

आई.पी.एल. क्रिकेट में कल रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित बीस ओवर में तीन विकेट पर दो सौ 50 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की पूरी टीम 207 रन पर सिमट गई। टिम डेविड को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।

 

<><><> 

 

दिल्‍ली

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कल सरकारी अस्पतालों की मुफ्त दवाओं की अवैध हेराफेरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से अवैध वाहन के साथ एंटीबायोटिक्स और जीवन-रक्षक दवाएं बड़ी मात्रा में बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

 

इसके अतिरिक्‍त पुलिस ने दिल्ली में नकली दवाइयां बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर शाहदरा से छह आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 12 लाख से अधिक नकली दवाईयां जब्‍त की गईं। वहीं, अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि आरोपी वर्ष 2011-12 से नकली दवाओं का काम कर रहे थे।

 

<><><> 

 

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कल अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निवेश संगठित साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दिल्‍ली पुलिस ने 11 आरोपी सहित मुख्‍य आरोपी को कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 48 मोबाइल फोन, दो सौ 58 सिम कार्ड, कई एटीएम कार्ड और चेकबुक, 4 लैपटॉप, बैंकिंग और केवाईसी दस्तावेज़, 19 लाख रुपए ज़ब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

 

<><><> 

 

दिल्‍ली सरकार ने गोदामों से सीधे एलपीजी सिलिंडर की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंद्ध लगा दिया है। तेल विपणन कंपनियों ने सभी वितरकों को स्‍पष्‍ट निर्देश जारी किया है कि इस तरह कोई भी बिक्री गैर कानूनी मानी जाएगी और इसपर कड़ी कार्रवाई होगी। सरकार ने रसोई गैस को आम लोगों के लिए, विशेषकर उनके लिए जिनके पास समुचित पते का प्रमाण नहीं है, अधिक सुलभ बनाने के लिए पूरे शहर में पांच किलो के सिलिंडर की उपलब्‍धता बढा दी है। प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए हिन्‍दुस्‍तान पेट्रोलियम निगम लिमिटेड के बिक्री केन्‍द्रों पर 11 हेल्‍प डेस्क बनाए गए हैं।

 

जमाखोरी और कालाबाजारी जैसी अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसके हेल्‍प लाइन नम्‍बर है- 0 1 1 – 2 3 3 7 9 8 3 6  और  8 3 8 3 8 2 4 6 5 9.

 

<><><> 

 

CHENNAI

IIT Madras is developing a new technology to reduce noise at busy city junctions. The system uses acoustic resonators and barriers to absorb and block sound. According to Prof. S.M.Shiva Nagendra, Department of civil engineering IIT-M, the goal is to cut noise levels by 30–40 decibels. It will use materials like porous structures, PVC-based resonators, and plants to reduce sound. The system may be installed at noisy areas such as the Cancer Institute junction in Chennai.

 

<><><> 

 

मुम्‍बई

महाराष्ट्र ने तटीय सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए समुद्री क्षेत्र जागरूकता (एमडीए) ऐप लॉन्च किया है। भारतीय नौसेना और आईआईटी मद्रास के सहयोग से विकसित यह ऐप छोटी नौकाओं पर नज़र रखने में सहायक है। मछुआरों और नौका संचालकों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए ऐप से लैस फोन दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य 2008 के हमलों जैसी घटनाओं को रोकना है। परीक्षण के दौरान इसने 100 नौकाओं पर नज़र रखी। निगरानी माहिम सागरी पुलिस स्टेशन से की जा रही है और इसके विस्तार की योजना है।

 

<><><> 

 

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर मॉस्को सरकार के साथ 10 साल का समझौता किया है। यह साझेदारी शहरी विकास, अवसंरचना, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा और कौशल विकास पर केंद्रित होगी। इसका उद्देश्य वैश्विक विशेषज्ञता को शामिल करना, शहर नियोजन में सुधार करना और मुंबई को एक प्रमुख आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित होने में सहयोग देना है।

 

<><><> 

 

Bengaluru

Bengaluru Central City Corporation Commissioner Rajendra Cholan has directed officials to work in coordination for Census-2027 and avoid any lapses during a meeting held in Bengaluru. Six training centers have been set up across Assembly constituencies to train enumerators, with supervisory teams led by Revenue Officers at each center. Training will be held from today till 8th of this month, ahead of the survey scheduled from April 16 to May 15, 2026. Attendance is mandatory, and strict action including legal proceedings, suspension, and loss of pay will be taken against staff who fail to report for duty.

 

<><><> 

 

Amid summer, 324 villages in Karnataka are facing drinking water scarcity due to drying sources and reduced borewell yield. Rural Development Minister Priyank Kharge said water is being supplied to affected villages through tankers and leased private borewells, with priority given to borewell sourcing. The government is also conducting water quality checks, setting up control rooms, and deploying rapid response teams, while taking measures like borewell flushing and limited new drilling.

 

<><><> 

 

कोलकाता

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राज्य भर में तलाशी अभियान के दौरान चुनाव आयोग ने 319 करोड़ रुपये की अवैध वस्तुएं जब्त की हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, जब्त की गई वस्तुओं में 55 करोड़ रुपये की शराब, 39 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं और 150 करोड़ रुपये के उपहार शामिल हैं। आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं कि इन तलाशी अभियानों के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा, शिकायतों के निवारण के लिए जिला स्तरीय शिकायत निवारण समितियां गठित की गई हैं।

 

<><><> 

 

HYDERABAD

The Telangana judiciary marked a historic milestone with the foundation stone-laying ceremony for the High Court Zone-II at Budvel, Rajendranagar yesterday. Supreme Court Justice Surya Kant performed the honors in the presence of Chief Minister A. Revanth Reddy and several distinguished judges from both the Supreme Court and High Court.

 

Spanning approximately 100 acres, this ambitious project aims to modernize the state’s legal infrastructure with advanced courtrooms, digital libraries, and efficient administrative wings. While the existing High Court remains a cherished heritage landmark, the new complex addresses future expansion needs and incorporates cutting-edge technology to accelerate the delivery of justice.

 

 

<><><> 

 

राजधानी में आज बादल छाये रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।        

 

मुम्बई में आज मुख्‍यत: बादल छाये रहने की संभावना। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

 

कोलकाता में आज आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के हल्की बारिश होने की संभावना है।। वहीं तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

 

Chennai is expected to have a partly cloudy sky. The minimum temperature was 27 degree Celsius and maximum will be around 35 degree.

 

Bengaluru is expected to have a thunderstorm with rain. The minimum temperature was 23 degree Celsius and maximum will be around 34 degree.

 

Hyderabad is expected to have Rain or thundershowers would occur towards evening or night. The temperature will hover between minimum of 25 degree and a maximum of 36 degree Celsius.

 

<><><> 

 

  • 1320 – Scotland reaffirmed it’s independence from England by signing the Declaration of Arbroath, a letter sent to Pope John XXII.
  • 1896 – The first modern Olympic Games officially opened in Athens, Greece, marking the revival of the ancient tradition after a gap of 1,500 years.

  • 1909 – American explorer Robert Peary allegedly reached the North Pole, a feat that made him the first person to do so, though the claim was later contested by historians.

  • 1930 – महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की माँग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन आन्दोलन छेड़ा।

  • 1942 – जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।

  • 1917 – The United States formally declared war on Germany, officially entering World War I on the side of the Allied Powers.

  • 1924 – A team of eight aviators from the United States Army Air Service began the first aerial circumnavigationof the world, departing from Seattle.

  • 1919 – Mahatma Gandhi launched the Rowlatt Satyagraha, a nationwide “Hartal” (strike) and non-violent protest against the repressive Rowlatt Act passed by the British.

  • 1982 – दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।

<><><> 

आज पुण्यतिथि है महाशय राजपाल की जो हिन्दी की महान सेवा करने वाले लाहौर के निवासी थे। उनका लाहौर में प्रकाशन संस्थान था। वह खुद भी विद्वान् थे। राजपाल पक्के आर्य समाजी थे और विभिन्न मतों का अपनी पुस्तकों में तार्किक ढंग से खंडन करते थे। अपने सिद्धांतों पर अडि़ग रहने के कारण उन्हें अपनी जान गवानी पड़ी। देश के बंटवारे के बाद राजपाल का परिवार दिल्ली चला आया था। उनका प्रकाशन संस्थान आज भी सक्रिय है।

 

<><><> 

 

We will  Dive into the artistic process of one of history’s most beloved and influential artists. A true titan of the Italian Renaissance, Raffaello di Giovanni Santi (1483-1520)-better known as Raphael-matched ambition with lyricism to create works with both intellectual heft and emotional depth, a necessary skill in the complex political landscape of Renaissance courts. In his short life of only 37 years, he achieved such profound success as a painter, designer, and architect that he was regarded as the pinnacle of artistic perfection for centuries after his death.

 

<><><> 

 

आज जयंती है जिगर मुरादाबादी है की जो 20 वीं सदी के सबसे प्रसिद्ध उर्दू कवि और उर्दू गजल के प्रमुख हस्ताक्षरों में से एक। उनकी अत्यधिक प्रशंसित कविता संग्रह “आतिश-ए-गुल” के लिए उन्हें 1958 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया। उनका एक मशहूर शेर है-

 

मेरा कमाल-ए-शेर बस इतना ही है ‘जिग़र’,

आप हम पे छा गए और हम ज़माने पे छा गए..

आदमी आदमी से मिलता है

दिल मगर कम किसी से मिलता है

भूल जाता हूँ मैं सितम उस के

वो कुछ इस सादगी से मिलता है

आज क्या बात है कि फूलों का

रंग तेरी हँसी से मिलता है

सिलसिला फ़ित्ना-ए-क़यामत का

तेरी ख़ुश-क़ामती से मिलता है

मिल के भी जो कभी नहीं मिलता

टूट कर दिल उसी से मिलता है

कारोबार-ए-जहाँ सँवरते हैं

होश जब बे-ख़ुदी से मिलता है

रूह को भी मज़ा मोहब्बत का

दिल की हम-साएगी से मिलता है

 

<><><> 

 

Today we are remembering Merle Haggard who was one of country music’s most versatile artists, stylistically mining honky-tonk, blues, jazz, pop, and folk. He stands as the single most influential singer-songwriter in country music history.  Haggard’s repertory ranged wide: aching ballads (“Silver Wings”), sly, frisky narratives (“It’s Been a Great Afternoon”), semi-autobiographical reflections (“Mama Tried”), political commentaries (“Rainbow Stew”), proletarian homages (“Workin’ Man Blues”), and drinking songs that are jukebox, cover-band, and closing-time standards (“I Think I’ll Just Stay Here and Drink”).Haggard’s acolytes are legion and include many of country music’s brightest and lesser lights, as well as thousands of nightclub musicians.

 

 

As fiddler Jimmy Belken, a longtime member of Haggard’s exemplary touring band, the Strangers, once told the New Yorker, “If someone out there workin’ music doesn’t bow deep to Merle, don’t trust him about much anything else.”

 

<><><> 

 

आज जंयती है सुचित्रा सेन की जो हिन्दी एवं बांग्ला फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। वे प्रथम बांग्ला अभिनेत्री हैं जिनको किसी अंतर्राष्ट्रीय चलचित्र महोत्सव में पुरस्कार प्रदान किया गया। उत्तम कुमार के साथ अभिनय करने के कारण वे सारे पश्चिम बंगाल में अत्यन्त जनप्रिय हुईं। उत्तम-सुचित्रा की जोड़ी आज भी बांग्ला चलचित्र की श्रेष्ठ जोड़ी मानी जाती है।

 

उन्हें ‘सात पाके बांधा’ के लिए 1963 में मॉस्को फ़िल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था। सुचित्रा सेन ने 1955 में ‘देवदास’ में पारो का किरदार निभाया था, ये उनकी पहली हिंदी फ़िल्म भी थी। लोगों की नज़रों से दूर और एकांत में रहने के लिए 2005 में सुचित्रा सेन ने दादा साहब फालके पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया था। सुचित्रा सेन अभिनीत फ़िल्म ‘आंधी’ के रिलीज के 20 हफ्तों बाद ही इसे गुजरात में प्रतिबंधित कर दिया गया था। 1977 में जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद ही इससे रोक हटाई गई। फ़िल्मों से अपने रिटायरमेंट के बाद से ही सुचित्रा सेन लोगों की नजरों से दूर रहीं और अपना समय रामकृष्ण मिशन में लगाया। सुचित्रा सेन ने फ़िल्म ‘देवी चौधराइन’ के लिए सत्यजीत रे का ऑफर ठुकरा दिया था। जिसके बाद सत्यजीत रे ने ये फ़िल्म कभी नहीं बनाई। फ़िल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए उन्हें दो बार नामित किया गया। 1963 में फ़िल्म ‘ममता’ और 1976 में फ़िल्म ‘आंधी’ के लिए। 1972 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार मिला।

 

 

We are remembering Suchitra Sen, the legendary actress widely known as the “Mahanayika” (Great Actress) of Bengali cinema..She formed one of Indian cinema’s most enduring romantic pairs with Uttam Kumar. Together, they starred in 30 of her 60 films, including classics like Saptapadi (1961) and Harano Sur (1957).

 

2012 में उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार का सर्वोच्च पुरस्कार ‘बंगो बिभूषण’ दिया गया। उनकी सर्वाधिक चर्चित फिल्मों में शामिल है- देवदास, बंबई का बाबू, ममता और आंधी।

 

 

<><><> 

 

We are remembering Tammy Wynette one of the creative, unique, and defining stylists and songwriters articulating women’s perspectives with an autobiographical slant that made her life as much an object of audience interest as her music. she had big-city dreams.

 

<><><> 

 

अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की और इजाज़त दीजिए शगुन चोपडा और मुनीष शर्मा को। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर, नमस्‍कार।     

 

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

<><><>