March 29, 2026 8:42 AM

printer

Aaj Savere

सुप्रभात। कार्यक्रम आज सवेरे में आज के इस अंक में देश और दुनिया के समाचार होंगे, महानगरों की खबरे होंगी। मौसम की बात करेंगे, इतिहास में दर्ज कुछ घटनाओं का जिक्र करेंगे और याद करेंगे कुछ जानी-मानी हस्तियों को।

 

<><><> 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 132वी कड़ी होगी। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, ए.आई.आर. न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण ए.आई.आर. न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी प्रादेशिक भाषाओं में भी कार्यक्रम का प्रसारण करेगा।

 

<><><> 

 

Prime Minister Narendra Modi has called for collective effort and national unity in the face of global challenges. He said he had spoken at length in Parliament and held detailed discussions with Chief Ministers about tackling the crisis arising from the ongoing West Asian conflict. Speaking after inaugurating the first phase of Noida International Airport at Jewar in Gautam Buddha Nagar district of Uttar Pradesh yesterday, the Prime Minister appealed to the people to face this crisis with a calm mind and patience, calling it the greatest strength of Indians.

 

Mr Modi reiterated that what is in the interest of Indians and in the interest of India, that alone is the policy and strategy of the Government of India. He expressed confidence that all political parties will lend strength to the country’s united efforts.

 

<><><>

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल शाम नई दिल्ली में वरिष्ठ मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें उन्होंने पश्चिम एशिया में बदलते परिदृश्य को देखते हुए एक सक्रिय, समन्वित और दूरदर्शी दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया है और सतर्क रहने की बात कही है। श्री सिंह ने बैठक में सचिवों के अधिकार प्राप्त समूहों को स्थिति की निरंतर निगरानी करने, मध्यम से लेकर दीर्घकालिक तैयारी का दृष्टिकोण अपनाने, उच्च स्तरीय समन्वय बनाए रखने और त्वरित निर्णय लेने को सुनिश्चित करने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने भारत की सुदृढ़ता और तत्परता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित मंत्रियों से रचनात्मक सुझाव भी मांगे। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन, हरदीप सिंह पुरी, जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह, के राममोहन नायडू और अन्य मंत्री उपस्थित थे।

 

<><><> 

 

Another LPG shipment has arrived at Vadinar Port in Gujarat. The ship, Jag Vasant, carrying 47,000 metric tons of LPG, departed from Kuwait and successfully crossed the Strait of Hormuz. Of the total cargo, 17,000 metric tons will be transported to Kandla Port, while the remaining quantity will be distributed to Mumbai and New Mangalore ports.

 

<><><> 

 

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में मत्स्य पालन आजीविका और खाद्य सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जो 90 लाख से अधिक मछुआरों का समर्थन करता है। इनमे अधिकतर छोटे और पारंपरिक मछुआरे शामिल हैं। श्री गोयल ने कैमरून के याउंडे में विश्व व्यापार संगठन के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में मत्स्य पालन सब्सिडी पर एक सत्र में यह बात कही। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री गोयल ने बताया कि सत्र के दौरान उन्होंने भारत के सक्रिय और ऐतिहासिक संरक्षण प्रयासों पर प्रकाश डाला, जिसमें मछली पकड़ने पर लगा वार्षिक प्रतिबंध भी शामिल है। श्री गोयल ने कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि उभरते निर्णय निष्पक्ष हों और कमजोर समुदायों पर उनका असमान असर न पड़े।

 

<><><> 

 

The 19th edition of the Indian Premier League Cricket has begun.

 

 

In the opening match yesterday, defending champions Royal Challengers Bengaluru (RCB) started their campaign with a dominant six-wicket win against Sunrisers Hyderabad (SRH) at M Chinnaswamy Stadium, in Bengaluru. Chasing a target of 202, RCB finished the chase in just 15.4 overs, marking the fastest 200 plus chase in IPL history. For Royal Challengers Bengaluru, Virat Kohli with unbeaten 69 was top scorer while Devdutt Padikkal made valuable 61. Kohli etched his name into the record books by becoming the first batter in the history of the Indian Premier League to cross 4000 runs in run chases. In the 2nd match, Mumbai Indians will face Kolkata Knight Riders at Wankhede Stadium in Mumbai, today. The match is scheduled to begin at 7:30 this evening.

 

<><><> 

 

खेलो इंडिया जनजातीय खेल के चौथे दिन, भारोत्तोलन में निकिता ने 77 किलोग्राम वर्ग में छत्तीसगढ़ के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। वहीं ओडिशा की महिला तैराकों ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। ओडिशा की रितिका मिंज ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल, अंजली मुंडा ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक और चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अंजली ने कुल पांच स्वर्ण पदक जीते, जिनमें से चार व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हैं। कर्नाटक 15 स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि ओडिशा सात स्वर्ण, तीन रजत और 10 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। मेजबान छत्तीसगढ़ एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ सातवें स्थान पर है।

 

<><><> 

 

As part of our series ‘People’s Padma on Akashvani’, in our upcoming episode we speak to Shri Mohan Nagar. Shri Mohan Naagar has contributed to environmental conservation and social welfare. He will be honoured with Padma Shri.

 

 

To listen to the conversation, tune in to 100.1 Akashvani Gold today morning at 9:10 AM. You can also listen to it on NEWSONAIR App and NEWSONAIROFFICIAL Youtube channel.

 

<><><> 

 

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिमी मध्य-प्रदेश में बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले दो से तीन दिन तक पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वही, अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश को छोड़कर उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

 

<><><> 

 

The Madras High Court has directed Geetham Chain of Restaurants to refrain from using a trademark similar to that of Sangeetha chain of restaurants and to pay profit earned between June 1, 2022 and November 2, 2023 by using such a trademark to Sangeetha. Justice Senthil Kumar has imposed 10 lakh rupees cost on Geetham to be paid to Sangeetha for court fees, lawyers fee and expenses. The Court passed the order on a suit moved by Sangeetha Caterers and Consultants LLP against Rasnam from using a trademark deceptively  similar to its mark.

 

 <><><>

 

दिल्‍ली पुलिस ने अंतरराज्‍यीय मादक पदार्थों की तस्‍करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड कर एक तस्‍कर को आनंद पर्वत क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से एक सौ 30 कार्टन मादक पदार्थ और एक मालवाहक चार पहिया वाहन जब्‍त किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

 

 <><><>

 

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोल्छा, ने कल पुलिस मुख्यालय, के यातायात इकाई में शामिल की गई 76 नई क्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे अनधिकृत सड़क किनारे पार्किंग और वाहनों के खराब होने से उत्पन्न होने वाले जाम की समस्या को तेजी से हटाने में मदद मिलेगी, जिससे यातायात सुचारू रूप से चलेगा। दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने अतिरिक्त 125 ओएसवीडी (ओवर-स्पीडिंग वायलेशन डिटेक्शन) कैमरों का भी सॉफ्ट लॉन्च किया, जो राष्ट्रीय राजधानी में यातायात प्रवर्तन को मजबूत करने और सड़क सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 <><><>

 

The Bengaluru Central City Corporation unveiled its maiden 3,426 crore rupees budget, with a strong focus on redeveloping heritage markets such as KR Market and Russell Market through private participation, aiming to enhance revenue while preserving their legacy. The budget proposes key urban initiatives including new skywalks, PPP-based bus shelters, and a revamped parking policy to boost non-tax revenue, along with asset monetisation measures. It also allocates significant funds for road upgrades and pedestrian-friendly infrastructure, while introducing a unique initiative to vaccinate and microchip street dogs for better public health and tracking.

 

<><><> 

 

Players, match officials, and thousands of spectators observed a poignant minute’s silence at Bengaluru’s M. Chinnaswamy Stadium ahead of the IPL 2026 opener between the Royal Challengers Bengaluru and Sunrisers Hyderabad yesterday, honouring the 11 fans who tragically lost their lives in a stampede during RCB’s 2025 title celebrations. The tribute lent a somber tone to the usually vibrant venue, with the crowd joining in collective remembrance. As a mark of respect and solidarity, both teams took the field wearing black armbands, while 11 seats were deliberately left vacant in the stands as a symbolic gesture to commemorate each life lost.

 

<><><> 

 

बृहन्मुंबई नगर निगम -बीएमसी शहर भर में लगभग 29 लाख 75 हजार पेड़ों के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए पहली अप्रैल से एक महीने तक चलने वाला ‘वृक्ष संजीवनी’ अभियान शुरू करेगा। इस पहल में पेड़ों की जड़ों के आसपास जमा कंक्रीट को हटाना, शाखाओं की छंटाई करना, कीलों और केबलों को साफ करना और तनों पर सुरक्षात्मक परत चढ़ाना शामिल होगा। 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की भागीदारी पर भी जोर दिया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य शहरी हरियाली का संरक्षण करना और पेड़ों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है, क्योंकि कंक्रीट की रुकावट और बाहरी क्षति से जड़ें कमजोर हो सकती हैं और पेड़ गिरने का खतरा बढ़ सकता है।

 

<><><> 

 

महाराष्ट्र सरकार के 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधार कार्यक्रम के तहत ठाणे जिला परिषद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में आयोजित एक समारोह में ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रंजीत यादव को उत्कृष्ट प्रशासनिक प्रमुख के रूप में सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

 

<><><> 

 

Union Minister G. Kishan Reddy chaired a high-level meeting on Saturday at CGO Towers with oil companies and dealers to review fuel availability in Telangana. Addressing the media, he dismissed rumors of scarcity, stating, “There is no shortage of petrol, diesel, or LPG in the state; supplies remain smooth across the country.”

 

Mr. Reddy attributed recent panic to global tensions but reassured citizens of the government’s proactive measures. “We are committed to securing energy at any cost to ensure our citizens face no hardships,” he declared. The Minister also highlighted the shift toward green energy, noting that the government is promoting electric vehicles and railway electrification to reduce oil dependency.

 

He urged the public to ignore social media misinformation that has caused unnecessary rushes at fuel stations. “I request everyone to remain calm and act responsibly; unified cooperation is essential to overcoming these global challenges,” he concluded.

 

<><><> 

 

निर्वाचन आयोग निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी को प्राथमिक उपकरण के रूप में प्राथमिकता दे रहा है। कोलकाता में कल एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए निगरानी और सुरक्षा संबंधी कड़े उपायों की घोषणा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निगरानी केवल मतदान केंद्रों के अंदर तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बाहर भी की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आसपास के क्षेत्र में मतदाताओं को रोकने या डराने-धमकाने के किसी भी प्रयास को बूथ कैप्चरिंग माना जाएगा। एक महत्वपूर्ण बदलाव के तहत, अब मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर दोनों जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, और जहां आवश्यक होगा वहां 360 डिग्री का दृश्य सुनिश्चित करने के लिए कई कैमरे लगाने की योजना है। इसका उद्देश्य राज्य के सभी मतदान केंद्रों का सीधा प्रसारण करना है।

 

<><><> 

 

राजधानी दिल्ली में आज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं, आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। मुम्बई में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। कोलकाता में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

 

<><><> 

 

Chennai is expected to have Partly cloudy sky. The minimum temperature was 25 degree Celsius and maximum will be around 35 degree. Bengaluru is expected to have Partly cloudy sky. The minimum temperature was 22 degree Celsius and maximum will be around 33 degree. Hyderabad is expected to have Thunderstorm with rain. The temperature will hover between minimum of 23 degree and a maximum of 38 degree Celsius.

 

<><><> 

 

⦁ 1549: ब्राजील की पहली राजधानी सल्वाडोर द बहीया की नींव डली.

⦁ 1795- Ludwig van Beethoven, then just 24 years old, had his debut performance as a pianist in Vienna.

⦁ 1798: स्वीट्जरलैंड गणराज्य बना.

⦁ 29 March 1857 – Mangal Pandey, a soldier from the 34th Regiment, Bengal Native Infantry, initiated a revolt in 1857 against the British East India Company’s rule. This act of defiance marked the beginning of the Indian Rebellion of 1857, also known as the Sepoy Mutiny.

⦁ The Royal Albert Hall in London was officially opened on this day in 1871

⦁ 1953 – न्यूज़ीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी और नेपाली-भारतीय शेरपा तेनज़िंग नोर्गे माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुँचने वाले पहले व्यक्ति बने।

⦁ 2004 -Bulgaria, Estonia, Latvia, Lithuania, Romania, Slovakia and Slovenia joined NATO as full members

⦁ 2004 -The Republic of Ireland became the first country in the world to ban smoking in all workplaces, including bars and restaurants.

⦁ 2012 में, नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ब्राज़ील, चीन, रूस, दक्षिण अफ़्रीका और भारत के नेताओं ने भाग लिया।

 

<><><> 

 

 

 I am sure music lovers will be glad to know that today is the World Piano Day. It is  is celebrated annually on the 88th day of the year  or March 29th in 2026.

 

88वें दिन को पियानो पर मौजूद कुंजियों (keys) की संख्या के आधार पर चुना गया था। यह विशेष दिन पियानो के समृद्ध इतिहास और विभिन्न संस्कृतियों तथा शैलियों के संगीत पर इसके स्थायी प्रभाव को एक श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित है।

 

Nils Frahm, a German pianist and composer, founded World Piano Day in the year 2015. His reason behind this was to have a global celebration of this wonderful instrument that has shaped his music and of others for centuries.

 

 इस दिन का मुख्य उद्देश्य संगीत को बढ़ावा देना और पियानो के प्रति गहरी सराहना की भावना जगाना है। यह सभी उम्र और कौशल स्तरों के लोगों को इस वाद्ययंत्र से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है, तथा दुनिया भर के संगीतकारों, संगीत रचनाकारों और पियानो प्रेमियों के बीच रचनात्मकता और आपसी सहयोग को प्रेरित करता है।

 

<><><> 

 

Mangalam Chinnaswamy

 

Today is the birth anniversary of Mangalam Chinnaswamy, an eminent Indian cricket administrator and lawyer.

 

He served as the President of the Board of Control for Cricket in India from 1977 to 1980 and as Secretary from 1960 to 1965. He also held key positions as Vice President and Joint Secretary for extended periods. He represented India at the International Cricket Council in 1965, 1973, and from 1977 to 1980.

 

He was one of the founders of the Karnataka State Cricket Association (KSCA) and played a crucial role in the construction of the KSCA stadium in Bengaluru. With the support of several eminent personalities, he successfully persuaded the Karnataka government to allot land for cricket near MG Road in 1969. The stadium was later named in his honour as the M. Chinnaswamy Stadium.

 

<><><> 

 

भवानी प्रसाद मिश्र

 

सहज लेखन और सहज व्यक्तित्व का नाम है, भवानी प्रसाद मिश्र। कविता और साहित्य के साथ-साथ राष्ट्रीय आंदोलन में जिन कवियों की सक्रिय भागीदारी थी, उनमें भवानी प्रसाद मिश्र भी प्रमुख थे। गांधीवाद पर आस्था रखने वाले मिश्र की कविताएं हिंदी की सहज लय की कविताएं हैं। इस सहजता का संबंध महात्मा गांधी के चरखे की लय से भी जुड़ता है, इसीलिए उन्हें ‘कविता का गांधी’ भी कहा गया। 29 मार्च 1913 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के टिगरिया में जन्मे भवानी प्रसाद मिश्र जिस किसी विषय को उठाते, उसे घरेलू बना लेते। ‘आंगन का पौधा’, ‘शाम और दूर दिखती पहाड़ की नीली चोटी’ भी जैसे परिवार का एक अंग हो जाती है। वृद्धावस्था और मृत्यु के प्रति भी एक आत्मीय स्वर मिलता है। उन्होंने प्रौढ़ प्रेम की कविताएं भी लिखी, जिनमें सहजीवन के सुख-दुख और प्रेम की व्यंजना है। 1930 में उन्होंने लिखा, ‘जिस तरह हम बोलते हैं उस तरह तू लिख, और उसके बाद ही हमसे बड़ा तू दिख।’ यह भवानी प्रसाद मिश्र की ओर से रचित एक प्रसिद्ध कविता के बोल हैं, जो साहित्य में सहजता, बोलचाल की भाषा और सादगी की वकालत करते हैं। “

 

कविता-

जी हाँ हुज़ूर, मैं गीत बेचता हूँ,

मैं तरह-तरह के गीत बेचता हूँ,

मैं क़िसिम-क़िसिम के गीत बेचता हूँ!

जी, माल देखिए, दाम बताऊँगा,

बेकाम नहीं हैं, काम बताऊँगा,

कुछ गीत लिखे हैं मस्ती में मैंने,

कुछ गीत लिखे हैं पस्ती में मैंने,

यह गीत सख़्त सर-दर्द भुलाएगा,

यह गीत पिया के पास बुलाएगा!

जी, पहले कुछ दिन शर्म लगी मुझको;

पर बाद-बाद में अक़्ल जगी मुझको,

जी, लोगों ने तो बेच दिए ईमान,

जी, आप न हों सुनकर ज़्यादा हैरान-

मैं सोच समझ कर आख़िर

अपने गीत बेचता हूँ,

 

<><><> 

 

Anant Balwant Dhumal

 

Today is also the birth anniversary of Anant Balwant Dhumal, a renowned Bollywood actor known for his character and comic roles.

 

He was active in the film industry from the mid-1940s to the late 1980s. Beginning his career in Marathi theatre, he transitioned into Marathi cinema and later Hindi films. He gained popularity for his comic timing and later moved into character roles.

 

His notable films include Howrah Bridge (1958), Bombai Ka Babu (1960), Kashmir Ki Kali (1964), Gumnaam (1965), Do Badan (1966), Love in Tokyo (1966), and Benaam (1974).

 

He frequently collaborated with comedians Mehmood and Shobha Khote in films such as Sasural (1961).

 

Let’s now listen to a memorable dialogue from the film Sasural…

 

<><><> 

 

उत्पल दत्त

 

उत्पल दत्त कड़क अंदाज में भी कमाल की कॉमिक टच देकर दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ला देते थे। आज भी कॉमेडी फिल्म का नाम लेते ही सबसे पहले उनकी फिल्म ‘गोलमाल’ सामने आती है

 

यह केवल भाषागत नहीं बल्कि समग्र विचारधारा का परिवर्तन था। उत्पल दत्त ने बंगाली फिल्म ‘माइकल मधुसुधन’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी में भी भले ही कम फिल्में की हो, लेकिन हर फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय की ऐसी छाप छोड़ी, जो अमिट है। इस सूची में पहले नंबर पर है ‘गोलमाल’ तो इसके बाद ‘शौकीन’, ‘नरम-गरम’, ‘किसी से ना कहना’ और ‘अंगूर’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

 

<><><> 

 

Anupam Roy

 

Today is the birthday of Anupam Roy, a celebrated Indian Bengali singer-songwriter, composer, music director, writer, guitarist, and playback singer from Kolkata.

 

He has composed, written, and sung for numerous Bengali films. In 2015, he made his Bollywood debut with the film Piku, where he composed the songs and background score. He was nominated for the 61st Filmfare Award for Best Music Director and won the award for Best Background Score.

 

A recipient of four Filmfare Awards, he also won the 64th National Film Award for Best Lyrics for the song Tumi Jaake Bhalobasho.

 

<><><> 

 

जगदीप

 

जगदीप एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता थे जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनका जन्म 29 मार्च 1939 को मध्य प्रदेश के दतिया में हुआ था। उनका असली नाम सैयद इश्तियाक जाफरी था। जगदीप ने 6 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था, वो सड़कों पर साबुन, कंघी और खिलौने बेचते थे ।1951 में, जगदीप को फिल्म “अफसाना” में काम करने का मौका मिला, जो उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद, उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें “भाभी”, “बरखा”, और “बिंदिया” शामिल हैं।

 

जगदीप को सबसे ज्यादा पहचान फिल्म “शोले” से मिली, जिसमें उन्होंने सूरमा भोपाली का किरदार निभाया था। यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग उन्हें सूरमा भोपाली के नाम से जानने लगे।

 

<><><> 

 

Marina Sirtis

 

Today is the birthday of Marina Sirtis, a British-American actress best known for her role as Counselor Deanna Troi in Star Trek: The Next Generation.

 

She reprised this role in several Star Trek feature films including Star Trek Generations (1994), Star Trek: First Contact (1996), Star Trek: Insurrection (1998), and Star Trek: Nemesis (2002). Let’s hear a short interview where she shares her experience of working in the Star Trek franchise…

 

<><><> 

 

लक्ष्मण नायक

 

लक्ष्मण नायक भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के साहसी जनजातीय नेता थे, जिन्होंने अपने क्षेत्र में अंग्रेजी अत्याचारों के विरुद्ध लोगों को एकजुट किया। ‘मलकानगिरी के गांधी’ कहे जाने वाले नायक ने आदिवासी समाज में जागृति लाई और उन्हें अन्याय के विरोध में खड़े होने का हौसला दिया। आज उनकी जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

 

<><><> 

 

  1. N. Gopal

Today is also the birthday of G. N. Gopal, an Indian chess grandmaster from Kochi, Kerala. He became Kerala’s first Grandmaster in 2007 at the age of 18 and India’s 16th Grandmaster.

 

<><><> 

फरहत- अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की और इजाज़त दीजिए तन्‍वी खुराना और फरहत नाज को। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।

 

<><><> 

Most Read
View All arrow-right

No posts found.