आज सवेरे में आप सभी का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन। आपकी प्रिय समाचार पत्रिका में हम आपको देंगे देश और दुनिया के समाचार, महानगरों का जानेंगे हाल, मौसम की करेंगे बात, इतिहास में दर्ज कुछ घटनाओं का जिक्र भी होगा और याद करेंगे कुछ ऐसी जानी-मानी हस्तियों को जिनका है रिश्ता, आज की तारीख से। आज के इस अंक के साथ मैं हूं मुनीष शर्मा और मेरे साथ हैं सुभद्रा रामचंद्रन। नमस्कार सुभद्रा।
Hello MUNISH and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 10th of MARCH 2026.
<><><>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल चुनाव में जीत के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने और आरएसपी के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र शाह को बधाई दी है। टेलीफोन पर हुई बातचीत में प्रधानमंत्री ने आगामी नई सरकार के लिए शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों की आपसी समृद्धि, प्रगति और कल्याण के लिए साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने विश्वास जताया कि संयुक्त प्रयासों से भारत और नेपाल के संबंध आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे।
<><><>
The Indian Embassy in Qatar informed that around 1 thousand Indians stranded in Doha on transit or short-term visits have departed on Qatar Airways flights over the last three days. It added that Qatar Airways have operated a Doha-New Delhi flight yesterday in which more than 300 Indian passengers stranded in Doha travelled to India. The Embassy further informed that Qatar Airways is planning three flights to Delhi, Mumbai and Kochi for today. It has also advised the Indian community to strictly comply with guidelines of Qatar’s Ministry of Interior for their safety and security. It also urged people not to fall for rumours advised to follow authentic sources of information only.
<><><>
सरकार ने तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने और अतिरिक्त उत्पादन को घरेलू उपयोग के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यह कदम ईंधन आपूर्ति में मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव और एलपीजी आपूर्ति पर लगी पाबंदियों के मद्देनजर उठाया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी आपूर्ति को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच का अंतर बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।
<><><>
Government has provided ten crore 51 lakh LPG connections to women from poor households so far under Pradhan Mantri Ujjwala Yojana. The scheme was launched in May, 2016 with an objective to provide deposit free LPG connection to women across the country. Minister of State for Petroleum and Natural Gas Suresh Gopi said this in a written reply to a question in the Rajya Sabha yesterday. He said, the scheme had resulted in a shift from traditional cooking methods that involve burning solid fuels like wood, dung and crop residues. The Minister said government is providing a targeted subsidy of three hundred rupees per cylinder for upto nine refills of 14.2 Kg cylinders per annum for 2025-26.
<><><>
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन – ग्रामीण अधिनियम 2025 का प्रतीक चिन्ह डिजाइन करने के लिए माईगव पोर्टल पर एक प्रतियोगिता आयोजित की है। इच्छुक प्रतिभागियों को माईगव पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा और प्रविष्टियाँ ऑनलाइन जमा करनी होंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 मार्च है। चयनित प्रतीक चिन्ह के विजेता को पचास हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
<><><>
Amid heightened volatility in the financial markets due to the ongoing West Asia conflict, SEBI Chairman Tuhin Kanta Pandey has urged investors to remain calm. Addressing an event to celebrate 30 years of Athe NIFTY 50 in Mumbai last evening, Mr. Pandey said India’s domestic fundamentals have continued to remain strong and provide resilience amid such uncertainties. Mr. Pandey said NIFTY has navigated several such phases but over the long run, continued to reflect the strength and resilience of India’s growth story.
<><><>
अंतर्राष्ट्रीय मलेरिया सम्मेलन 2026 का समापन कल नई दिल्ली में हुआ। तीन दिवसीय सम्मेलन में देश और दुनिया भर के वैज्ञानिक, जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ, नीति निर्माता और शोधकर्ता शामिल रहें और मलेरिया उन्मूलन के लिए नई तकनीकों और रणनीतियों पर चर्चा की।
<><><>
All Institute of Medical Sciences has said that a Artificial Intelligence-based algorithm has been developed to detect glaucoma at Dr RP Centre for Opthalmic Science in collaboration with the Ministry of Health and Family welfare. Addressing the 59th Foundation day of Dr RP Centre for Opthalmic Science at AIIMS, New Delhi, Professor Dr Tarun Dada said an AI system has been developed through which glaucoma can be detected with just a photograph of the patient’s eye.
<><><>
एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर में भारत और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला दो-दो से ड्रॉ रहा। भारतीय टीम पहले हाफ तक 2-1 से आगे थी, लेकिन स्कॉटलैंड ने तीसरे क्वार्टर में शानदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया।
<><><>
दिल्ली
पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति को देखते हुए दिल्ली हवाई अड्डे ने एक यात्रा परामर्श जारी किया है। इसमें कहा गया है कि पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी या समय-सारणी में बदलाव हो सकता है। दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों को हवाई अड्डे पर जाने से पहले संबंधित एयरलाइनों से ताजा जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है। हवाई अड्डे ने यह भी स्पष्ट किया है कि अन्य सभी उड़ानें निर्धारित समय पर चल रही हैं।
<><><>
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज से आहार मेला 2026 का आयोजन हो रहा है। 14 मार्च तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय खाद्य और हॉस्पिटैलिटी मेले में भारत सहित 17 देशों की कंपनियां भाग ले रही हैं। आयोजकों के अनुसार इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक और स्मार्ट उपकरण भी प्रदर्शित किए जाएंगे, जो खाद्य कारोबार को अधिक आसान और लाभदायक बनाने में सहायक हो सकते हैं।
मेले में प्रवेश के लिए एक दिन का टिकट पांच सौ रुपये और पूरे सीजन का टिकट एक हजार 700 रुपये है।
<><><>
CHENNAI
A new private cancer care centre has been opened on Old Mahabalipuram Road in Chennai. The centre offers advanced oncology services such as high-precision radiotherapy, immunotherapy, complex cancer surgeries, and an AI-powered PET-CT scan facility for early cancer detection and several other services under one roof.
<><><>
Arignar Anna Zoological Park in Chennai has received new animals, including a pair of Himalayan black bears and a pair of leopard cats from Jammu Zoological Park as part of an inter-zoo animal exchange programme to improve genetic diversity and support conservation breeding. The animals are currently under a mandatory 21-day quarantine. After quarantine, they will slowly adapt to Chennai’s climate before being introduced to the zoo.
<><><>
मुम्बई
बढ़ते यातायात जाम और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से नए ऑटो रिक्शा परमिट जारी करने पर रोक लगा दी है। राज्य परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने कहा कि यह निलंबन तब तक जारी रहेगा जब तक राज्य मंत्रिमंडल परमिट जारी करने के लिए नए मानदंड तय नहीं कर लेता। सरकार उन शिकायतों की भी जांच करेगी जिनमें एक ही परिवार के सदस्यों को कई परमिट जारी किए जाने और कुछ परमिटों के बांग्लादेशी नागरिकों को दिए जाने का आरोप है। राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए जल्द ही एक नई नीति बनाने की योजना बना रही है।
<><><>
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य विधानसभा को सूचित किया है कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) और उसके ठेकेदारों के लिए काम करने वाले 58 ड्राइवरों को 2022 से 2024 के बीच सड़क दुर्घटनाओं के कारण बर्खास्त कर दिया गया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इसी तरह के कारणों से 603 ड्राइवरों को निलंबित भी किया गया। दुर्घटनाओं को कम करने के लिए, BEST ने इलेक्ट्रिक बसों के ड्राइवरों के लिए लंबे उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रमों सहित कई उपाय शुरू किए हैं।
<><><>
BENGALURU
The Government of Karnataka has signed an agreement with Krishi Kalpa Foundation to establish a Centre of Excellence in Agriculture and Allied Innovation in Kalaburagi under the rupees 1,000 crore LEAP programme. The centre will serve as a rural innovation hub supporting agri-tech startups, research, skill development, and technology adoption in areas such as AI, IoT, robotics, and digital agriculture. The project will be implemented by Krishi Kalpa Foundation with support from the Karnataka Innovation and Technology Society to help startups, Farmer Producer Organisations, Self-Help Groups, and rural innovators in the Kalyana Karnataka region.
<><><>
कोलकाता
भारत निर्वाचन आयोग आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज कोलकाता में एक बैठक करेगा। आयोग राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों से मुलाकात कर चुनाव तैयारियों पर चर्चा करेगा। बाद में, आयोग पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेगा। इस दौरे में बूथ स्तरीय अधिकारियों के साथ बातचीत और उसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी शामिल होगी। पूर्ण दल तीन दिवसीय दौरे पर कोलकाता आया है। दल 8 मार्च को पहुंचा था और आज शाम को रवाना हो जाएगा।
<><><>
HYDERABAD
Telangana Chief Minister Revanth Reddy has called for a comprehensive upgrade of the state’s police department to tackle the growing menace of cyber crime and narcotic drugs. He was speaking at the Telangana Police Retreat 2026, held in Hyderabad yesterday. Addressing senior police officials, the Chief Minister said the department faces two key challenges technical challenges, which can be resolved by providing resources and technology, and adaptive challenges, which require deeper understanding and strategic planning. Mr Reddy announced that the government will constitute a high-level committee headed by Chief Secretary K. Ramakrishna Rao to examine proposals submitted by police officials on issues including cyber crime, narcotics, and recruitment, and to recommend actionable solutions. The Chief Minister also announced that a Police Retreat will be organised every year in December.
<><><>
- राजधानी में कहीं कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
- मुम्बई में आज गर्म हवाएं चल सकती हैं। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
- कोलकाता में आज हल्के बादल छाए रह सकते हैं और रिमझिम का भी अनुमान है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
- Chennai is expected to have a Partly cloudy sky. The minimum temperature was 24 degree Celsius and maximum will be around 32 degree.
- Bengaluru is expected to have mainly clear sky. The minimum temperature was 20 degree Celsius and maximum will be around 33 degree.
- Hyderabad is expected to have a Mist. The temperature will hover between minimum of 22 degree and a maximum of 35 degree Celsius.
<><><>
- 1876 – ग्राहम वेल ने पहली बार टेलिफोन पर अपने मित्र से बात की। उन्होंने अपने मित्र से कहा कि “मेरी आवाज़ सुनो, मैं एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल।”
- 1876 – In Boston Alexander Graham Bell successfully tested his invention the telephone and uttered his famous line “Mr. Watson, come here, I want to see you.”
- 1922 – महात्मा गांधी गिरफ्तार किए गए, राजद्रोह का आरोप, छेह वर्षो की क़ैद, परन्तु दो वर्ष बाद रिहा किए गए।
- 1910 – The Qing Dynasty of China issued an imperial rescript that officially abolished slavery throughout the empire.
- 1924 – The U.S. Supreme Court upholds a New York state law forbidding late-night work for women.
- 1937 – Benny Goodman brings his swinging Jazz sound to the Paramount Theatre in New York City, where adoring fans dance in the aisles. A newspaper report says that kids were “Jitterbugging” to the music, the first time the phrase is used to describe the new dance style.
- 2003 – उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया।
- 2007 – यूक्रेन के वैसिलीइवानचुक को हराकर विश्वनाथन आनन्द शतरंज में प्रथम स्थान पर पहुँचे।
- 2010 – भारतीय संसद की ऊपरी सदन राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया।
- 1959 – The Tibetan Uprising began in Lhasa as thousands of Tibetans surrounded the Potala Palace to protect the Dalai Lama from Chinese forces.
- 1969 – The Central Industrial Security Force (CISF) was officially created to protect major industrial units and critical infrastructure in India, the day celebrated annually as CISF Raising Day in India by the Central Industrial Security Force.
- 1977 – Astronomers discovered the rings of Uranus using the Kuiper Airborne Observatory while the planet occulted a distant star.
- 1982 – In an rare event called a syzygy, during which all nine planets (including Pluto) were positioned on the same side of the Sun.
<><><>
आज पुण्यतिथि है सावित्रीबाई फुले की। सावित्रीबाई भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रधानाचार्या और पहले किसान स्कूल की संस्थापिका थीं। महात्मा ज्योतिबा को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में एक सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है। उनको महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। ज्योतिराव, जो बाद में ज्योतिबा के नाम से जाने गए, सावित्रीबाई के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया। जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछात मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। वे एक कवयित्री भी थीं। उन्हें ‘मराठी की आदिकवयित्री’ के रूप में भी जाना जाता था।
<><><>
One of the greatest bass guitarists and songwriters of all time Jeff Amentament of pearl jam celebrates his bday today, Expanding upon the role of a traditional rock bass player with his use of the fretless bass, upright bass and 12 string bass, Ament has set himself apart in terms of his innovative playing style and his songwriting contributions//
<><><>
आज पुण्यतिथि है गबर सिंह नेगी की। वे भारतीय सैनिक थे। वह प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त ‘विक्टोरिया क्रास’ प्राप्त करने वाले गढ़वाल, उत्तराखण्ड के वीर सपूत थे। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान गबर सिंह नेगी 39वें गढ़वाल राइफल्स की दूसरी बटालियन में राइफलमैन थे। 10 मार्च, 1915 को फ्रांस में न्यूवे चैपल नामक स्थान पर जर्मन सेना के विरुद्ध लड़ते हुए युद्ध के मोर्चे पर असीम साहस, वीरता और कर्तव्यपरायणता के लिए गबर सिंह नेगी को ब्रिटिश सरकार ने सर्वोच्च सैन्य पदक ‘विक्टोरिया क्रास’ से मरणोपरान्त सम्मानित किया था। भारत सरकार के 20 अप्रैल, 1915 के गजट में इसका उल्लेख है। उनको याद करते हुए आज याद आ रहा है वो गीत जो प्रथम विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म उसने कहा था में शामिल किया गया था।
<><><>
Birth anniversary of Udupi Ramachandra Rao –वे भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिक और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- ‘इसरो’ के अध्यक्ष थे। वे भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के शासी परिषद के अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे। प्रोफ़ेसर यू.आर. राव अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अंतरिक्ष वैज्ञानिक थे, जिन्होंने भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास और संचार तथा प्राकृतिक संसाधनों के सुदूर संवेदनों में व्यापक उपयोग की दिशा में मौलिक योगदान दिया। उनको भारत सरकार द्वारा 1976 में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में ‘पद्म भूषण’ से तथा वर्ष 2017 में ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया था।
<><><>
आज जयंती है लल्लन प्रसाद व्यास की जो भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे। 1984 में वे नैमिषारण्य के स्वामी नारदानन्द जी के संपर्क में आकर आध्यात्मिक प्रकाशन जगत की प्रमुख हस्ती बने। आपने विश्व रामायण सम्मेलनों के माध्यम से श्री राम का कार्य विश्व पटल पर समूचे जगत तक पहुंचाया। व्यास जी गायत्री शक्ति पीठ के माध्यम से प्रथम अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन 27 दिसम्बर 1984 में अयोध्या के वाल्मीकि भवन में आयोजित कराया जिसकी अध्यक्षता पं. रामकिंकर उपाध्याय द्वारा की गयी।
<><><>
Pop rock band Boston s founder member Tom Scholz celebrates his birthday today …this main songwriter, primary guitarist, keyboardist, is the only remaining original member of the rock band Boston who has appeared on every Boston release. Classically trained on piano as a child, Tom always had a connection with the music from the classical masters that filled his home when he was young. one tune playing in the background
MORE THAN A FEELING – UNDERPLAY
<><><>
Modern country music singer CARRIE UNDERWOOD celebrates her birthday today…this young Oklahoma born girl earned her recording contract as her winning prize for the american idol contest which she won in 2005…. A string of successful albums followed alongside grammies and country music association awards.
Birthday wishes to Hollywood actress SHARON STONE known for her roles in basic instinct casino war and remembrance sharing the day with her is CHUCK NORRIS.
<><><>
Folk singer songwriter guitarist from Texas Eddie Brickell celebrates her B,day today.. she fronted the alt jam rock ban eddie Brickell and the bohemians group… after two successful albums the group disbanded eddie went solo and also married paul simon.. her very first single
WHAT I AM IS PLAYING IN THE BACKGROUND
<><><>
आज जन्मदिन है पद्मा खन्ना का जो एक प्रसिद्ध भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्देशक हैं। मुख्य रूप से 1970 और 80 के दशक की हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्हें रामानंद सागर की रामायण (1987-88) में ‘रानी कैकेयी’ और फिल्म ‘सौदागर’ में अमिताभ बच्चन के साथ भूमिका के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है।
<><><>
अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की और इजाज़त दीजिए सुभद्रा रामचंद्रन और मुनीष शर्मा को। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर, नमस्कार।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>