बिहार में नई सरकार के गठन पर एनडीए गठबंधन के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पटना और नई दिल्ली में एनडीए गठबंधन के सदस्यों के बीच विचार-विमर्श और बैठकों का दौर जारी है। कैबिनेट के गठन और मंत्रिपरिषद् में विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधित्व सहित कई मुद्दों पर चर्चा जारी है। विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 89 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जबकि चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19 सीटें जीती हैं, वहीं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ने पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटें हासिल की हैं।
जनता दल यूनाइटेड विधायक दल आज पटना में अपना नेता चुनने के लिए पटना में बैठक करेगा। जनता दल यूनाइटेड के नवनिर्वाचित 85 विधानसभा सदस्यों के सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को पार्टी का नेता चुनने की उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी भी आज अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेगी। इसके बाद एनडीए की बैठक का आयोजन किया जाएगा। आज ही एनडीए के नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों की बैठक की भी संभावना है। इसके बाद एनडीए अपने नेता का चुनाव करेगी और नई सरकार के गठन के लिए दावा पेश करेगी। इससे पहले, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मौजूदा सरकार के मंत्रिपरिषद् की अंतिम बैठक होगी। इस बैठक में मौजूदा मंत्रिपरिषद् को भंग करने और नई सरकार के गठन का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को त्यागपत्र सौपेंगे।
इस बीच, नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान नए मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को होने की संभावना है। इस बीच, पटना जिला प्रशासन ने आज से 20 नवंबर तक गांधी मैदान को आम सभा के लिए बंद कर दिया है।
<><><>
The Dubai Air Show 2025 will begin today in the United Arab Emirates (UAE). India will showcase its defence strength at the two-day event. The Indian Air Force will participate in the Air Show with Suryakiran Aerobatic Team and LCA Tejas. Minister of State for Defence Sanjay Seth will lead the Indian delegation. During the visit, Mr Seth will chair a bilateral meeting with his UAE counterpart. He will also chair an industry round table conference with around 50 companies from India, UAE, Australia, USA, Brazil, UK, and Italy to enhance cooperation in defence technology and manufacturing in India.
Dubai Air Show is a biennial event that hosts more than one thousand exhibitors and over one lakh forty thousand industry professionals from 150 countries, including major international aerospace companies.
<><><>
गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के फरीदाबाद में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के मुख्यमंत्री, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के उपराज्यपाल तथा चंडीगढ़ के प्रशासक भाग लेंगे। यह परिषद केंद्र और राज्यों के बीच सहयोगात्मक संवाद के लिए मंच प्रदान करती है। उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक में राज्य सरकारों के बीच समन्वय, पानी के बंटवारे से जुडे मुद्दों और विकास कार्यों के बारे में चर्चा होने की संभावना है। राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के अन्तर्गत गठित, क्षेत्रीय परिषदें राज्यों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए सलाहकार निकायों के रूप में कार्य करती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में क्षेत्रीय परिषदों की भूमिका परामर्श की प्रकृति से कार्रवाई मंच के रूप में बदल गई है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्रीय परिषदें सदस्यों के बीच उच्च स्तरीय विचार-विमर्श का अवसर उपलब्ध कराती हैं। ये मैत्री और सदभावना के वातावरण में मुश्किल और जटिल मुद्दों के समाधान के उपयोगी मंच के रूप में कार्य करती हैं। चर्चा के माध्यम से क्षेत्रीय परिषदें महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर राज्यों के बीच समन्वित दृष्टिकोण विकसित करने में सहायता करती हैं।
<><><>
United Kingdom will announce its largest shake up of immigration in modern times. UK home secretary Shabana Mahmood will address the House of Commons today to lay out the most sweeping reforms to tackle illegal migration in modern times. The home secretary said Britain must restore order and control over who enters and remains in the country. Modelled on the Danish system, the aim of the reforms is to make the UK less attractive for illegal immigrants and make it easier to deport them. Under the plans, refugees will face a 20-year wait before they can apply for permanent settlement. Under the proposals, refugee status will become temporary and subject to regular review, with refugees removed once their home countries are deemed safe. Housing and weekly allowances will no longer be guaranteed for asylum seekers. The home secretary also plans to change the law so that multiple attempts to appeal against refusals for asylum will no longer be allowed. The Home Office said the “golden ticket” deal has seen asylum claims surge in the UK, drawing people across Europe, through safe countries, on to dangerous small boats. But the shake-up will also see the introduction of safe and legal routes to the UK in a bid to cut dangerous journeys in small boats across the Channel.
<><><>
भारतीय तीरंदाज कुशल दलाल ने लक्ज़मबर्ग में जीटी ओपन इंडोर वर्ल्ड सीरीज़ के पुरुष कंपाउंड वर्ग का खिताब जीत लिया है।
कुशल ने पूर्व विश्व नंबर एक तीरंदाज अमरीका के स्टीफन हैनसेन को डबल शूट-ऑफ में हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले, सेमीफाइनल में कुशल ने विश्व चैंपियन फ्रांस के निकोलस जेरार्ड को हराया था।
भारत के गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु ने अंडर-21 पुरुष कंपाउंड वर्ग में कांस्य पदक जीता।
<><><>
In the Chess, Grandmaster Arjun Erigaisi remained the lone Indian in the quarterfinals after P Harikrishna was eliminated by Jose Martinez Alcantara of Mexico in the fifth-round tie-break games of the FIDE World Cup at Panaji, Goa yesterday.
Harikrishna, who had displayed sublime form so far, finally ran out of luck and ideas against Martinez, who had earlier created a buzz in the event by defeating Nodirbek Yakubboev of Uzbekistan.
In the quarterfinal today, Erigaisi will play Chinese GM Wei Yi, Shankland meets Andrey Esipenko and Martinez will face GM Javokhir Sindarov of Uzbekistan.
<><><>
दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली हाई कोर्ट के दिल्ली नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के लिए बुक की गई प्रॉपर्टीज में बिजली कनेक्शन देने पर लगी रोक हटाने के आदेश का स्वागत किया है। श्री बिधूड़ी ने कहा है कि दिल्ली में इस बड़े फैसले से राजधानी की एक लाख से ज्यादा जनता को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के आदेश के बाद ऐसे मामलों में कनेक्शन बंद कर दिए गए थे, जिसके कारण लोग लगातार परेशान थे। श्री बिधूड़ी ने अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद लंबित आवेदनों का निस्तारण तेजी से करने के लिए दिल्ली सरकार से विशेष शिविर लगाने की मांग की है।
<><><>
दिल्ली सरकार ने राजधानी के तीन मैट्रो स्टेशनों का नाम बदल दिया गया है। यात्रियों की सुविधा और स्थानीय पहचान के लिए उत्तरी पीतमपुरा स्टेशन का नाम अब उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन, पीतमपुरा नॉर्थ मेट्रो स्टेशन का नाम अब हैदरपुर गाँव मेट्रो स्टेशन और पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन का नाम मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन होगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हैदरपुर में आयोजित जांगला युद्ध के वीर शहीदों के सम्मान में निकली पवित्र रज कलश यात्रा में की। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि हैदरपुर गाँव की यह धरती स्वयं को धन्य मान रही है कि वीर शहीदों की पवित्र स्मृति यहाँ पहुँची है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
<><><>
The Statement from the Chief Electoral Officer has said that the Special Intensive Revision of the electoral rolls is in progress in Tamil Nadu. As part of the enumeration phase the Booth Level Officers are distributing the enumeration forms and collecting the filled up forms from the electors across all Assembly constituencies of Tamil Nadu. The Booth level agents of recognised political parties can submit upto a maximum of 50 enumeration forms per day to the concerned BLO. The BLA will also submit application forms with the following undertaking that he or she has personally verified the particulars of the applicant and satisfied with the information provided. The Booth level officers will then verify such enumeration forms, digitise the context and submit the same to the concerned Assistant electoral registration officer. The ERO will scrutinise the enumeration forms as and when they are received and take appropriate action as required on a case to case basis.
<><><>
The Regional Met Centre has predicted the formation of a low pressure over South-West Bay of Bengal off Srilanka Coast. The associated cyclonic upper air circulation extends up to 5.8 kilometers above mean sea level tilting south-west with height. It is likely to move slowly west-north-west wards during the next 24 hours. Due to the low pressure, heavy to very heavy rains are likely at isolated places over Cuddalore, Mayiladuthurai, Nagapattinam and Tiruvarur districts. Moreoevr, heavy rains have been predicted for delta areas and Ramanathapuram for another three days in coastal districts of the state. According to the prediction, Chennai and Tiruvallur are also likely to receive heavy rains on Monday.
<><><>
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र, राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वसंतराव नाइक द्वारा किए गए अग्रणी जल संरक्षण प्रयासों और खाद्य आत्मनिर्भरता पहलों से लाभान्वित हो रहा है। श्री फडणवीस ने छत्रपति संभाजीनगर में महाराष्ट्र में हरित क्रांति के वास्तुकार के रूप में जाने जाने वाले स्वर्गीय वसंतराव नाइक की पूर्ण-आकृति प्रतिमा का अनावरण करने के बाद यह बात कही। इस अवसर पर जिला संरक्षक मंत्री और सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट, ओबीसी कल्याण, डेयरी विकास और गैर-पारंपरिक ऊर्जा मंत्री अतुल सावे, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और पशुपालन मंत्री पंकजा मुंडे, सांसद संदीपन भूमरे, डॉ. कल्याण काले, डॉ. भागवत कराड, विधायक संजय केनेकर और अनुराधा चव्हाण, और नगर आयुक्त जी. श्रीकांत उपस्थित थे।
<><><>
The Bengaluru Central City Corporation had organised large scale health check-up camps for the garbage cleaning pourakarmikas, garbage auto tipper drivers and loaders at 45 Namma Clinics and 28 Urban Primary Health Centres in Bengaluru yesterday. The Additional Commissioner (Development) in Bengaluru Central City Corporation, Daljit Kumar inaugurated the health camp. On this occasion, he said that protecting the health of those who ensure the health of the city is of foremost importance. He further added that the municipal workers work tirelessly to keep the city clean, beautiful and hygienic. Safeguarding their health is of paramount importance. He stressed that all sanitation workers will be provided with comprehensive health checkups on a regular basis. The health check up was conducted at 73 locations.
<><><>
कोलकाता स्थित आशुतोष बर्थ सेंटेनरी थियेटर ऑफ द इंडियन म्यूजियम में रविवार को दूसरे दिन 67वां आकाशवाणी संगीत सम्मेलन जारी रहा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन आकाशवाणी एवं दूरदर्शन, पूर्वी क्षेत्र के अपर महानिदेशक, ध्रुब नंदा ने किया।
रवींद्र संगीत की प्रस्तुती अग्निभा बंद्योपाध्याय ने दी, आधुनिक गीत श्री राधा बंद्योपाध्याय द्वारा प्रस्तुत किया गया ।लोक संगीत की प्रस्तुती सोमा दास मंडल ने दी और बाउल गीत कार्तिक दास बाउल ने प्रस्तुत किया।
आकाशवाणी संगीत सम्मेलन भारतीय लोक संस्कृति और शास्त्रीय संगीत को प्रस्तुत करने का एक मंच है। इस महीने की शुरुआत में दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में आयोजित कार्यक्रमों के बाद, यह आयोजन कोलकाता, कटक, तिरुवनंतपुरम, पुणे, वाराणसी और भोपाल में एक साथ आयोजित किया गया।
<><><>
Vice-President C. P. Radhakrishnan has urged media houses to become partners in nation-building through their constructive role as the fourth pillar of the democratic system. He emphasised the urgency to check the spread of fake news and misinformation in the digital era. Addressing the inaugural event of Ramoji Excellence Awards 2025 at Ramoji Film City in Hyderabad, the Vice-President lauded the efforts of late media industrialist Ramoji Rao in value-based journalism. He hailed Ramoji Group for instituting the Excellence Awards in his memory.
Telangana Chief Minister A. Revanth Reddy termed the Ramoji Film City as the fourth wonder of Hyderabad and said that the State government will extend all support to sustain the legacy of the “Ramoji” brand in various sectors, mainly journalism and the promotion of the state-of-the-art Ramoji Film City, which has emerged as the hub of film-making in the world.
Chief Minister of Andhra Pradesh, N. Chandrababu Naidu said Ramoji Rao, as a media house owner, championed the people’s issues. Telangana Governor Jishnu Dev Varma, former Vice-President M Venkaiah Naidu, and former Chief Justice of India NV Ramana called Ramoji Rao a true inspiration for generations to come and recalled his services in the field of journalism.
The award recipients include Pallabi Ghosh in the Women Achievers category, Sathupati Prasanna Sree in Arts and Culture, Akash Tandon in Service to Humanity, Jaideep Hardikar in Journalism, Madhavi Latha in Science and Technology, Srikanth Bolla in Youth Icon, and Amla Ruia in Rural Development category.
Union Ministers Kishan Reddy, K Ram Mohan Naidu and Ministers of state Bandi Sanjay and others also were present on the occasion.
<><><>
दिल्ली में आज मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आज आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
कोलकाता में भी आज मुख्यत: आसमान साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
चेन्नई, हैदराबाद और बैगलूरू के मौसम की खबरें जानते हैं, रेणू से…
<><><>
Chennai is expected to have a generally cloudy sky with light rain. The minimum temperature wiil be around 25 degree Celsius and maximum will be around 29 degree.
Bengaluru is expected partly cloudy sky. The minimum temperature is expected to be 17 degree Celsius and maximum will be around 28 degree.
Hyderabad is also expected to partly cloudy sky with haze.The temperature will hover between minimum of 15 degree and a maximum of 30 degree Celsius.
<><><>
National Epilepsy Day is being observed today in the country. The day is annually celebrated on 17th of November in India to raise public awareness about epilepsy, which is a treatable neurological disorder. The day focuses on educating people about the causes, symptoms, and treatment of epilepsy, while also working to reduce the stigma associated with the condition.
<><><>
International Students’ Day is being celebrated today globally. This day highlights student empowerment and honors the courageous Czech students who resisted Nazi oppression in 1939 and recognizes the vital role international students play in promoting diversity, inclusion, and democracy worldwide.
<><><>
⦁ 1932 – तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
⦁ 1966 – भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।
⦁ 1558 – At the death of Mary I this day, Elizabeth Tudor came to the English throne as Elizabeth I.
⦁ 1800 – The U.S. Congress held its first session in Washington, D.C.
⦁ 1869 – The Suez Canal was officially opened in Egypt, connecting the Mediterranean and Red Seas and significantly reducing the travel time between Europe and Asia.
⦁ 2019 – The first known case of COVID-19 in China was found in Hubei province.
⦁ 1970- रानी लक्ष्मीबाई का एक महत्त्वपूर्ण पत्र जो की उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को लिखा था लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला हैं।
⦁ 1995 – ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू।
⦁ 1999 – अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
⦁ 2006 – अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
<><><>
Lala Lajpat Rai (28 January 1865 – 17 November 1928) was an Indian freedom fighter. He played a pivotal role in the Indian Independence movement. He was popularly known as Punjab Kesari. He was one third of the Lal Bal Pal triumvirate. He was also associated with activities of Punjab National Bank and Lakshmi Insurance Company in their early stages in 1894. He died of severe trauma injuries sustained in October 1928 during a baton charge by police in Lahore, when he led a peaceful protest march against the all-British Simon Commission.
<><><>
Bal Thackeray (Death Anniversary – 17 November 2012) Today we remember Bal Thackeray, also known as Balasaheb Thackeray, an Indian politician who founded the original Shiv Sena. He was known for his hard-core nationalistic views. Today, he is remembered as a leader whose voice, style, and influence left a permanent mark on Maharashtra’s as well as national politics and cultural landscape. He began his professional career as a cartoonist with the English-language daily and later entered into the politics.
<><><>
आज पुण्यतिथि है निर्माता निर्देशक मोहनजी प्रसाद की। (मृत्यु- 17 नवंबर, 2020) वे हिन्दी और भोजपुरी फ़िल्मों के निर्देशक थे। उन्होंने ‘घर परिवार’, और ‘औरत तेरी यही कहानी’ जैसी हिट फिल्मों को निर्देशित किया था। अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि को लेकर फिल्म ‘औरत तेरी यही कहानी’ से मोहनजी प्रसाद ने फिल्म निर्देशन की शुरुआत की थी। सिनेमा में उनका योगदान अतुलनीय है। मीनाक्षी शेषाद्रि के अलावा ऋषि कपूर, राजेश खन्ना और करिश्मा कपूर जैसे सितारों ने उनकी फिल्मों में काम किया।
[SONG-KISI KE ]
<><><>
Ruth Alston Brown (née Weston, January 12, 1928 – November 17, 2006) was an American singer-songwriter and actress, sometimes known as the “Queen of R&B”.She was noted for bringing a pop music style to R&B music in a series of hit songs for Atlantic Records in the 1950s, such as “So Long”, “Teardrops from My Eyes” and “(Mama) He Treats Your Daughter Mean”.
SONG: SO LONG by Ruth Brown……………
<><><>
आज पुण्यतिथि है देबकी बोस की।उनका जन्म 25 नवंबर 1898 को अकालपोश, (अब पूर्वी बर्दवान), बर्दवान, बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में हुआ था। (1898-1971), उन्हें देबकी कुमार बोस के नाम से भी जाना जाता है। वे एक भारतीय निर्देशक, लेखक और अभिनेता थे, जिन्हें हिंदी के साथ-साथ बांग्ला सिनेमा में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। 17 नवंबर 1971 को कलकत्ता, पश्चिम बंगाल, भारत में उनका निधन हो गया। उन्हें भारतीय सिनेमा में ध्वनि और संगीत के अपने अभिनव प्रयोग के लिए जाना जाता है। उन्होंने पहले धीरेन गांगुली की ब्रिटिश डोमिनियन फिल्म्स के बैनर तले और बाद में प्रमथेश बरुआ की बरुआ पिक्चर्स के साथ काम किया और अंततः 1932 में न्यू थियेटर्स के बैनर तले शामिल हुए। उन्होंने 1945 में अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी, देबाकी प्रोडक्शंस, शुरू की।
**********
[SONG – AAMUYA KI DALI ]
<><><>
Martin Charles Scorsese born November 17, 1942) is an American filmmaker. One of the major figures of the New Hollywood era, he has received many accolades, including an Academy Award, four BAFTA Awards, three Emmy Awards, a Grammy Award, and three Golden Globe Awards. De Niro became associated with Scorsese through eight more films including New York, New York (1977), Raging Bull (1980), The King of Comedy (1982), Goodfellas (1990), Cape Fear (1991), Casino (1995) and The Irishman (2019). In the following decades, he garnered box office success with a series of collaborations with Leonardo DiCaprio, including Gangs of New York (2002), The Aviator (2004), The Departed (2006), Shutter Island (2010), and The Wolf of Wall Street (2013).
Martin on the importance of visual literacy……….
<><><>
पहाड़ खड़ा है
स्थिर सिर उठाए
जिसे देखता हूँ हर रोज़
आत्मीयता से
बारिश में नहाया
या फिर सर्द रातों की रिमझिम के बाद
बर्फ़ से ढका पहाड़
सुकून देता है
लेकिन जब पहाड़ थरथराता है
मेरे भीतर भी
जैसे बिखरने लगता है
न ख़त्म होने वाली आड़ी-तिरछी
ऊँची-नीची पगडंडियों का सिलसिला
गहरी खाइयों का डरावना अँधेरा
उतर जाता है मेरी साँसों में
पहाड़ जब धसकता है
टूटता मैं भी हूँ
मेरी रातों के अँधेरे और घने हो जाते हैं
<><><>
आज पुण्यतिथि है साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि की। उनका जन्म 30 जून 1950 को मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में हुआ था। (17 नवम्बर 2013) वे वर्तमान दलित साहित्य के प्रतिनिधि रचनाकारों में से एक हैं।
<><><>
आज पुण्यतिथि है ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चाँदपुरी की। उनका जन्म- 22 नवम्बर, 1940 को मिंट गुमरी, अविभाजित भारत में हुआ था। (मृत्यु- 17 नवम्बर, 2018) वे भारतीय सेना के वह वीर सैन्य अधिकारी थे, सन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में राजस्थान के लोंगावाला मोर्चे पर हुई लड़ाई का उन्हें हीरो माना जाता है। इस लड़ाई में कुलदीप सिंह चाँदपुरी लोंगावाला पोस्ट पर तैनात थे। सीमा पर पाकिस्तान की पूरी टैंक रेजिमेंट थी और चांदपुरी की कमांड में सिर्फ़ 120 जवान थे। भारतीय फ़ौज में शानदार सेवाओं के लिए उन्हें ‘महावीर चक्र’ और ‘विशिष्ट सेवा मेडल’ से नवाज़ा गया था। कुलदीप सिंह चाँदपुरी और उनके साथियों की लोंगावाला मोर्चे पर दिखाई बहादुरी पर बॉलीवुड फ़िल्म ‘बॉर्डर’ बनाई गई थी। इस फ़िल्म में तत्कालीन मेजर कुलदीप चांदपुरी की भूमिका अभिनेता सनी देओल ने निभाई थी।
[ DAILOGE- BORDER FILM ]
<><><>
आज जयंती है रामासामी गणेशन की। उनका जन्म 17 नवंबर 1920 को पुदुकोट्टाई, तमिलनाडु में हुआ था। (22 मार्च 2005) उन्हें मंच नाम जेमिनी गणेशन से बेहतर जाना जाता है, वे एक भारतीय अभिनेता थे जिन्होंने मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम किया। फिल्मों में उनकी रोमांटिक भूमिकाओं के लिए उन्हें काधल मन्नान (रोमांस का राजा) कहा जाता था। गणेशन “तमिल सिनेमा के तीन सबसे बड़े नामों” में से एक थे। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया है। 1971 में पद्म श्री प्राप्त करने वाले, जेमिनी गणेशन ने कलैमामणि, एमजीआर गोल्ड मेडल और स्क्रीन लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कार भी जीते थे।
[ SONG – VRINDAVAN KA KRISHAN KANHIYA ]
<><><>
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>