November 9, 2025 8:49 AM

printer

Aaj savere

उद्यमेन हि सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथै।
न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगाः।

 

उद्यम से ही कार्य सफल होते हैं, ना कि मनोरथों से। ठीक उसी प्रकार जैसे सोये हुए शेर के मुंह में हिरण स्वयं नहीं आता, उसके लिए शेर को परिश्रम करना पड़ता है। इसलिए, इस अनमोल जीवन में अपने सपनों के लिए मेहनत करते रहें और अपने मनोरथों को सिद्ध करें। इन्हीं प्रेरणादायक पंक्तियों के साथ आकाशवाणी एफ.एम. गोल्‍ड सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज पर समाचार सेवा प्रभाग के कार्यक्रम आज सवेरे के सभी श्रोताओं को मेरा नमस्कार। आज, सप्ताह की इस अंतिम और ओजपूर्ण प्रभात में आपके साथ मैं हूं मुकेश कुमार बल और मेरे साथ हैं, शगुन चोपड़ा। शगुन आपको भी मेरा नमस्‍कार।

 

Hello MUKESH and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 09th of NOVEMBER 2025.

 

<><><>

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती समारोह में भाग लेने के लिए देहरादून जाएँगे। श्री मोदी एक सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री लगभग आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। हमारी संवाददाता ने बताया है कि इन परियोजनाओं में पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

 

<><><>

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अफ्रीका की दो देशों की राजकीय यात्रा के पहले चरण में अंगोला पहुँच गई हैं। वे भारतीय समयानुसार कल रात 11 बजे राजधानी लुआंडा पहुँचीं। यह किसी भी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की अंगोला की पहली राजकीय यात्रा है। दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस वर्ष दोनों देशों के बीच यह दूसरी उच्च स्तरीय बैठक है। इससे पहले मई में, अंगोला के राष्ट्रपति ने भारत की यात्रा की थी।

 

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लुआंडा स्थित राष्ट्रपति भवन में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंजाल्विस लौरेंको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। इसके बाद दोनों देश आपसी हितों के मुद्दों से जुडे समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

 

हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस वार्ता में इस वर्ष मई में नई दिल्ली में हुई पिछली उच्च स्तरीय वार्ता में दोनों देशों के बीच चर्चा किए गए मुद्दों को आगे बढ़ाने की संभावना है।

 

राष्ट्रपति मुर्मु मंगलवार तक अंगोला में रहेंगी, जहाँ वह अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगी। वह अंगोला की संसद को भी संबोधित करेंगी और अंगोला में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगी।

 

11 से 13 नवंबर तक, राष्ट्रपति मुर्मु अपनी यात्रा के दूसरे चरण में बोत्सवाना जाएँगी। वह बोत्सवाना के राष्ट्रपति डूमा बोको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। इस में व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, रक्षा और लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के नए रास्ते तलाशे जाएँगे। बोत्सवाना ने प्रोजेक्ट चीता पर भारत के साथ सहयोग करने और बोत्सवाना से भारत में चीतों के संभावित स्थानांतरण के लिए अपनी तत्परता का भी संकेत दिया है।

 

<><><>

 

Campaigning for the second and final phase of the Bihar Assembly elections will conclude this evening. In this phase, polling will be held on 11th November in 122 assembly constituencies spread across 20 districts. In the final phase, more than 3.7 crore voters will decide the electoral fate of 1,302 candidates, including 136 women. On the last day of campaigning today, senior campaigners, star campaigners, and top leaders from the NDA, the Mahagathbandhan, and other parties will address several public meetings and election rallies.

 

Senior BJP leader and Union Home Minister Amit Shah will address public meetings in Sasaram and Arwal. BJP’s senior leader and Defence Minister Rajnath Singh will address two rallies in Aurangabad and Kaimur. JD(U) President and Chief Minister Nitish Kumar will hold multiple election rallies in Aurangabad, Gaya, and Kaimur. Meanwhile, Uttar Pradesh Chief Minister and senior BJP leader Yogi Adityanath will participate in several public meetings in Araria, Supaul, and Madhubani districts. From the Mahagathbandhan, senior Congress leader Rahul Gandhi will address public meetings in Purnea and Kishanganj. RJD leader Tejashwi Prasad Yadav will address 11 public meetings in Bhabhua, Rohtas and Aurangabad. Jan Suraaj Party founder Prashant Kishor, star campaigners from BSP, AIMIM, and other parties, will also take part in intense election rallies, public meetings, and roadshows on this final day of campaigning.

 

<><><>

 

India and New Zealand have completed the fourth round of negotiations on Free Trade Agreement (FTA), after five days of productive discussions. The Ministry of Commerce and Industry said that the talks focused on key areas such as trade in goods and services, economic cooperation, and rules of origin. Both sides said the discussions were positive and showed their shared goal of building a strong, modern, and balanced trade partnership.

 

In a statement, the Ministry said that Union Minister of Commerce and Industry Piyush Goyal and New Zealand’s Trade Minister Todd McClay welcomed the progress made so far.

 

<><><>

 

India Meteorological Department forecast that night temperatures are likely to dip by 2 to 5 degree Celsius over Northwest and adjoining central India for the next five to six days.  IMD has also predicted fall in minimum temperature by about 2 degree Celsius very likely over many parts of Vidarbha and Chhattisgarh till Monday.  Some parts of Rajasthan and Madhya Pradesh are expected to experience cold wave conditions till tomorrow. The weather agency also predicted  heavy rainfall at isolated places over Kerala, Mahe, Tamil Nadu, Puducherry and Karaikal  today.  Meanwhile, the air quality in the Delhi-NCR region continues to be in the very poor category. According to the Central Pollution Control Board, the average Air Quality Index (AQI) of the region was recorded at 391 this morning at 7 am.  

 

<><><>

 

Pankaj Advani began his IBSF World Snooker Championships campaign with a 4-1 win over Canada’s Sahil Nayyar in Doha yesterday. Barring a minor hiccup in the third frame of the best-of-seven frame Group H match, the Indian cueist was largely untroubled. Advani got into his stride straightaway, running up a quick 2-0 lead. Advani next faces Malaysia’s Thor Chuan Leong

 

 <><><>

 

The Export Inspection Agency  in association with the Department of Fisheries and Fishermen Welfare organized a Hygiene Awareness Programme for the Fishermen Community as part of the celebration of “Swachhata Pakhwada – 2025” at the Kasimedu Fishing Harbour in Chennai yesterday. More than 100 people actively took part in the harbour cleaning drive, promoting the spirit of Swachhta and collective responsibility towards a cleaner and safer fishery environment.

 

<><><>

 

A  Senegal National involved in a multi State synthetic drug cartel operating across India was arrested at Tiruvallur. A special team caught him in Delhi following a week long investigation that exposed an extensive network trafficking methamphetamine and other narcotics across several states. W. Bende aged 43 was apprehended after ten days of surveillance in Delhi and Noida. He had multiple mobile phones containing extensive data related to drug operations in many states.

 

<><><>

 

Union Minister of State for Micro, Small and Medium Enterprises Shobha Karandlaje inaugurated the Sansad Khel Mahotsav in Bengaluru yesterday. The event is part of the national Fit India and Fit Yuva for Viksit Bharat campaign being organised in the parliamentary constituencies across the state. Speaking on this occasion, the minister and Bengaluru North constituency Member of Parliament Shobha Karandlaje said that the initiative is an effort to realise Prime Minister Narendra Modi’s vision to inculcate a robust sporting culture at the grassroots level. She emphasised on the importance of physical fitness for all ages.

 

<><><>

 

The 538th Kanakadasa Jayanti was celebrated across Karnataka yesterday. The revered saint poet of the 16th century Kanakadasa was the profound devotee of Lord Krishna known for composing devotional songs with social messages. In Mysuru a colourful procession was organised after paying tributes to the revered saint of the Bhakti movement.

 

<><><>

 

In Telangana, major political parties including the ruling Congress and opposition BRS and BJP are making all-out efforts to win the Jubilee Hills Assembly constituency, where bye-poll is due on 11th of this month. The campaign, which will conclude this evening, is witnessing a fierce contest, with all major parties leaving no stone unturned to win the seat. The bye election was necessitated following the sudden demise of sitting BRS MLA M Gopinath.

 

Chief Minister A. Revanth Reddy and almost all ministers in the state Cabinet beside state Congress leaders have taken part in the campaigning for Congress candidate V Naveen Yadav.

 

<><><>

 

दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम – जेएलएन में आज होने वाले लाइव संगीत कार्यक्रम के चलते यातायात निर्देशिका जारी की है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक बड़ी संख्या में लोगों के जेएलएन स्टेडियम में आने की उम्मीद है।

 

इस कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों के लिए प्रवेश, पार्किंग गेट संख्या 13 और 14 से होगा। दर्शकों के वाहनों के लिए पार्किंग गेट संख्या 7 से 9 और स्कोप कॉम्प्लेक्स एमसीडी पार्किंग पर उपलब्ध होगी। यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि वे बी.पी. मार्ग, सीजीओ कॉम्प्लेक्स रोड और जेएलएन स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़कों से बचें।

 

<><><>

 

दिल्ली सरकार 15 नवंबर से विंटर एक्शन प्लान के अंतर्गत राजधानी में ढाई सौ नए अस्थायी शेल्टर होम तैयार करेगी। ये अस्‍थाई शेल्टर होम, दिल्ली के 197 स्थायी शेल्टर होम्स के अतिरिक्त होंगे। मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि यह शेल्‍टर ठंड के मौसम में हर जरूरतमंद को सुरक्षित आश्रय और गरिमा के साथ रहने की सुविधा सुनिश्चित करेंगे। उन्‍होंने बताया कि सभी शेल्टर होम्स की 24 घंटे ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है ताकि सुविधाएँ सुचारू रूप से संचालित हो सके।

 

<><><>

 

नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी विमानों का परिचालन आज बहाल हो गया। नई दिल्‍ली हवाई अड्डे के एक बयान में कहा गया है कि सभी उडानों का परिचालन सामान्‍य हो गया है। सभी यात्रियों को उडानों की ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस के साथ संपर्क बनाए रखने की भी सलाह दी गई है।

 

<><><>

 

महाराष्ट्र सरकार ने अपने विभिन्न विभागों को नासिक-त्र्यंबकेश्वर में ‘सिंहस्थ कुंभ मेला 2027’ के लिए विस्तृत योजना बनाने का निर्देश दिया है। नासिक के संभागीय आयुक्त कार्यालय में एक समीक्षा बैठक में राज्य के मुख्य सचिव राजेश कुमार ने श्रद्धालुओं की सुविधा, पार्किंग क्षेत्रों से स्नान घाटों तक श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन और ऐप्स, पोर्टल और डिजिटल मीडिया के माध्यम से सूचनाएं देने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

 

<><><> 

 

बृहन्मुंबई नगर निगम ने गोरेगांव में वीर सावरकर एम टी एन एल फ्लाईओवर को नहीं गिराने का फैसला किया है। पहले इसे वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड परियोजना में बाधा के रूप में चिन्हित किया  गया था। इसके बजाय, नए कोस्टल रोड पुल का निर्माण मोनोपाइल तकनीक का उपयोग करके किया जाएगा, जिससे इसे मौजूदा फ्लाईओवर को तोड़े बिना उसके ऊपर से गुजरने में सुविधा होगी। इसका डिजाइन जल्द ही तकनीकी मूल्यांकन के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान को सौंपा जाएगा।

 

<><><>

 

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के गोकुलदास तेजपाल जी टी सरकारी मेडिकल कॉलेज सहित राज्य के 11 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्डियक कैथीटेराइजेशन-कैथ लैब्स की स्थापना को मंज़ूरी दे दी है। नई लैब में एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन, इको मशीन और ए सी टी डिवाइस सहित उन्नत चिकित्सा उपकरण होंगे, जिससे जटिल हृदय संबंधी प्रक्रियाओं को सुचारू और कुशल तरीके से किया जा सकेगा। यह परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी-पी पी पी मॉडल के तहत क्रियान्वित की जाएगी।

 

<><><>

 

कल्याण, टिटवाला शाहद और उसके आसपास के इलाकों के कई हिस्सों में 11 नवंबर को 12 घंटे पानी की कटौती रहेगी। कल्याण डोंबिवली नगर निगम ने एक अधिसूचना में कहा कि कल्याण पश्चिम और पूर्व के कुछ हिस्सों और इसके ग्रामीण संभाग के साथ-साथ टिटवाला, अंबिवली वडावली, शाहद और अटाली में 11 नवंबर को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक पानी की कटौती लागू रहेगी।

 

<><><>

 

 
Chennai is expected to have a partly cloudy sky with possibility of moderate rain or thunderstorm. The minimum temperature was 25 degree Celsius and maximum will be around 33 degree.

 

Bengaluru is expected to have mist. The minimum temperature was 19 degree Celsius and maximum will be around 28 degree.

 

Hyderabad is expected to have a partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between minimum of 16 degree and a maximum of 31 degree Celsius.

 

इधर राजधानी दिल्‍ली में आज हल्की धुंध छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

 

उधर, मुम्बई में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। शहर में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

और, कोलकाता में भी आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 

<><><>

 

श्रोताओं आज के इतिहास के बारे में बात करने से पहले जान लेते हैं कि आज का दिन क्यों विशेष है। आज राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस है। इस दिन का उद्देश्य कमजोर और हाशिए पर पड़े लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करना और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन की शुरुआत विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के पारित होने की याद में की गई थी। यह अधिनियम भी आज ही के दिन वर्ष 1995 में लागू हुआ था।

 

National Legal Services Day is being observed today in India to commemorate the Legal Services Authorities Act, 1987, which led to the establishment of organisations providing free legal aid to the needy. India’s legal aid system has reached 44.22 lakh people between 2022-25 and resolved 23.58 crore cases through Lok Adalats. From 2022-23 to 2024-25 over 23.58 crore cases were resolved through the state, permanent and national Lok Adalats. Moreover, about 2.10 crore people (as on 28th of February, this year) were given pre-litigation advice, pro bono services, and legal representation and awareness through the DISHA scheme.

 

<><><>

 

 

  • 1580 – स्पेन की सेना ने आयरलैंड पर हमला किया।
  • 1922 – Albert Einstein was named the winner of the Nobel Prize for Physics for his explanation of the photoelectric effect.
  • 1729 – ब्रिटेन, फ़्राँस और स्पेन ने सेवाइल की सन्धि पर हस्ताक्षर करते हुए दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेन युद्ध को समाप्त किया।
  • 1794 – रुस की सेनाओं ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1947 – Indian government completed the process of integrating the Princely State of Junagadh into India.
  • 1953 – कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।
  • 2000 – उत्तराखण्ड का उत्तर प्रदेश से अलग राज्य के रूप में गठन।और उत्तराखंड भारत के 27 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।
  • 2000 – Uttarakhand was founded on this day. The state is also known as “Dev Bhumi,” or “Land of Gods.” Initially known as Uttaranchal, the state’s name was formally changed to Uttarakhand in 2007.

 

<><><>

 

आज पुण्यतिथि है, संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित और जानकार गंगानाथ झा की। इन्होंने हिंदी, अंग्रेजी और मैथिली भाषा में ग्रंथों की रचना की।  इनकी स्मृति में इलाहबाद विश्वविद्यालय का गंगानाथ झा रिसर्च इंस्ट्टीट्यूट बनाया गया है। कतिपयदिवसोद्गमप्ररोह:, बेला महात्म्यम्, भक्ति कल्लोलिनी, भावबोधिनी, वैशेषिकदर्पण, न्यायप्रकाश, कविरहस्य उनकी मुख्य रचनाओं में शामिल हैं। इन्होंने कई संस्कृत ग्रंथों का अंग्रेजी में अनुवाद किया।

 

<><><>

 

Karl Stig-Erland “Stieg” Larsson Swedish: 15 August 1954 – 9 November 2004) was a Swedish writer, and activist. He is best known for writing the trilogy of which were published posthumously, starting in 2005, after he died of a sudden heart attack. The trilogy was adapted as and (for the first book only). The publisher commissioned to write the next trilogy, and to write the third trilogy in the series, which has seven novels as of September 2024. For much of his life, Larsson lived and worked in His journalistic work covered politics and he acted as an independent of

 

<><><>

 

आज पुण्यतिथि है प्रसिद्ध समाज सुधारक डॉक्टर धोंडो केशव कर्वे की। उन्होने महिला शिक्षा और विधवा विवाह में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। धोंडो केशव कर्वे के द्वारा मुम्बई में स्थापित एस. एन. डी. टी. महिला विश्वविद्यालय भारत का पहला महिला विश्वविद्यालय है। ‘महर्षि कर्वे’ के नाम के साथ बड़े ही सम्मान और आदर के साथ याद किए जाने वाले धोंडो केशव कर्वे को आधुनिक भारत के एक प्रमुख समाज सुधारक के रूप में याद किया जाता है। उन्हें भारत रत्न और पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

<><><>

 

Garrick Roberts (16 June 1950 – 9 November 2022) was an Irish musician best known as the lead guitarist with a band which came into being in 1976. He and had decided to put a band together and, between them, they recruited the other four members, (bass), (guitar),  (drums), and singer.

 

<><><>

 

आज पुण्यतिथि है प्रसिद्ध जैव रसायनशास्त्री डॉक्टर हरगोविंद खुराना की। इन्हें 1968 में शरीर विज्ञान या चिकित्सा के क्षेत्र में मार्शल डब्ल्यू. नीरेनबर्ग और रॉबर्ट डब्ल्यू. हॉली के साथ नोबेल पुरस्कार मिला। इस अनुसंधान से पता लगाने में सहायता मिली कि कोशिका के आनुवंशिक कोड को ले जाने वाले न्यूक्लिक एसिड, न्यूक्लिओटाइड्स कैसे कोशिका के प्रोटीन सिंथेसिस को नियंत्रित करते हैं। उन्हें नोबेल पुरस्कार और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

<><><>

 

आज पुण्यतिथि है स्वाधीनता सेनानी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे पूरनचंद जोशी की। वे पी.सी. जोशी के नाम से प्रसिद्ध थे। पूरन चन्द जोशी को सन 1929 में मेरठ षड्यंत्र केस में सज़ा भी हुई थी। वे सन 1936 में कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने थे और सन 1951 में इलाहाबाद से ‘इण्डिया टुडे’ पत्रिका निकाली थी।

 

<><><>

 

Thomas Richard Fogerty (November 9, 1941 – September 6, 1990) musician, best known as the rhythm guitarist for He was posthumously inducted into the in 1993.

 

<><><>

 

आज जयंती है कवि, सुदामा पांडेय धूमिल की। उनकी कविताओं में आज़ादी के सपनों के मोहभंग की पीड़ा और आक्रोश की सबसे सशक्त अभिव्यक्ति मिलती है। व्यवस्था जिसने जनता को छला है, उसको आइना दिखाना मानो धूमिल की कविताओं का परम लक्ष्य है। इन्हें मरणोपरांत 1979 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संसद से सड़क तक, कल सुनना मुझे, धूमिल की कविताएं, क़िस्सा जनतंत्र और मोचीराम उनकी प्रमुख रचनाओं में शुमार है। आज उनकी जयंती पर पेश है उनकी ये कविता…

 

शब्द किस तरह
 कविता बनते हैं
इसे देखो
अक्षरों के बीच गिरे हुए
आदमी को पढ़ो
क्या तुमने सुना कि यह
लोहे की आवाज़ है या
मिट्टी में गिरे हुए ख़ून
का रंग
लोहे का स्वाद
लोहार से मत पूछो
उस घोड़े से पूछो
जिसके मुँह में लगाम है।

 

<><><>

 

Mary Allin Travers (November 9, 1936 – September 16, 2009) was an American singer who found fame as a member of the 1960s  trio along with and Travers grew up amid the burgeoning folk scene in New York City’s and she released five solo albums.

 

<><><>

 

आज जयंती है जानेमाने कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद लक्ष्मी मल्ल सिंघवी की। उन्होंने हिन्दी भाषा के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किए। जैन धर्म के इतिहास और संस्कृति के जानकार के रूप में मशहूर लक्ष्मी मल्ल सिंघवी ने कई पुस्तकें भी लिखीं, जिनमें से अनेक हिन्दी में हैं। उन्हें ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया। संध्या का सूरज: हिन्दी काव्य’, ‘पुनश्च’ – संस्मरणों का संग्रह, ‘भारत हमारा समय और जैन मंदिर उनकी प्रमुख रचनाएं हैं।

 

<><><>

 

Alice Marie Coachman Davis (November 9, 1923 – July 14, 2014) was an American athlete. She specialized in and was the first black woman to win an Olympic gold medal. She trained using what was available to her, running shoeless along the dirt roads near her home and using homemade equipment to practice her jumping.

 

<><><>

 

श्रोताओं आज सवेरे के आज के अंक में बस इतना ही… अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वैबसाइट newsonair.gov.in पर। इसके साथ ही अनुमति दीजिए मुकेश और शगुन को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं पर समपन्न करने की…

 

नमस्कार

<><><>

Most Read
View All arrow-right

No posts found.