October 15, 2025 8:38 AM

printer

Aaj Savere

इससे पहले की सपने सच हों, आपको सपने देखने होंगे।
और अगर आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूरज की तरह जलो।

ये प्रेरणा दायक पंक्तियां हैं डॉक्‍टर ए.पी.जे. अब्‍दुल कलाम की। आज डॉ. डॉक्‍टर ए.पी.जे. अब्‍दुल कलाम की जयंती है।

शुभ-प्रभात, आकाशवाणी गोल्‍ड पर एक नई सुबह, नयी आशाओं के साथ हम एक बार फिर उपस्‍थि‍त हैं आज सवेरे का नया अंक लेकर। आधे घंटे के इस कार्यक्रम में देश-दुनिया के समाचार होंगे। महानगरों की खबरें होंगी। खेलों की मैदान की हलचल भी होगी। जानेगें मौसम का हाल। इतिहास के पन्‍नों पर भी नजर डालेंगे और जानेंगे आज के दिन की विशेषता। उन विशिष्‍ट व्‍यक्तित्‍वों की भी बात करेंगे जो आज के दिन इस दुनिया में आए या जिन्‍होंने आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कहा। आज सवेरे के इस अंक के साथ मैं हूं वैष्णवी और मेरे साथ हैं-। नमस्‍कार …।

Hello VAISHNAVI and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 15th of OCTOBER 2025.

 

 

<><><> 

 

 

सबसे पहले नजर डाल लेते हैं अब तक की सुर्खियों पर।
News Headlines

President Droupadi Murmu has said, shared cultural heritage and democratic values are the foundation of India-Mongolia relations. Welcoming President of Mangolia Khurelsukh Ukhnaa at Rashtrapati Bhavan, yesterday, President Murmu said, India and Mongolia are Strategic Partners, Third Neighbours and Spiritual Neighbours. She said, over past 25 years, India has undertaken various cultural projects in Mongolia, including the restoration of Buddhist monasteries and the reprinting of ancient manuscripts. The President also hosted a banquet in the honour of Mangolian President.

 

 

<><><> 

 

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्‍ली में ब्राजील के उपराष्‍ट्रपति जेराल्‍डो अल्‍कमिन के साथ बैठक करेंगे। ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस म्‍युशियो मोंटेरियो फिल्‍हो भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विचार विमर्श के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों की समीक्षा की जाएगी। सैन्‍य और रक्षा उद्योग सहयोग सहित परस्‍पर हित के विषयों पर भी बातचीत होगी।

 

 

<><><> 

 

 

A high-level delegation from Saudi Arabia, led by the Vice Minister of Industry and Mineral Resources, Khalil ibn Salamah, met with the Union Textiles Secretary in New Delhi yesterday to discuss ways to further strengthen bilateral cooperation in the textile sector. In a statement, the Ministry of Commerce and Industry said that the meeting underscores commitment to strengthening ties under the strategic partnership council framework. It said that both sides reaffirmed their robust economic relationship, with bilateral trade reaching over 41 billion dollars in the financial year 2024-25.

 

 

<><><> 

 

 

 पाकिस्तान के तस्कर पंजाब सीमा के रास्ते भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। बीएसएफ, पंजाब फ्रंटियर के उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से हमारे संवाददाता ने बताया है कि पाकिस्तान के तस्कर बिना किसी पूर्व तस्करी रिकॉर्ड वाले नए लोगों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे वे कानूनी जांच से बच सकें। पाकिस्तान के तस्कर अपने भारतीय सहयोगियों से नाबालिगों को संदेशवाहक के रूप में भर्ती करने के लिए भी कह रहे हैं ताकि गिरफ्तार होने पर उन्हें नाबालिग होने के कारण जेल ना भेजा जा सके।

 

 

इस बीच, सीमा सुरक्षा बल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इस वर्ष अब तक 203 से अधिक भारतीय ड्रग तस्करों और 16 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है, जिनमें से अधिकांश पंजाब के उच्च जोखिम वाले सीमावर्ती जिलों अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर से हैं। बीएसएफ ने 3 पाकिस्तानी घुसपैठियों को भी मार गिराया है।


यह बल जमीनी और हवाई निगरानी बढ़ाकर पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन और जीपीएस-आधारित डिलीवरी विधियों के बढ़ते इस्तेमाल का मुकाबला भी बाखूबी कर रहा है। इसने एंटी-ड्रोन सिस्टम, मोशन सेंसर और नाइट विजन डिवाइस तैनात करके इन ड्रोनों द्वारा भारतीय सीमा में भेजे जा रहे 200 पाकिस्तानी ड्रोनों को 287 किलोग्राम हेरोइन, 13 किलोग्राम आईस ड्रग, एके-47 सहित 174 हथियार, 12 हैंड ग्रेनेड और 10 किलोग्राम से अधिक उच्च विस्फोटक सहित जब्त किया है


बीएसएफ प्रवक्ता, उप महानिरीक्षक, ए.के. विद्यार्थी ने बताया कि कुछ अच्छे ग्रामीणों की स्वैच्छिक मदद और पंजाब पुलिस अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान, अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफियाओं के स्थानीय स्रोतों का पता लगाने में कारगर साबित हो रहे हैं। राजेश बाली/आकाशवाणी समाचार/जालंधर.

 

 

<><><> 

 

 

 India will resume international postal services to the United States from today. In a release, the Ministry of Communications said, India Post has now established a compliant mechanism for Delivery Duty Paid processing after extensive system development and coordination with the US Customs and Border Protection.

 

 

<><><> 

 

 

 प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी आज “मेरा बूथ सबसे मज़बूत” अभियान के अंतर्गत पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। श्री मोदी कुछ कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद भी करेंगे।
दो सौ तैंतालिस सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

 

 

<><><> 

 

 

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों में सीटों को लेकर खींचतान के बीच दोनों ही गठबंधनों से प्रत्याशियों ने नामांकन शुरू कर दिए हैं। एनडीए में जदयू और महागठबंधन में कांग्रेस अपनी कई सीट सहयोगी दलों के लिए छोड़ने को राजी नहीं है और इसे देखते हुए कई सीटों पर संघर्ष होने की संभावना है।
जनता दल यूनाइटेड की कई सीटों को एलजेपी रामविलास को दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अभी तक पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है। भाजपा की ओर से इकहत्तर प्रत्याशियों के सूची जारी किए जाने के बाद कल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने भी आवंटित किए गए 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए।
हमारे संवाददाता ने बताया कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मैराथन बैठक की। इसके बाद कई नाम तय कर लिए गए हैं।

 

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर आज पटना में बातचीत के बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने की संभावना है। इधर, सीपीआई माले के प्रत्याशियों ने आरा, अरवल, पालीगंज और जिरादेई से नामांकन पत्र भर दिए हैं। सीपीआई ने सभी छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। बहुजन समाज पार्टी ने 40 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की एक सूची जारी की है। धर्मेंद्र कुमार राय, आकाशवाणी समाचार, पटना।

 

 

<><><> 

 

 

In Badminton, medal hopefuls Tanvi Sharma, Unnati Hooda and Rakshitha Sree R launched their BWF World Junior Championships campaign with comfortable victories in Guwahati yesterday. In the boys singles category, Rounak Chouhan, Suryaksh Rawat, Lalthazuala Hmar, and Gnana Dattu TT  also sailed through the next round.

 

 

<><><> 

 

 

एशियाई फुटबॉल परिसंघ एशिया कप सऊदी अरब 2027 क्‍वालीफायर्स के अंतिम दौर में कल भारत को सिंगापुर से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। मैच गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्‍टेडियम में खेला गया। इस हार के बाद भारत मुख्य प्रतिस्पर्द्धा की दौड़ से बाहर हो गया है।

 

 

<><><> 

 

 

चेन्‍नई, हैदराबाद और बैगलूरू की खबरें हैं —-

English – Chennai, Bengaluru & Hyderabad
The State human rights commission directed the Tamilnadu Government to give a compensation of Rs. 3 lakh to the kin of a man who died in Salem Central Prison. K.Gurusamy was arrested in connection with a murder case, and died of cardiac arrest on Oct 15, 2019 while being lodged in prison as a remand prisoner. In his ruling , Commission member Kannadasan remarked that Gurusamy had been in prison only for four months. It is the responsibility of the prison doctors and the Superintendent of prisons to continuously monitor the health conditions of inmates before and after their admission to prison. The order also said that the Government should arrange adequate and specialised escorts when transporting prisoners to outside medical facilities.

 

 

<><><> 

 

 

The Commissionerate of transport and road safety Guindy had said that On account of the forthcoming Diwali festival , public are travelling to their native places from cities and many complaints have been received for excess collection of fare by the Omni bus operators in the State. In order to address the issue immediately, 12 contact numbers of Joint Commissionerate including  Chennai North, Chennai South, Madurai, Coimbatore and Tirunelveli have been announced.

 

 

<><><> 

 

 

दिल्ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु की खराब गुणवत्ता से निपटने के लिए चरणबद्ध कार्रवाई योजना-ग्रैप का पहला चरण आज से लागू हो गया है।
दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए एक नवाचार प्रतियोगिता की शुरूआत की है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपने विचार सरकार द्वारा जारी एक ऑनलाइन फार्म के जरिए साझा कर सकते। इस प्रतियोगिता भाग लेने की अंतिम तारीख 31 अक्‍टूबर है। दिल्‍ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इस प्रतियोगिता की शुरूआत वाहनों से होने वाले उत्सर्जन के विरुद्ध लड़ाई को और अधिक तेज़ करने के लिए भी की गई है।

 

 

<><><> 

 

 

दिल्ली नगर निगम
दिल्ली नगर निगम ने आगामी त्योहारों के मद्देनज़र विशेष सफ़ाई व्यवस्था और मरम्मत के कार्य के लिए साढे बारह करोड़ रुपये जारी किेए हैं। दिल्ली महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने आज यह जानकारी नगर निगम की बैठक के बाद दी। उन्होने कहा कि उपयुक्त राशि को राजधानी में सफ़ाई व्यवस्था को अधिक मजबूत करने और मरम्मत के कार्यों को पूरा करने के लिए जारी किया गया है।

 

 

<><><> 

 

 

राजनाथ- सीडीएस पुस्तक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में एक समारोह में “रेडी, रेलेवेंट एंड रिसर्जेंट II: शेपिंग ए फ्यूचर रेडी फोर्स” नामक पुस्तक का विमोचन किया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान द्वारा लिखित यह पुस्तक देश के सशस्त्र बलों को भविष्य के लिए तैयार करने हेतु एक व्यापक और भविष्योन्मुखी खाका प्रस्तुत करती है।

 

 

<><><> 

 

 

एनएसडी-समझौता ज्ञापन  
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय-एन एस डी और भोपाल स्थित भारत भवन ने दो दशकों से निष्क्रिय पड़े रंगमंडल के पुनरुद्धार के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। नई दिल्ली में आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एनएसडी के निदेशक तथा प्रसिद्ध अभिनेता चित्तरंजन त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि एनएसडी-भारत भवन रंग मंडल का यह संयुक्त गठन मध्य प्रदेश और देश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण रंगमंच प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

<><><> 

 

 

मेट्रो व्हाट्सएप टिकटिंग सेवा
मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्वा लाइन पर यात्रियों के लिए एक नई व्हाट्सएप टिकटिंग सेवा शुरू की है। यात्री अब बिना कोई अलग ऐप डाउनलोड किए सीधे व्हाट्सएप के जरिए मेट्रो टिकट खरीद सकते हैं। वे +91 9873016836 पर “Hi” भेज सकते हैं या मेट्रो स्टेशनों पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करके तुरंत अपना डिजिटल क्यूआर टिकट प्राप्त कर सकते हैं। यात्री एक बार में अधिकतम छह क्यूआर टिकट खरीद सकते हैं, जिसमें कई भुगतान विकल्प उपलब्ध हैं। यूपीआई लेनदेन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा, जबकि कार्ड से भुगतान पर मामूली शुल्क लगेगा।

 

 

<><><> 

 

 

दस्तावेज़ न्यायनिर्णयन प्रक्रिया को सरल बनाने की घोषणा
महाराष्ट्र राजस्व विभाग ने घोषणा की है कि अब मुंबई और उपनगरों में किसी भी स्टाम्प कार्यालय में दस्तावेज़ न्याय-निर्णयन किया जा सकेगा। नागरिकों को केवल अपने क्षेत्र के कार्यालयों में ही दस्तावेज़ पंजीकृत करने की बाध्यता वाली पूर्व की पाबंदी को आधिकारिक तौर पर हटा दिया गया है। इस सुधार के साथ, नागरिक अब मुंबई के छह स्टाम्प कार्यालयों – बोरीवली, कुर्ला, अंधेरी, मुंबई सिटी और पुराने कस्टम हाउस के पास स्थित मुख्य स्टाम्प अधिकारी के दो कार्यालयों में से किसी में भी संपत्ति समझौते, किराये के अनुबंध, उत्तराधिकार विलेख और अन्य महत्वपूर्ण कागजात सहित विभिन्न दस्तावेज़ों का न्यायनिर्णयन पूरा कर सकते हैं।

 

 

<><><> 

 

 

Karnataka Governor Thaawarchand Gehlot graced the Right to Information Act- 20 Years Celebration programme in Bengaluru. He emphasised on the increased use of Information Technology at all the levels of governance for a transparent administration. He stressed that the need of the hour is to completely digitize and simplify the Right to Information process, enhance the independence and efficiency of Information Commissions and nurture transparency as a moral value in governance. Further, the Governor added that the misuse of RTI Act has to be prevented and effective exercise of this right by every citizen must be ensured.

 

 

<><><> 

 

 

कोलकाता –
सीईओ- आकाशवाणी कोलकाता
प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कल आकाशवाणी कोलकाता का दौरा किया।
उन्होंने आकाशवाणी कोलकाता में एक बैठक की अध्यक्षता की। गौरव द्विवेदी ने समाचार कक्ष का भी दौरा किया।
आकाशवाणी कोलकाता को दिए एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि बदलते समय के साथ, एक सार्वजनिक प्रसारक के रूप में प्रसार भारती, WAVES जैसे विभिन्न नए सूचना और मनोरंजन प्लेटफार्मों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। प्रसारण अव-संरचना और नेटवर्क विकास (Broadcasting Infrastructure and Network Development- BIND) के अंतर्गत, प्रसार भारती आकाशवाणी और दूरदर्शन के बुनियादी ढांचे का भी उन्नयन कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रसार भारती सार्वजनिक प्रसारक में रोजगार के अवसरों पर भी विचार कर रहा है।

 

 

<><><> 

 

 

 The Telangana Human Rights Commission (THRC) has taken suo-motu cognisance of three vehicles registered in the State for displaying unauthorised and misleading human rights related titles, government emblems, advocate symbols, press symbols and other prohibited markings. The move follows verified reports and photographic evidence indicating that such displays could mislead people into assuming official status. The THRC directed the Chief Secretary of Telangana to submit a consolidated report on preventive measures, the Director General of Police to take action regarding siren misuse and impersonation, and the Transport Commissioner to verify vehicle registrations and unauthorised alterations. Vehicle owners have been called upon to submit their responses by the next hearing. The commission has scheduled the next review for 11 AM on 24th next month.

 

 

<><><> 

 

 

महानगरों का मौसम – और, अब बात आज के मौसम की।
दिल्‍ली- आज राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में सुबह के समय धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
मुंबई – वहीं मुम्‍बई की बात करें तो आसमान साफ रहेगा। न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है।
कोलकाता – कोलकाता में भी आसमान साफ रहेगा। बात करें तापमान की तो… न्‍यूनतम 23 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं।
Chennai is expected to have a Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 26 degree Celsius and maximum will be around 31 degree.
Bengaluru is expected to have generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The minimum temperature was 20 degree Celsius and maximum will be around 30 degree.
Hyderabad is expected to have generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The temperature will hover between minimum of 22 degree and a maximum of 30 degree Celsius.

 

 

<><><> 

 

 

और अब समय है इतिहास में दर्ज आज की कुछ महत्‍वपूर्ण घटनाओं के ज़िक्र का।
⦁ इतिहास में आज के दिन दर्ज घटना में सबसे पहले है 1686 (छियासी) की जब – औरंगजेब ने बीजापुर सल्तनत के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता क्षेत्र में स्थिरता लाने के लिए महत्वपूर्ण था।
⦁ 1676- King of England permitted the East India Company to mint the Rupee and Paisa coins at Bombay.
⦁ 1888 -Gopal Ganesh Agarkar started daily newspaper ‘Sudharak’.
⦁ 1932- First Indian commercial airliner service ‘Tata Sons Ltd’ (Tata Airlines) started.
⦁ और अब भारत में घटी महत्वपूर्ण घटनाओं का ज़िक्र करें तो 1932 में टाटा कंपनी ने टाटा सन्स लिमिटेड नाम से भारत की पहली एयरलाइन शुरू की। इसको भारतीय वाणिज्यिक विमानन की शुरुआत माना जाता है। इस कदम ने देश के परिवहन क्षेत्र को बहुआयामी दिशा दी।
⦁ 1949- Process of the integration of the Indian State was completed when the last three states – Tripura, Manipur and Banaras were merged.
⦁ 1990- Bharat Ratna, India’s highest award, was given to Dr. Nelson Rolihlahla Mandela (b-1918), the South African black nationalist leader who arrived in India on a five-day visit. He is the first non-Asian to get this honour.
⦁ 1994- SROSS-C2, Indian Remote Sensing Satellite (IRS-P2), which carried remote sensing payload, was placed in orbit. It was the second developmental launch of PSLV.
⦁ 2000- Sachin Tendulkar becomes the highest run-getter in one-day internationals (9379 runs) during his innings of 69 in the final of the ICC cricket tournament against New Zealand.

 

 

<><><> 

 

 

15 October – Global Handwashing Day

अच्छा स्वस्थ्य बनता है, अच्छी आदतों से और इन आदतों की षुरूआआत होती है छोटे – छोटे क़दमों से।  इन्हीं में से एक है – हाथ धोना।  क्या आप जानते हैं कि हाथ धोने के लिए समर्पित एक दिन होता है। बीमारियों से बचने के प्रभावी और टिकाऊ तरीके के रूप में साबुन से हाथ धोने के महत्व की वकालत करने के लिए 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन अधिक से अधिक लोगों को साबुन से हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित करने और आग्रह करने का अवसर है।
ग्लोबल हैंडवाशिंग डे पर यह जानना जरूरी है कि आखिरकार हाथों को धोने का सही तरीका क्या है, ताकि हम अपने आसपास के लोगों को इसके लिए जागरूक सकें-
– सबसे पहले हाथों को पानी से अच्छे तरीके से गीला कर लें।
– हाथों को पानी से गीला करने के बाद साबुन या हैंडवॉश लें और अपनी हथेलियों पर रगड़ें।
– हाथ में साबुन का अच्छा झाग बनाकर, इससे हथेलियों के आगे व पीछे हिस्से को रगड़ें।
 हथेलियों के अलावा उंगलियों को भी रगड़ें, ताकि वह भी कीटाणु मुक्त हो जाएं।
– अब हाथों को पानी के नीचे ले जाकर साफ करें।
– हाथों को साफ करते हुए ध्यान दें कि साबुन सही तरीके से निकल गया है या नहीं।
– पानी से हाथों को धोने के बाद तौलिये या टिश्यू से पोंछकर सूखा कर लें।
A simple act that takes less than a minute can be the difference between life and death. Yet billions of people around the world still don’t have access to basic handwashing facilities at home, at school, or in their local health clinic. The evidence is clear: good hand hygiene through handwashing with soap or alcohol-based handrub can dramatically reduce the transmission of diseases that claim millions of lives each year.

 

 

<><><> 

 

 

अब्दुल कलाम (1931)
मिसाइल मैन के नाम से मशहूर भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की आज जयंती है। उनका जन्म आज ही के दिन 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक साधारण परिवार में हुआ था। जहां से निकलकर श्री कलाम ने महान वैज्ञानिक से लेकर राष्ट्रपति तक का सफर तय किया। वे इसरो और डीआरडीओ में मिसाइल कार्यक्रमों के प्रमुख रहे और भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई। 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति के पद पर रहे। उन्हें 1997 () में भारत रत्न से अलंकृत किया गया। विद्यार्थियों के प्रति उनका लगाव किसी से छुपा नहीं था। वे अक्सर बच्चों से अपने अनुभव साझा करते थे और उन्हें सपने देखने, उन्हें हासिल करने की प्रेरणा देते थे। यही कारण भी रहा की श्री कलाम को हमेशा ‘जनता का राष्ट्रपति’ कहा गया। उनकी किताबें जैसे ‘विंग्स ऑफ फायर’ ने लाखों लोगों को प्रेरित किया, और 27 जुलाई 2015 को शिलांग में उनका निधन हो गया। इस समय भी वे एक व्याख्यान ही दे रहे थे। सपने, संभावनाएं और संकल्प किस तरह लक्ष्य को साकार कर सकते हैं डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।

Today, we fondly remember our dear  President, the late Dr. A P J Abdul Kalam.  Dr Kalam was an aerospace scientist who served as the 11th President of India from 2002 to 2007. During his term as president, he was affectionately known as the “People’s President”. He was born and raised in Rameswaram, Tamil Nadu and studied physics and aerospace engineering.

He spent the next four decades as a scientist and science administrator, mainly at the Defence Research and Development Organisation (DRDO) and Indian Space Research Organisation (ISRO) and was intimately involved in India’s civilian space programme and military missile development efforts.

He thus came to be known as the Missile Man of India for his work on the development of ballistic missile and launch vehicle technology.
Dr.Kalam was noted for his integrity and his simple lifestyle. He was a teetotaler and a vegetarian Kalam enjoyed writing Tamil poetry, playing the veena (an Indian string instrument), and listening to Carnatic devotional music every day.His personal possessions included a few books, a veena, clothing, a compact disc player and a laptop. He left no will, and his possessions went to his eldest brother after his death.
Dr.Kalam set a target of interacting with 100,000 students during the two years after his resignation from the post of scientific adviser in 1999. He explained, “I feel comfortable in the company of young people, particularly high school students. Henceforth, I intend to share with them experiences, helping them to ignite their imagination and preparing them to work for a developed India for which the road map is already available.” His dream is to let every student light up the sky with victory using their latent fire in the heart.On the anniversary of Dr. Kalam’s birth in 2015, the Central Board of Secondary Education (CBSE) released topics in his name as a part of the CBSE expression series.

 

15 October – World Students’ Day

 

“Dr APJ Abdul Kalam often used to say, “If the people remember me as a good teacher, that will be the biggest honor for me.
Every year on October 15th, India celebrates the birth anniversary of Dr APJ Abdul Kalam, one of the country’s most admired scientists, educators, and former Presidents. The day is marked as a tribute not only to his achievements in science and public service but also to his lifelong commitment to inspiring and guiding students. The occasion also serves a wider purpose of reinforcing the role of education among the young students of the country. Dr Kalam’s life itself is an inspiration of determination and mission. He was born in a small village in Rameswaram and attained great heights of success with hard work and a thirst for knowledge. From being born in humble beginnings to a world-class scientist and then being President, his life represents the power of knowledge, inquiry, and selfless service – and it inspires the youth to believe in themselves and to dream big, even in the most difficult of circumstances. The United Nations Organisation (UNO) declared October 15 as World Students’ Day in 2010 to honour the efforts of Dr. APJ Abdul Kalam. Payal Sharma, Akashvani News, Delhi. “

 

 

<><><> 

 

 

मदन सिंह चौहान (1947)
छत्तीसगढ़ की धरती से निकली एक मधुर आवाज़ के स्वरूप, मदन सिंह चौहान ने लोक संगीत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। 15 अक्टूबर 1947 को जन्मे वे बचपन में टीन के पीपे को ही वाद्य यंत्र बनाकर रियाज़ करते थे, लेकिन उनकी मेहनत ने उन्हें ‘गुरुजी’ का खिताब दिलाया। छत्तीसगढ़ी लोक गीतों के माध्यम से उन्होंने अपनी मिट्टी की कहानियाँ गाईं और युवाओं को संगीत की ओर प्रेरित किया। 2020 में पद्म श्री सम्मान से नवाजे गए चौहान ने कई एल्बम दिए और स्थानीय संस्कृति को जीवंत रखा। उनकी रचनाएँ आज भी ग्रामीण भारत की आत्मा को छूती हैं। और अब हम आपको उनका ये मधुर भजन सुनाते हैं –

 

 

<><><> 

 

 

  1. Richard Lynn Carpenter (born October 15, 1946) is an American musician, singer, songwriter and record producer, who formed half of the sibling duo the Carpenters alongside his younger sister Karen. He had numerous roles in the Carpenters, including record producer, arranger, pianist, keyboardist and songwriter as well as joining with Karen on harmony vocals.Richard composed many of the Carpenters’ hits as well with John Bettis as lyricist such as:
    ·       “Goodbye to Love “Top of the World “Yesterday Once More “Only Yesterday
    Dear listeners lets groove into the soul stirring music gifted to us by Carpenters.

 

 

<><><> 

 

 

मीरा नायर (1957)
भारतीय संस्कृति को वैश्विक पटल पर चित्रित करने वाली एक अनोखी फिल्म निर्देशक, मीरा नायर ने अपनी रचनाओं से दुनिया को भारत का आईना दिखाया। 1957  (सत्तावन) में आज ही के दिन ओडिशा के राउरकेला में जन्मीं मीरा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र की पढ़ाई की और हार्वर्ड से थिएटर में डिप्लोमा लिया। उनके डॉक्यूमेंट्री जैसे ‘इंडिया कैब्रेट’ ने सामाजिक मुद्दों को उजागर किया, जबकि फिल्में ‘सालाम बॉम्बे’ (ऑस्कर नामांकन), ‘मॉनसून वेडिंग’ (गोल्डन लायन अवॉर्ड) और ‘द नेमसेक’ ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई। मीरा नायर की फिल्म ‘द नेमसेक’ का ये सीन मुझे बेहद पसंद है, जो हमें याद दिलाता है की हम अक्सर अपने फ़ोन की स्क्रीन में ही खोये रहते हैं लेकिन हमें समझना चाहिए कि फोन की इस स्क्रीन की इतर भी एक खूबसूरत दुनिया है जो आज भी उतनी ही खूबसूरत है जितनी हुआ करती थी।

 

आज आश्विनी अय्यर तिवारी का जन्मदिन है, जो बॉलीवुड की उन गिनी-चुनी महिला निर्देशकों में से हैं, जिन्होंने साधारण जिंदगियों को सिल्वर स्क्रीन पर असाधारण बना दिया। लायन्स जैसे अवॉर्ड्स जीतने के बाद उन्होंने 2012 में शॉर्ट फिल्म ‘व्हाट्स फॉर ब्रेकफास्ट’ से डायरेक्शन में कदम रखा। उनकी फिल्में जैसे ‘निल बतते सन्नाटा’, ‘बरेली की बर्फी’ और ‘पंगा’ ने दर्शकों को हंसाया भी और रुलाया भी। आइये सुनाते हैं.. पंगा फिल्म का यह गीत..

 

 

<><><> 

 

 

  1. Sir P.G. Wodehouse was an English writer and one of the most widely read humorists of the 20th century. His creations include the feather-brained Bertie Wooster and his sagacious valet, Jeeves; the immaculate and loquacious (ləˈkweɪ.ʃəs/) Psmith; Lord Emsworth and the Blandings Castle set; the Oldest Member, with golf stories;
    Wodehouse is one of the funniest and most productive men who ever wrote in English. He is far from being a mere jokesmith: he is an authentic craftsman, a wit and humourist of the first water, the inventor of a prose style which is a kind of comic poetry. Let’s listen to this excerpt when Jeeves delivers sharp, witty commentary on various situations, from attire to social customs, in this “Jeeves and Wooster” clip.

 

 

<><><> 

 

 

विक्टर बनर्जी (1946)
सिनेमा के बहुमुखी चेहरे, विक्टर बनर्जी ने अपनी अभिनय कला से हिंदी, बंगाली और अंग्रेजी सिनेमा को समृद्ध किया। सत्यजीत रे की ‘शतरंज के खिलाड़ी’ से डेब्यू करने वाले वे ‘ए पैसेज टू इंडिया’ में डॉ. अजीज की भूमिका से बाफ्टा नामांकन पा चुके हैं। ‘बिटर मून’, ‘गुंडे’ और ‘तारे ज़मीन पर’ जैसी फिल्मों में उनका योगदान उल्लेखनीय है। रेडियो जॉकी से शुरू कर वे अब थिएटर और टीवी तक सक्रिय हैं, और उनकी विरासत में 100 से अधिक फिल्में हैं।
आइए, विक्टर बैनर्जी की मशहूर फिल्म ‘एकता अपन’ के इस सदाबहार गीत में डूब जाएँ, जिसे आशा भोसले और आर.डी. बर्मन की जोड़ी ने अपनी आवाज से सजाया है। और ये गीत मुझे ख़ासकर बहुत पसंद है –

 

 

<><><> 

 

 

शंकर (1922)
हिंदी सिनेमा के संगीत जगत के बादशाह, शंकर ने जयकिशन के साथ मिलकर सदियों के गीत रचे जो आज भी गूंजते हैं। आज शंकर की जन्मदिन है।  हैदराबाद में जन्मे शंकर जिनका पूरा नाम शंकर सिंह रघुवंशी ने प्रिथ्वी था। उन्होंने थिएटर में तबला बजाकर अपना करियर शुरू किया। 1949 (उनचास) में ‘बारसात’ से संगीत निर्देशन में डेब्यू कर वे राज कपूर के पसंदीदा बने, और ‘श्री 420’, ‘जंगली’, ‘संगम’ जैसी फिल्मों के सदाबहार गीतों से लोकप्रिय हुए। श्रोताओं तैयार हो जाइए एक जादुई संगीतमय सफर के लिए! आइए सुनते हैं, शंकर जयकिशन की जोड़ी के कुछ सुनहरे गीत

 

 

<><><> 

 

 

इसके साथ ही वक्त हो चला है आपसे अनुमति लेने का । तो वैष्णवी और — को दिजिए कार्यक्रम आज सवेरे समाप्त करने की अनुमति। नमस्कार
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

 

<><><> 

 

Most Read
View All arrow-right

No posts found.